आधा दर्जन छत्तीसगढ़ी उपन्यासों के रचयिता रामनाथ साहू से हिंदी विभाग खरसिया के छात्रों ने की भेंट
20 से अधिक मौलिक पुस्तकों के रचयिता हैं रामनाथ साहू जी
खरसिया। विभागीय वार्षिक कैलेण्डर के अनुसार डॉ रमेश टंडन के संयोजन में शासकीय महात्मा गाँधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय खरसिया के हिंदी विभाग के छात्रों ने दिनांक 21 सितम्बर 2025 को छत्तीसगढ़ के एक बड़े साहित्यकार से सौजन्य भेंट की. लगभग 20 मौलिक पुस्तकों के रचयिता ग्राम देवरघटा जिला सक्ती निवासी वरिष्ठ साहित्यकार रामनाथ साहू जी से मुलाकात करके छात्रों ने उनके साहित्यिक कृतियों के बारे में विस्तार से जाना. आधा दर्जन से अधिक छत्तीसगढ़ी उपन्यासों के प्रणेता खरसिया से मात्र दस किमी दूर स्थित गाँव में रहते हैं. यह बात अधिकांश पाठकों की जानकारी में नहीं थी. उनके गाँव परिवार की पिंकी साहू और रीना साहू के द्वारा रामनाथ साहू जी के बारे में अपने शिक्षक टंडन जी को बताए जाने पर साहू जी के साहित्यिक अवदानों पर शोध करने के उद्देश्यों से महाविद्यालय ख...










