Kharsia

खरसिया में पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान अभद्रता करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, शासकीय कार्य में बाधा पर केस दर्ज
Kharsia, Raigarh

खरसिया में पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान अभद्रता करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, शासकीय कार्य में बाधा पर केस दर्ज

रायगढ़ 4 जून 2025- पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन में शांति व्यवस्था बनाए रखने असामाजिक तत्वों पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खरसिया चौकी पुलिस ने पुलिसकर्मियों से अभद्रता और धक्का-मुक्की कर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। घटना दिनांक 03 जून 2025 की रात्रि की है, जब चौकी खरसिया के पुलिसकर्मी प्रतिदिन की तरह टाउन पेट्रोलिंग पर थे। इसी दौरान राम मंदिर मेन रोड पर तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक चल रहे वाहन क्रमांक CG 13 BB 1111 को रोककर पुलिसकर्मियों ने पूछताछ की। वाहन में मौजूद व्यक्ति ने अपना नाम अमन नथानी निवासी खरसिया बताया और गाड़ी से उतरते ही आवेश में आकर पुलिसकर्मियों से विवाद करने लगा। उसने गुस्से में कहा—"मेरी गाड़ी को कैसे रोक दिए"—और तत्काल कॉल कर अपने तीन अन्य साथियों को मौके पर बुल...
लव पटेल और कुश पटेल ने जन्मदिन पर लिया बाबा धाम में आशीर्वाद
Kharsia, Raigarh

लव पटेल और कुश पटेल ने जन्मदिन पर लिया बाबा धाम में आशीर्वाद

रायगढ़। खरसिया विधायक उमेश पटेल जी के बेहद करीबी और लोकप्रिय युवा नेता, ग्राम दर्रामुड़ा निवासी लव पटेल एवं कुश पटेल ने अपने जन्मदिन के अवसर पर आध्यात्मिक मार्ग अपनाते हुए कोसमनारा स्थित श्री सत्यनारायण बाबा धाम में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। बीती रात 1 बजे बाबा धाम पहुंचे दोनों नेताओं ने शांतिपूर्वक पूजा-अर्चना कर बाबा से जनकल्याण और समृद्धि की कामना की। बाबा जी ने भी उन्हें सफल, स्वस्थ और सेवा भाव से युक्त जीवन का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर युवाओं में उत्साह का माहौल देखा गया। जन्मदिन को सेवा और संकल्प के रूप में मनाकर दोनों युवाओं ने समाज में सकारात्मक संदेश दिया। ...
विधायक उमेश पटेल ने सांगीतराई, डीपापारा में सीसी रोड निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
Kharsia, Raigarh

विधायक उमेश पटेल ने सांगीतराई, डीपापारा में सीसी रोड निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

रायगढ़, 3 जून 2025: खरसिया विधायक उमेश पटेल ने आज रायगढ़ ब्लॉक के ग्राम सांगीतराई, डीपापारा में सी.सी. रोड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन कर कार्य की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और मांगें भी सुनीं। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए विधायक श्री पटेल का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस सड़क के बन जाने से आवागमन में बड़ी सुविधा होगी, विशेषकर बरसात के दिनों में। विधायक ने आश्वस्त किया कि क्षेत्र के समग्र विकास हेतु वे लगातार प्रयासरत हैं और आने वाले समय में और भी विकास कार्य शुरू किए जाएंगे। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ...
हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष अंकित अग्रवाल ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से मुलाकात कर दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
Kharsia, Raigarh

हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष अंकित अग्रवाल ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से मुलाकात कर दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

रायगढ़। हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन, जो समाज सेवा के क्षेत्र में लगातार सक्रियता से अपनी पहचान बना रहा है, एक बार फिर सुर्खियों में है। आज छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी के जन्मदिवस के अवसर पर पूरे रायगढ़ जिले में उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला। इसी उपलक्ष्य में हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष श्री अंकित अग्रवाल ने रायगढ़ पहुंचकर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी से सौजन्य भेंट की और उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयाँ दीं। श्री अग्रवाल ने इस दौरान मंत्री महोदय के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना भी की। विशेष जानकारी के अनुसार, हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन एवं रायगढ़ जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में जल्द ही एक मेगा ब्लड डोनेशन एवं हेल्थ कैंप का आयोजन रायगढ़ के सरकारी अस्पताल परिसर में होने जा रहा है। इस विशेष शिविर का आयोजन वित्त ...
खरसिया पुलिस ने चंद घंटों में ट्रेलर लूट का किया पर्दाफाश : तीन नाबालिग समेत चार आरोपी गिरफ्तार, लूट का शत-प्रतिशत माल बरामद
Kharsia, Raigarh

