Kharsia

जनता के बीच, खेल के मैदान में ‘स्टार’ विधायक उमेश पटेल!
Kharsia, Raigarh

जनता के बीच, खेल के मैदान में ‘स्टार’ विधायक उमेश पटेल!

खरसिया, 26 अक्टूबर। राजनीति की भाग-दौड़ से फुर्सत निकालकर, खरसिया के जुझारू विधायक उमेश पटेल आज सीधे अपने क्षेत्र के लोगों के बीच पहुंचे। मौका था ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिताओं के समापन समारोह का, जहां विधायक जी ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और जनता से गर्मजोशी से मुलाकात की। छिरपानी में 'खोला चैंपियन्स' का जोश26 अक्टूबर को खरसिया विकासखंड के ग्राम छिरपानी में आयोजित 'खोला चैंपियन्स ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2025' के समापन समारोह में उमेश पटेल मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। विधायक जी के पहुंचने से ग्रामीण युवाओं में गजब का जोश देखने को मिला। उन्होंने फाइनल मैच देखा और विजेता-उपविजेता टीम को पुरस्कृत कर उनका उत्साह बढ़ाया। कोतरा में भी क्रिकेट का जुनूनइसके साथ ही, रायगढ़ विकासखंड के ग्राम कोतरा में भी विधायक पटेल ने कोतरा पाठ क्रिकेट समिति द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रति...
कब रुकेगा खरसिया के डेराडिह में रेत का अवैध खेल? आक्रोशित ग्रामीणों ने तत्काल कार्रवाई की मांग की
Kharsia, Raigarh

कब रुकेगा खरसिया के डेराडिह में रेत का अवैध खेल? आक्रोशित ग्रामीणों ने तत्काल कार्रवाई की मांग की

खरसिया :- खरसिया विकासखंड के बरगढ़ खोला अंतर्गत ग्राम नंदगांव पंचायत के आश्रित गांव डेराडिह में इन दिनों अवैध रेत परिवहन का गोरखधंधा चरम पर है। बताया जा रहा है कि प्रतिदिन लगभग सैकड़ों से भी अधिक गाड़ियां डेराडिह से रेत लादकर विभिन्न स्थानों की ओर रवाना हो रही हैं। इस अवैध कारोबार ने क्षेत्र के लोगों का जीवन दूभर कर दिया है, जबकि प्रशासन की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है। रेत माफियाओं का बोलबालास्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, डेराडिह गांव में रेत माफिया खुलेआम नदी तट से रेत निकालकर ट्रैक्टर में लादकर भेज रहे हैं। अवैध खनन और परिवहन का यह खेल सुबह से लेकर देर रात तक बेरोकटोक चलता रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि इस पूरे धंधे में प्रशासनिक संरक्षण की बू आ रही है, तभी तो इतनी बड़ी मात्रा में रेत की ढुलाई बिना किसी रोक-टोक के संभव हो पा रही है। अवैध वसूली का जालसूत्रों से मिली जानकारी के अन...
किरोड़ीमल नगर में छठ घाट के समीप सांस्कृतिक मंच सह सामुदायिक भवन का लोकार्पण
Kharsia, Raigarh

किरोड़ीमल नगर में छठ घाट के समीप सांस्कृतिक मंच सह सामुदायिक भवन का लोकार्पण

रायगढ़। किरोड़ीमल नगर के वार्ड क्रमांक 04 स्थित छठ घाट के पास नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर द्वारा अध्यक्ष एवं पार्षद निधि से निर्मित सांस्कृतिक मंच सह सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष हरिकिशोर चन्द्रा के कर कमलों से हुए इस लोकार्पण समारोह में बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। छठी मैया के आशीर्वाद से हुआ संभव - अध्यक्ष हरिकिशोर चन्द्रामुख्य अतिथि के रूप में अपने संबोधन में नगर पंचायत अध्यक्ष हरिकिशोर चन्द्रा ने कहा कि यह भवन छठी मैया के आशीर्वाद से ही संभव हो सका है। उन्होंने नगर के चहुमुखी विकास पर जोर देने की बात दोहराई और इस भवन के लिए भूमि दान देने वाले कमल सिंह का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित किया। अभूतपूर्व कार्य पर जताया आभारविशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद भोजपुरी समाज के संरक्षक बृजकिशोर सिंह ठाकुर ने इस अभूतपूर्व कार्य के लिए नगर पंचायत का आभार व्यक्त किया।...
खरसिया गौ सेवा गौ धाम में भक्तिमय ‘गोवर्धन पूजा’, गौसेवक राकेश केशरवानी ने की गौवंश के कल्याण की कामना
Kharsia, Raigarh

खरसिया गौ सेवा गौ धाम में भक्तिमय ‘गोवर्धन पूजा’, गौसेवक राकेश केशरवानी ने की गौवंश के कल्याण की कामना

खरसिया। गौवंश संरक्षण और संवर्धन के पावन प्रतीक पर्व 'गोवर्धन पूजा' के अवसर पर खरसिया के गौ सेवा गौ धाम में भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। गौ सेवक संगठन के प्रमुख राकेश केशरवानी के नेतृत्व में यह अनुष्ठान पूरी श्रद्धा और विधि-विधान से संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में गौ भक्त और नगरवासी शामिल हुए। गौ धाम परिसर में गोबर से गोवर्धन प्रतिमा बनाकर पंडित गोलु महराज जी ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कराई। इस अवसर पर खरसिया नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग और उपाध्यक्ष बंटी सोनी जी भी अपनी टीम के साथ गौ पर्व में शामिल हुए और सबने मिलकर गौ पर्वत की परिक्रमा की। राकेश केशरवानी और उनकी समर्पित टीम ने इस शुभ अवसर पर गायों की विशेष सेवा की। गौवंश को रोटी, गुड़, चना और हरी सब्जी का भोग लगाया गया। गौसेवक राकेश केशरवानी ने इस दौरान वर्तमान में कष्टमय जीवन जी रहे गौवंश की रक्षा, सुरक्...
खरसिया में निखिल एजेंसी के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
Kharsia, Raigarh

खरसिया में निखिल एजेंसी के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, SDM व SDOP ने किया निरीक्षण, सभी विभागों के समन्वय से आग पर पाया गया काबू खरसिया, 22 अक्टूबर 2025। खरसिया के निखिल एजेंसी गोदाम में बुधवार सुबह अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अफरा-तफरी का माहौलबुधवार सुबह गोदाम में आग लगते ही घना धुआँ पूरे क्षेत्र में फैल गया। दुकानदारों ने अपने स्तर पर सामान निकालने का प्रयास किया, लेकिन धुएँ की तीव्रता के कारण यह संभव नहीं हो पाया। सूचना मिलते ही खरसिया चौकी के आरक्षक मुकेश यादव मौके पर पहुँचे और प्राथमिक राहत कार्य शुरू किया। एसडीएम और एसडीओपी ने संभाला मोर्चाभीषण आग की सूचना मिलते ही तत्काल एसडीएम प्रवीण तिवारी और एसड...
खम्हार इंदिरा आवास मोहल्ले में जुआ खेलते 14 आरोपी गिरफ्तार — नगद 20 हजार रुपये और ताश की गड्डी जब्त
Kharsia, Raigarh

खम्हार इंदिरा आवास मोहल्ले में जुआ खेलते 14 आरोपी गिरफ्तार — नगद 20 हजार रुपये और ताश की गड्डी जब्त

रायगढ़, 21 अक्टूबर। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन तथा एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात पटेल के मार्गदर्शन पर जोबी पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान ग्राम खम्हार के इंदिरा आवास मोहल्ले में जुआ-सट्टा पर बड़ी कार्रवाई की। चौकी प्रभारी एएसआई लक्ष्मी राठौर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ठंडा राम के बोर घर के पास स्ट्रीट लाइट की रोशनी में कुछ लोग 52 पत्ती ताश में रुपये-पैसों का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जोबी पुलिस ने मौके पर घेराबंदी की, जहां से कुल 14 जुआरी गिरफ्तार किए गए। पकड़े गए जुआरियों में प्रेम लाल डनसेना (39 वर्ष, निवासी बर्रा), सनक दास महंत (42 वर्ष, आमापाली थाना जूटमिल रायगढ़), बलीराम राठिया (50 वर्ष, जोबी), संतराम निषाद (35 वर्ष, जोबी), गोलू कुमार गवेल (26 वर्ष, जोबी), राकेश कुमार गवेल (36 वर्ष, गिनगांव), विष्णु बारा गहंत...
सेवा दिवस के रूप में मनाया गया श्रीमती शालू जिंदल का जन्मदिन
Kharsia, Raigarh

सेवा दिवस के रूप में मनाया गया श्रीमती शालू जिंदल का जन्मदिन

रायगढ़। जिंदल फाउंडेशन की चेयरपर्सन एवं ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी की चांसलर श्रीमती शालू  जिंदल का जन्मदिन सोमवार को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस बार संयोग से दीपावली का त्यौहार भी इस दिन ही रहा, जिससे जन्मदिन की खुशी दोगुनी हो गयी। जिंदल फाउंडेशन की टीम ने इस दौरान शहर और गांवों में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन कर हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन मनाया और जरूरतमंद लोगों के जीवन में अपनी मदद से रोशनी लाने का प्रयास किया। जिंदल फाउंडेशन समाज के सभी वर्गों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने और अंचल के सर्वांगीण विकास के लिए सतत जुटा हुआ है। इस प्रयास में जिंदल फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्रीमती शालू जिंदल की अहम भूमिका है। 20 अक्टूबर को श्रीमती जिंदल का जन्मदिन सेवा दिवस—2025 के रूप में मनाया गया। जिंदल फाउंडेशन द्वारा इस अवसर पर अनेक सेवामूलक कार्यों का आयोजन रायगढ़ शहर के साथ ही विभिन्न गांवों में किया गया। ...
खरसिया के चपले में महाकाली पूजा और विशाल मेले का भव्य शुभारंभ, 24 अक्टूबर तक रहेगा आयोजन
Kharsia, Raigarh

