21 हजार आवास निर्माण की पूर्णता के साथ रायगढ़ जिला पूरे प्रदेश में टॉप पर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रयासों का रहा असर
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने लगातार जिले में आवास निर्माण की समीक्षा की, कार्यों को तेजी से पूरा करवाने पर रहा जोर
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने महागृह प्रवेश पर हितग्राहियों को दी बधाई व शुभकामनाएं
रायगढ़, 29 मार्च 2025/ रायगढ़ जिले में दिसंबर 2023 से अब तक करीब 21 हजार आवासों का निर्माण पूरा कर लिया गया है। जिसका महा गृह प्रवेश प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में होने जा रहा है। वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने सभी हितग्राहियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
वित्त मंत्री श्री चौधरी के प्रयासों से रायगढ़ जिले ने यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने नियमित रूप से पीएम आवास निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवासों को जल्द पूरा करने पर जोर दिया। जिसका परिणाम रहा कि रायगढ़ जिले में 21 हजार आवासों का निर्माण पूरा कर लिया गया है। जो कि पूरे राज्य में सर्वाधिक है। आवास निर्माण क...










