Kharsia

ग्राम रुचिदा में धूमधाम से हुआ श्री महालक्ष्मी पूजन समारोह, उमेश पटेल ने की शिरकत
Kharsia, Raigarh

ग्राम रुचिदा में धूमधाम से हुआ श्री महालक्ष्मी पूजन समारोह, उमेश पटेल ने की शिरकत

रायगढ़, 14 दिसंबर। पुसौर विकासखंड के ग्राम रुचिदा (कबीर चौक) में 11 से 15 दिसंबर 2024 तक आयोजित द्वितीय वर्ष “श्री महालक्ष्मी पूजन समारोह” का भव्य समापन हुआ। इस आयोजन में पूरे गांव ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया। समारोह के दौरान धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक गतिविधियों का सुंदर संगम देखने को मिला। ग्रामवासियों द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 14 दिसंबर को पूर्व मंत्री और खरसिया विधायक उमेश पटेल ने विशेष रूप से शिरकत की। श्री पटेल ने आयोजन को समाज को एकजुट करने और सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित रखने का एक बेहतरीन प्रयास बताया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “यह आयोजन हमारी परंपराओं को जीवित रखने और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का महत्वपूर्ण जरिया है। इस तरह के कार्यक्रमों से समाज में आपसी सद्भाव और एकता बढ़ती है।” सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बढ़ाया आकर्षणसमारोह में विविध सांस्कृ...
उमेश पटेल की अगुवाई में बांग्लादेश में हिंदू उत्पीड़न के विरोध में मौन कैंडल मार्च
Kharsia, Raigarh

उमेश पटेल की अगुवाई में बांग्लादेश में हिंदू उत्पीड़न के विरोध में मौन कैंडल मार्च

खरसिया, 14 दिसंबर 2024। बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ पूरे भारत में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। छत्तीसगढ़ में इस मुद्दे पर पहली बार खरसिया में एक मौन कैंडल मार्च का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व पूर्व मंत्री और खरसिया विधायक उमेश पटेल ने किया। उमेश पटेल की अगुवाई में खरसिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित यह मौन कैंडल मार्च सैकड़ों नागरिकों और समर्थकों के व्यापक समर्थन के साथ अग्रसेन चौक से प्रारंभ हुआ। यह मार्च डभरा रोड होते हुए जैन मेडिकल चौक और स्टेशन रोड से गुजरकर शहीद नंदकुमार पटेल स्मारक स्थल के लिए रवाना हुआ। https://videopress.com/v/HG0JPtdG इस दौरान उमेश पटेल ने हाथों में जलती हुई मोमबत्ती लेकर सैकड़ों लोगों के साथ कदमताल किया और पीड़ित हिंदू समुदाय के प्रति संवेदना व्यक्त की। कैंडल मार्च में शहर के हर धर्म के सैकड़ों नागरिकों के साथ-साथ खरसिया क...
विधायक उमेश पटेल ने गेजामुड़ा में नवनिर्मित प्राथमिक शाला भवन का किया लोकार्पण
Kharsia, Raigarh

विधायक उमेश पटेल ने गेजामुड़ा में नवनिर्मित प्राथमिक शाला भवन का किया लोकार्पण

खरसिया, गिरीश राठिया। खरसिया विधायक उमेश पटेल ने दिनांक 13 दिसंबर 2024 दिन शुक्रवार को रायगढ़ विकासखंड के ग्राम गेजामुड़ा में 15 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित प्राथमिक शाला भवन का विधिवत् पूजा-अर्चना कर लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों और शिक्षकों को नए स्कूल भवन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। नए स्कूल भवन के लिए ग्रामीणों, शिक्षकों और स्कूल के विद्यार्थियों ने विधायक उमेश पटेल को धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि विधायक उमेश पटेल ने विद्यार्थियों और शिक्षकों से मुलाकात की। उन्होंने कहा की “शिक्षा ही देश के विकास की नींव है। ग्राम गेजामुड़ा में नया स्कूल भवन बच्चों के बेहतर भविष्य के निर्माण में सहायक होगा तथा नवनिर्मित भवन में विद्यालय के अध्ययन अध्यापान कार्य सुचारू रूप से संचालित होगा तथा गांव का नया भवन की मांग भी आज पू...
ग्राम जोबी में “मां महालक्ष्मी पूजन एवं आनंद मेला महोत्सव” में शामिल हुए विधायक उमेश पटेल
Kharsia, Raigarh