खरसिया के चपले में महाकाली पूजा और विशाल मेले का भव्य शुभारंभ, 24 अक्टूबर तक रहेगा आयोजन

रायगढ़, 21 अक्टूबर। रायगढ़ जिले के खरसिया तहसील में स्थित रॉबर्टसन, चपले और बड़े डूमरपाली गांवों में साझा आस्था और संस्कृति के प्रतीक श्री श्री 1008 महाकाली पूजा और विशाल मेला का पांच दिवसीय भव्य आयोजन कल, 20 अक्टूबर को मध्यरात्रि में महाकाली की मूर्ति की स्थापना और विशेष पूजा के साथ शुरू हो गया है। यह उत्सव 24 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ शानदार सांस्कृतिक और मनोरंजन के कार्यक्रम शामिल होंगे। आयोजकों ने बताया कि महाकाली महोत्सव हर साल यहां की साझा आस्था का केंद्र बनता है, जहां पूरे इलाके के लोग भक्ति और मौज-मस्ती के लिए इकट्ठा होते हैं। पहले दिन, 20 अक्टूबर की मध्यरात्रि में, महाकाली की विशेष पूजा संपन्न हुई, जिसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। 21 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक मेला स्थल पर जबरदस्त रौनक देखने को मिलेगी। इन चार दिनों में मुख्य पूजा के साथ-साथ जसगीत,...
खरसिया में समाजसेवी राकेश केशरवानी ने बच्चों संग मनाई दीपावली, बांटी खुशियां और मुस्कानें
Kharsia, Raigarh

खरसिया में समाजसेवी राकेश केशरवानी ने बच्चों संग मनाई दीपावली, बांटी खुशियां और मुस्कानें

खरसिया। दीपावली का पर्व रोशनी और खुशियों का प्रतीक है, और इसी भावना को साकार किया खरसिया नगर के समाजसेवी एवं गौसेवक राकेश केशरवानी ने। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी उन्होंने शहर के जरूरतमंद और श्रमिक वर्ग के बच्चों के साथ दीपावली की खुशियाँ साझा कीं। राकेश केशरवानी ने स्वच्छता दीदी, सफाई कर्मचारियों और मजदूर वर्ग के परिवारों के नन्हें बच्चों को मिठाई, टॉफी और टिफिन बॉक्स भेंट किए। बच्चों के चेहरों पर आई मुस्कान ने इस दीपावली को और भी खास बना दिया। उन्होंने कहा कि “त्योहार की असली खुशी तभी है जब हमारे आस-पास के सभी लोग, खासकर वे बच्चे जो त्योहार मनाने में सक्षम नहीं, उनकी भी दीपावली रोशन हो।” राकेश केशरवानी न सिर्फ एक समर्पित गौसेवक हैं, बल्कि समाजसेवा में भी निरंतर सक्रिय रहते हैं। अक्सर सड़कों पर विचरती घायल गौमाताओं की सेवा, उपचार और भोजन की व्यवस्था करते हुए उन्हें देखा जा सकता है। उनका...
ग्राम खड़गांव में जोबी पुलिस ने महिला समिति के साथ की अवैध शराब पर छापेमारी
Kharsia, Raigarh

ग्राम खड़गांव में जोबी पुलिस ने महिला समिति के साथ की अवैध शराब पर छापेमारी

आदतन आरोपी सुरेंद्र कुमार राठिया, 15 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार, आरोपी को भेजा गया जेल रायगढ़, 19 अक्टूबर। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन और एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में चौकी जोबी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मी राठौर ने ग्राम खड़गांव में अवैध शराब कारोबार पर कार्रवाई की है। महिला समिति के साथ संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र कुमार राठिया पिता जयपाल उम्र 34 वर्ष निवासी खड़गांव के घर रेड कर 15 लीटर हाथ भट्टी की महुआ शराब बरामद की। आरोपी को आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई है।  दरअसल 18 अक्टूबर को ग्राम खम्हार स्थित खड़गांव की शराब मुक्ति महिला समिति से चौकी प्रभारी को सूचना मिली थी कि ग्राम खड़गांव में अवैध शराब का निर्माण और बिक्री की जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम महिला समिति के साथ गांव पहुंची और ...