नगर के मंदिरों में अन्नकूट प्रसाद का हुआ आयोजन हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण
मुंशी राम मंदिर में प्रत्येक वर्ष अनुसार संध्याकालीन हुआ विशाल भंडारे का आयोजन
खरसिया। धार्मिक नगरी खरसिया के मंदिरों में अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया गया जिसमें हजारों क्षेत्र वासियों ने अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण कर अपने को धन्य किया नगर के प्रसिद्ध श्री श्याम बिहारी मंदिर श्री हनुमान मंदिर गंज बाजार श्री राम मंदिर गंज पीछे पंचमुखी हनुमान मंदिर श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर श्री राम मंदिर श्री श्याम मंदिर स्टेशन चौक श्री राधा कृष्ण मंदिर सहित अनेक मंदिरों में अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया गया।
मुंशी राम मंदिर में प्रत्येक वर्ष अनुसार संध्याकालीन हुआ विशाल भंडारे का आयोजनखरसिया के पुरातन रामानंद मूर्ति राम शर्मा राम मंदिर के व्यवस्थापक गोपाल शर्मा ने बताया कि धर्म नगरी धार्मिक कार्यक्रम में प्रसिद्ध है खरसिया शनिवार को अन्नकूट गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर स्थानीय रामानंद मूर्ति राम शर्...