ग्राम जोबी में “मां महालक्ष्मी पूजन एवं आनंद मेला महोत्सव” में शामिल हुए विधायक उमेश पटेल

खरसिया, गिरीश राठिया। खरसिया विकासखंड के बरगढ़ खोला क्षेत्र में स्थित ग्राम जोबी में समस्त ग्रामवासियों द्वारा "मां महालक्ष्मी पूजन एवं आनंद मेला महोत्सव" का भव्य आयोजन 05 दिसंबर से 13 दिसंबर तक किया गया। इस मौके पर मां महालक्ष्मी की पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से पूरे ग्राम में भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने मां महालक्ष्मी की आराधना कर सुख, समृद्धि और शांति की प्रार्थना की। इस विशेष अवसर पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री एवं खरसिया विधानसभा के लोकप्रिय विधायक उमेश पटेल की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को और भी विशेष बना दिया। विधायक श्री पटेल ने ग्रामवासियों और उत्साहवृंदियों से भेंट मुलाकात कर आयोजन की खूब प्रशंसा करते हुए कहा की "धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम हमारी परंपराओं का प्रतीक हैं और ये समाज को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मां महालक्ष्मी की...
शादी में शामिल होने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में पसरा मातम
Kharsia, Raigarh

शादी में शामिल होने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में पसरा मातम

रायगढ़। रायगढ़ जिले में शादी समारोह में शामिल होनें ससुराल जा रहे बाईक सवार ग्रामीण की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस मामले में मर्ग कायम कर पुलिस ने पीएम उपरांत शव को परिजनों को सुपुर्द करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी मुताबिक रामकुमार राठिया ने घरघोड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह छाल के ग्राम चंद्रशेखर गांव का रहने वाला है। पीड़ित ने बताया कि बनवारी लाल उसके दूसरे नंबर का भाई था जो कि ससुराल में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होनें के लिये अपनी मोटर सायकल क्रमांक सीजी 13 एम 9318 में सवार होकर घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बांसमुडा गया हुआ था। पीड़ित ने बताया कि उसका छोटा भाई 11 दिसंबर की शाम को घर निकला था इसी बीच उसे सूचना मिली कि छाल रोड स्थित महावीर कंपनी के पास नवापारा टेण्डा के पास पहुंचा ही था कि...
विधायक उमेश पटेल ने नावापारा एवं जुनवानी में विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
Kharsia, Raigarh

विधायक उमेश पटेल ने नावापारा एवं जुनवानी में विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

नंदेली। खरसिया विधायक उमेश पटेल ने ग्राम पंचायत नावापारा के ग्राम नावापारा एवं जुनवानी में लगभग 3 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिनमें दोनों गांव के लिए सामुदायिक भवन निर्माण, दोनों गांव के लिए शेड निर्माण, चबुतरा निर्माण, पानी टंकी निर्माण, पुलिया निर्माण, दोनों गांव में कुल 3000 मीटर सीसी रोड़ निर्माण जैसे अनेकों विकास कार्य शामिल हैं। उक्त सभी नवनिर्मित निर्माण कार्यों को विधायक उमेश पटेल ने दिनांक 12 दिसंबर 2024, दिन गुरुवार को जनहित को समर्पित किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक उमेश पटेल के साथ में जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच, पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। ...
नंदेली में छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध गायिका आरु साहू की हुई रंगारंग प्रस्तुति
Kharsia, Raigarh

नंदेली में छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध गायिका आरु साहू की हुई रंगारंग प्रस्तुति

पूर्व मंत्री एवं खरसिया विधायक उमेश पटेल भी कार्यक्रम में हुए शामिल छत्तीसगढ़ की मशहूर गायिकाओं में से एक आरु साहू - उमेश पटेल रायगढ़-खरसिया। नंदेली : मां लक्ष्मी पूजन के अवसर पर ग्राम नंदेली में छत्तीसगढ़ की मशहूर सुप्रसिद्ध गायिका सुश्री आरु साहू का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में आसपास के लोगों की काफी ज्यादा भीड़ रही। भीषण ठंड में भी छत्तीसगढ़ की बेटी आरु साहू के इस कार्यक्रम का आनंद लेने के लिए दूर-दूर से महिलाओं एवं पुरुषों की काफी उपस्थिति रही। आरु साहू के छत्तीसगढ़ी एवं हिंदी की भक्ति तथा धार्मिक सुमधुर गानों से पूरा पंडाल भक्तिमय हो गया। सभी उनके गानों से भाव-विभोर होकर झूमने लगे। कार्यक्रम के प्रारंभ में छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री एवं खरसिया के विधायक उमेश पटेल द्वारा मां सरस्वती की छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर विधिवत् कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।...
खरसिया क्षेत्र में वाटर एटीएम आगजनी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, पूर्व रंजिश में स्कूटी और एटीएम जलाने की घटना का खुलासा
Kharsia, Raigarh

