दहला देने वाला हादसा! खरसिया के चोढ़ा चौक पर मौत बनकर आया तेज रफ्तार ट्रेलर, सद्भावना बस को रौंद डाला—एजेंट की दर्दनाक मौत, 11 यात्री लहूलुहान, क्या आप जानते हैं मृतकों और घायलों के नाम? देखें पलटने वाली बस की एक्सक्लूसिव तस्वीरें!

रायगढ़, 18 नवंबर। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मंगलवार सुबह एक बस हादसा हो गया, जिसमें ट्रेलर ड्राइवर ने बस को जोरदार टक्कर मार दी। बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस एजेंट की मौत हो गई। जबकि 11 यात्री घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना खरसिया थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, करीब सुबह 10 बजे, खरसिया से छाल की ओर जा रही सद्भावना बस अपने निर्धारित समय पर रवाना हुई थी। चोढ़ा चौक के पास बस को ट्रेलर ने टक्कर मार दी, जिसके बाद बस पलट गई और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

एजेंट का बस के नीचे दबा पैर
स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने यात्रियों का बाहर निकाला। जबकि बस एजेंट पैर बस के नीचे दब गया। इसके अलावा महिला समेत 7-8 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को खरसिया के सिविल अस्पताल ले जा गया। जहां से उसकी हालत नाजुक होने पर रायगढ़ रेफर किया गया। रायगढ़ ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

मृतक और घायलों के नाम
इस हादसे में खरसिया के पठानपारा निवासी मोहम्मद अनीश (45) की मौत हो गई। जबकि प्रियंका तुरी (8) निवासी धमउधारा, अतवारा (28) निवासी भागोडीह, गुड़िया यादव निवासी अंजोरीपाली, रामेश्वरी (40) निवासी चोटिया, मदन भाठ (40) निवासी मदनपुर, ईश्वर (50) निवासी अंजोरीपाली, प्रावशिनी उरांव (30) निवासी रायगढ़, प्रकाश यादव (20) निवासी जैजैपुर, ओमप्रकाश सिदार (26) निवासी पोंडी छाल, विनोद महंत (54) निवासी कोरबा और सलीम (28) निवासी जवाहर कॉलोनी खरसिया घायल हो गए।

आगे की कार्रवाई की जा रही
थाना प्रभारी राजेश जांगड़े ने बताया कि खरसिया से पत्थलगांव की ओर बस जा रही थी। तभी चोढ़ा चौक पर यह हादसा हुआ। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजा गया। खरसिया से रायगढ़ रेफर किए गए एक घायल की मौत रास्ते में हो गई। करीब 8 यात्री घायल हैं और अभी नाम पता की जानकारी लेते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।