खरसिया पुलिस ने चंद घंटों में ट्रेलर लूट का किया पर्दाफाश : तीन नाबालिग समेत चार आरोपी गिरफ्तार, लूट का शत-प्रतिशत माल बरामद

लूट को अंजाम देने स्विफ्ट कार से आए थे आरोपी, पुलिस ने लूट की गई ट्रेलर, मोबाइल, नकदी और आरोपियों की स्विफ्ट कार किया जप्त लूटपाट के अपराध में विधि से संघर्षरत तीन बाल अपचारी भेजे गये बाल संप्रेक्षण गृह और आरोपी युवक गया जेल 2 जून, रायगढ़। खरसिया थाना क्षेत्र में ट्रेलर वाहन के साथ हुई लूटपाट की वारदात का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें तीन विधि के साथ संघर्षरत बालक शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों से लूटा गया ट्रेलर वाहन, वारदात में प्रयुक्त स्वीफ्ट कार, पीड़ित का मोबाइल फोन, नगदी रकम 2600 रुपये और एक लोहे का चुड़ा बरामद किया है। आरोपियों को लूटपाट के अपराध में न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। घटना रविवार रात की है, जब ट्रेलर क्रमांक सीजी 13 एएक्स/3899 का चालक सफराज खान, निवासी झरियापाली, रॉबर्टसन रेलवे साइडिंग में कोयला खाली कर वापस मिलूपारा अ...
परसदा कोल डिपो में झारखंड के ट्रेलर चालक की दर्दनाक मौत : कोयला लोड करते समय गाड़ी में ही दबने से गई जान, कोयले में से बरामद हुई लाश, इलाके में मचा हड़कंप
Kharsia, Raigarh

परसदा कोल डिपो में झारखंड के ट्रेलर चालक की दर्दनाक मौत : कोयला लोड करते समय गाड़ी में ही दबने से गई जान, कोयले में से बरामद हुई लाश, इलाके में मचा हड़कंप

रायगढ़। परसदा के कोल डिपो में झारखंड के एक ट्रेलर चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। दरअसल, गढ़वा का ट्रेलर चालक कोयला लोड करने जाने के बाद गायब हो गया। काफी खोजबीन के बाद उसके ही कोयला लोड गाड़ी से उसकी लाश बरामद हुई। यह हादसा भूपदेवपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। जिला मुख्यालय से तकरीबन 15 किलोमीटर दूर ग्राम परसदा के कोल डिपो में बीते 28 मई की शाम उस समय हड़कम्प मच गया, जब ट्रेलर (क्रमांक – सीजी11 एबी 3455) के कोयले को जब खाली किया गया तो उसमें उसी गाड़ी के चालक फूलचंद उरांव पिता स्वर्गीय नारायण उरांव (32 साल) की लाश निकली। ट्रेलर के कोयले से लाश बरामद होने की सूचना मिलते ही भूपदेवपुर पुलिस हरकत में आ गई। थाना प्रभारी सीताराम ध्रुव के निर्देश पर सहायक उपनिरीक्षक राजेश मिश्रा ने घटना स्थल का जायजा लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्स...
ग्राम गिंडोला में शारदा एनर्जी द्वारा नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन, ग्रामीणों को मिल रहा स्वास्थ्य लाभ
Kharsia, Raigarh

ग्राम गिंडोला में शारदा एनर्जी द्वारा नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन, ग्रामीणों को मिल रहा स्वास्थ्य लाभ

खरसिया। खरसिया क्षेत्र के ग्राम बिंजकोट-दर्रामुड़ा स्थित शारदा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड कंपनी द्वारा जनकल्याण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए ग्राम पंचायत दर्रामुड़ा के आश्रित ग्राम गिंडोला में नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुँचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इस पुनीत कार्य की शुरुआत ग्राम पंचायत के उप-सरपंच कुश पटेल की सक्रिय पहल पर हुई। उप-सरपंच श्री पटेल ने शारदा एनर्जी के एचआर हेड श्री अतित नामदेव से संवाद कर ग्राम में स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने का निवेदन किया, जिस पर सकारात्मक कार्रवाई करते हुए कंपनी ने यह मेडिकल कैंप आयोजित कराया। कैंप में विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच, दवा वितरण एवं चिकित्सकीय परामर्श की सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराई गईं। ग्रामीणों ने कंपनी एवं ग्राम पंचायत के इस प्रयास की भूरी-भूरी प्...
खरसिया प्रीमियर लीग का शुभारंभ सोमवार से, रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आयोजन, नगर में उत्साह का माहौल
Kharsia, Raigarh

