स्काई एलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड में मना 54 वां सुरक्षा सप्ताह

खरसिया: स्काई एलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड में 54वां सुरक्षा सप्ताह बड़े उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री विकास अग्रवाल जी उपस्थित रहे और उन्होंने सुरक्षा उपकरणों के उपयोग एवं कार्यस्थल पर सुरक्षा के महत्व पर जोर दिया। सप्ताहभर चले इस कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों को विभिन्न सुरक्षा उपकरणों के उपयोग, कार्यस्थल पर सतर्कता, और संभावित खतरों से बचाव के तरीकों पर विस्तृत जानकारी दी गई। इस सत्र में अग्नि सुरक्षा, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (PPE) के सही उपयोग, और आपातकालीन स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया देने की विधियों पर जोर दिया गया।

फैरो डिवीजन की अनूठी पहल: वेस्ट से बेस्ट
इस सुरक्षा सप्ताह की एक विशेष पहल फैरो डिवीजन द्वारा की गई, जिसमें बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट की अवधारणा को अपनाते हुए कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए एक अनूठा आई वॉशिंग इक्विपमेंट तैयार किया गया। यह उपकरण किसी भी रासायनिक संपर्क या आंखों में पड़ने वाले धूल-कणों से तुरंत राहत प्रदान करने में सहायक होगा। इस पहल को सभी कर्मचारियों और अधिकारियों द्वारा सराहा गया, क्योंकि यह न केवल सुरक्षा उपायों को मजबूत करता है बल्कि संसाधनों के पुन: उपयोग की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम के समापन पर कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट भागीदारी के लिए सम्मानित किया गया| इस प्रकार, 54वां सुरक्षा सप्ताह एक सफल और प्रेरणादायक आयोजन साबित हुआ, जिसने कर्मचारियों को जागरूक करने के साथ-साथ उद्योग में सुरक्षा संस्कृति को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया।