गौभंडारा लगवाकर कमल गर्ग ने गौ माताओं से लिया आशीर्वाद
डिप्टी सीएम अरुण साव और रानी संयोगिता जूदेव ने किया गौ-भंडारे का शुभारंभ
खरसिया। समूचे अंचल में प्रसिद्ध गौ-सेवा संगठन द्वारा एक्सीडेंट, बीमार तथा बेसहारा गौवंश की रक्षा की जाती है। वहीं प्रतिदिन उनके लिए भंडारे का आयोजन भी किया जता है। साथ ही प्रत्येक महीने गौ महाभण्डारे का आयोजन भी किया जाता है।
स्टेशन चौक से प्रारंभ होकर भंडारे के पाचों रथों ने नगर के सभी मार्गों से गुजरते हुए गौ माताओं को हरी सब्जियां गुड तथा अन्य जीवों के लिए बिस्कुट आदि पेट भरकर खिलाया। इस अवसर पर मुख्य रूप से डिप्टी सीएम माननीय अरुण साव, रानी संयोगिता जूदेव, कमल गर्ग, डॉ.श्रीवानी, गौसेवक राकेश केशरवानी, विष्णुचंद्र शर्मा , गायत्री केशरवानी,तथा प्रभात तिवारी, लम्बोदर मानिकपुरी, हर्ष डनसेना, सुदर्शन पटेल, लाला सारथी सनी, ऋषभ, शुभम महंत, लेखन ठाकुर, राकेश गायत्री एवं अन्य गौसेवक उपस्थित रहे।
भण्डारे में ग...