खरसिया प्रीमियर लीग का शुभारंभ सोमवार से, रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आयोजन, नगर में उत्साह का माहौल

खरसिया। धार्मिक व सामाजिक गतिविधियों में सदैव अग्रणी रहने वाला खरसिया अब खेल के क्षेत्र में भी एक नया इतिहास रचने जा रहा है। नगर में पहली बार खरसिया प्रीमियर लीग (KPL) सीजन-1 का आयोजन होने जा रहा है, जो कि एक भव्य रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट होगा। यह टूर्नामेंट 7 दिनों तक चलेगा और इसमें कुल 10 फ्रेंचाइजी टीमें हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट का उद्घाटन सोमवार, 26 अप्रैल को शाम 6 बजे महात्मा गांधी कॉलेज मैदान में होगा। खास बातेंखास बात यह है कि टूर्नामेंट के संचालन के लिए प्रोफेशनल अंपायर व कॉमेंटेटर बाहर से आमंत्रित किए गए हैं, जिससे प्रतियोगिता का स्तर और भी उच्च होगा। इसके साथ ही, पूरे टूर्नामेंट का लाइव प्रसारण यूट्यूब चैनल के माध्यम से किया जाएगा, जिससे दर्शक कहीं से भी मैच का आनंद उठा सकेंगे। आकर्षक इनामों की घोषणाप्रतियोगिता में विजेता टीम को ₹1,11,111 और उपविजेता टीम को ₹55,555 क...
शहीद नंदकुमार पटेल व दिनेश पटेल की पुण्यतिथि पर खरसिया में श्रद्धांजलि और संकल्प का संगम — विधायक उमेश पटेल ने कहा, “पिता के अधूरे सपनों को साकार करना ही मेरा लक्ष्य”
Kharsia, Raigarh

शहीद नंदकुमार पटेल व दिनेश पटेल की पुण्यतिथि पर खरसिया में श्रद्धांजलि और संकल्प का संगम — विधायक उमेश पटेल ने कहा, “पिता के अधूरे सपनों को साकार करना ही मेरा लक्ष्य”

रायगढ़-खरसिया, 25 मई 2025। आज का दिन खरसिया सहित समूचे प्रदेश कांग्रेस के लिए बेहद भावुक और प्रेरणादायी रहा। झीरम घाटी नक्सली हमले में शहीद हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री स्व. नंदकुमार पटेल एवं उनके सुपुत्र स्व. दिनेश पटेल की पुण्यतिथि पर खरसिया में विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इन कार्यक्रमों में क्षेत्रीय विधायक उमेश पटेल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मदनपुर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में विधायक उमेश पटेल ने भावुक होते हुए कहा, “शहीद पिता नंदकुमार पटेल के अधूरे सपनों को साकार करने के लिए हम दृढ़ संकल्पित हैं।” उन्होंने कहा कि 25 मई 2013 का दिन न केवल खरसिया बल्कि समूचे प्रदेश कांग्रेस के लिए काला दिन था। उस दिन झीरम घाटी नक्सली हमले में मेरे पिता नंदकुमार पटेल, भाई दिनेश पटेल,...
शहीद नंदकुमार पटेल व दिनेश पटेल की पुण्यतिथि पर नंदेली में श्रद्धांजलि सभा एवं सुंदरकांड पाठ का आयोजन
Kharsia, Raigarh

शहीद नंदकुमार पटेल व दिनेश पटेल की पुण्यतिथि पर नंदेली में श्रद्धांजलि सभा एवं सुंदरकांड पाठ का आयोजन

रायगढ़-खरसिया, 25 मई। जन-जन के प्रिय नेता, शहीद नंदकुमार पटेल एवं उनके सुपुत्र शहीद दिनेश पटेल की पुण्यतिथि पर 25 मई को शांति बगिया, नंदेली में श्रद्धांजलि सभा एवं सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर रविवार सुबह 8:00 बजे से शांति बगिया में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है, जिसमें क्षेत्रवासी एवं समर्थक बड़ी संख्या में शामिल होकर अपने श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। साथ ही, परंपरा अनुसार इस वर्ष भी सुंदरकांड पाठ का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि हर वर्ष 25 मई को शहीद नंदकुमार पटेल और दिनेश पटेल की स्मृति में यह आयोजन किया जाता है, जो उनके त्याग, समर्पण और जनसेवा को याद दिलाता है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे समय पर पहुंचकर श्रद्धांजलि सभा और सुंदरकांड पाठ में सहभागी बनें और शहीदों को नमन करें। ...