उपसरपंच कुश पटेल की पहल पर शारदा एनर्जी ने दर्रामुड़ा में भेजा पानी टैंकर
कंपनी द्वारा एम्बुलेंस सुविधा, मेडिकल कैंप और अन्य सेवाएं लगातार कराई जा रही हैं उपलब्ध
खरसिया। ग्राम पंचायत दर्रामुड़ा में 22 मार्च 2025, शनिवार को बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों की चिंता को देखते हुए ग्राम पंचायत के उपसरपंच कुश पटेल ने शारदा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड के प्रबंधन से फ्रेश पानी टैंकर उपलब्ध कराने की अपील की। तेजी से एक्शन लेते हुए कंपनी के एचआर हेड अतित नामदेव ने तुरंत पानी टैंकर गांव में भेजा, जिससे ग्रामीणों को राहत मिली।
शारदा एनर्जी का सामाजिक योगदानयह पहली बार नहीं है जब शारदा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड ने सामाजिक दायित्व निभाया हो। कंपनी द्वारा एम्बुलेंस सुविधा, मेडिकल कैंप और अन्य सेवाएं लगातार उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। कंपनी प्रबंधन ने आश्वासन दिया कि वे भविष्...