खरसिया क्षेत्र में वाटर एटीएम आगजनी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, पूर्व रंजिश में स्कूटी और एटीएम जलाने की घटना का खुलासा

रायगढ़। एसपी श्री दिव्यांग कुमार पटेल और एडिशनल एसपी श्री आकाश मरकाम के मार्गदर्शन पर  खरसिया पुलिस ने नया बस स्टैंड के पास वार्ड क्रमांक 16 में नगरपालिका द्वारा स्थापित वाटर एटीएम को आग लगाने की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस आगजनी से एटीएम पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे नगरपालिका को करीब 9.5 लाख रुपये की क्षति हुई। घटना को लेकर 10 दिसंबर को खरसिया नगर पालिका के सीएमओ विक्रम भगत ने पुलिस चौकी में आवेदन देकर शिकायत की कि 9 दिसंबर की रात कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने वाटर एटीएम को आग लगा दी। इस घटना में एटीएम जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 754/24 के तहत धारा 324(2), 324(5) बीएनएस और लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम 1984 की धारा 4 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एसडीओपी खरसिया प्रभात कुमार पटेल के मार्गदर्शन...
दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, आगजनी में स्कूटी के साथ वाटर एटीएम जलकर राख, खरसिया पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Kharsia, Raigarh

दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, आगजनी में स्कूटी के साथ वाटर एटीएम जलकर राख, खरसिया पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

रायगढ़। रायगढ़ में सोमवार की रात दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई है. आरोपियों ने मारपीट के बाद स्कूटी को आग के हवाले कर दिया. इससे पास ही लगे वाटर एटीएम भी आग की चपेट में आ गई, जिससे स्कूटी और वाटर एटीएम दोनों जलकर राख हो गए. मामले में पुलिस ने देर रात दो युवक को गिरफ्तार कर लिया है. पूरी घटना खरसिया चौकी क्षेत्र के नया बस स्टैंड की है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी चंद्रशेखर गबेल और प्रेम सिदार दोनों के बीच देर रात मारपीट हुई. वहीं बंटी सिदार ने स्कूटी में आगजनी की घटना को अंजाम दिया. चंद्रशेखर गबेल ने लगभग 6-7 महीने पहले प्रेम सिदार और बंटी सिदार के घर की एक महिला के साथ भागकर शादी की थी. जिसका बाद से ही चंद्रशेखर और प्रेम के बीच दुश्मनी थी. खरसिया एसडीओपी प्रभात पटेल ने पूरे मामले की पुष्टि की है। ...
दो गुटों में मारपीट के विवाद ने लिया हिंसक रूप, एक स्कूटी फूंकी, आगजनी से पालिका का वाटर एटीएम भी जला
Kharsia, Raigarh

दो गुटों में मारपीट के विवाद ने लिया हिंसक रूप, एक स्कूटी फूंकी, आगजनी से पालिका का वाटर एटीएम भी जला

रायगढ़। रायगढ़ जिले में दो गुटों में मारपीट की घटना ने इस कदर हिंसक रूप ले लिया कि आरोपियों ने एक स्कूटी को आग के हवाले कर दिया, जिसकी चपेट में आने से नगर पालिका द्वारा लगाया गया वाटर एटीएम भी पूरी तरह जलकर खाक हो गया है। मामला खरसिया चौकी क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, खरसिया चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नया बस स्टैंड के पास रहने वाले चंद्रशेखर के साथ बीती रात प्रेम सिदार और बंटी सिदार का पुरानी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया और देखते ही देखते दोनों का विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। मारपीट की घटना के बाद स्कूटी में प्रेम सिदार अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर स्कूटी में आग लगा दिया। आगजनी की इस घटना के बाद नजदीक लगे नगर पालिका के वाटर एटीएम में भी भीषण आग लग गई। आगजनी की इस घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना फायर बिग्रेड की टीम को दी। जिसके बाद मौके पर पह...