खरसिया में RTE की आड़ में अब तक का सबसे बड़ा शिक्षा घोटाला फूटा : फर्जी मदर इंडिया कॉन्वेंट चलाकर दंपती ने शासकीय स्कूलों के बच्चों के नाम पर उड़ाए 22.52 लाख, वर्षों तक बना रहे फर्जी उपस्थिति रजिस्टर और प्रतिपूर्ति फाइलें, DEO की जांच में खुला राज, खरसिया पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई में आरोपी दंपती गिरफ्तार—क्या आपके गांव में भी चल रहा है ऐसा स्कूल घोटाला? पढ़िए पूरा खुलासा!
खरसिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही- RTE की आड़ में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर, दंपती गिरफ्तार; 22.52 लाख की प्रतिपूर्ति राशि गबन का मामला
रायगढ़, 29 नवंबर। खरसिया पुलिस ने शिक्षा का अधिकार (RTE) योजना के नाम पर किए गए एक बड़े फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ करते हुए ग्राम अड़भार (जिला सक्ती) निवासी घनश्याम टंडन और उसकी पत्नी श्रीमती शांति टंडन को धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय खरसिया में सहायक ग्रेड–02 पर पदस्थ खिलावन बंजारे ने आज थाना खरसिया में लिखित आवेदन देकर बताया कि घनश्याम टंडन और उसकी पत्नी द्वारा ग्राम देवगांव में अशासकीय मदर इंडिया कॉन्वेंट स्कूल बड़े देवगांव के नाम से फर्जी विद्यालय संचालित किया जा रहा है।
आरोपियों ने स्वयं को क्रमशः संचालक और प्रधान पाठक बताकर वर्ष 2020-21 से आज तक ऐसा दर्शाया कि ...










