सेवानिवृत्त शिक्षक को CBI अफसर बनकर ठगों ने लगाया 23 लाख का चूना — ‘मनी लॉन्ड्रिंग केस’ में फंसाने की दी धमकी, बार-बार कॉल कर खाते से उड़ाए पूरे जीवनभर की कमाई!
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में सेवा निवृत्त शिक्षक 23 लाख से अधिक की ठगी का शिकार हो गया। ठगबाज ने खुद को CBI अफसर बताकर बैंक खाते की जांच का झांसा देकर घटना को अंजाम दिया। उसने अपने खाते में अलग-अलग किस्तों में राशि जमा करा ली। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है।
ग्राम जतरी का रहने वाला गरुड़ सिंह पटेल 72 साल सेवा निवृत्त शिक्षक है। उसके पास 10 अक्टूबर को एक अंजान मोबाईल नंबर से काॅल आया। जिसमें कहा गया कि वह CBI अफसर बोल रहा है और गरुड़ सिंह को बोला कि लॉन्ड्रिंग केस में इनवाल्भ हैं। बैंक खाता मुंबई में खोला गया है। जिसकी जांच की जाएगी। ठगबाज ने सीबीआई जांच में सहयोग करने और किसी को नहीं बताने कहा गया, नहीं तो गिरफ्तार कर लिए जाने की धमकी देने लगा। इसके बाद बार-बार काॅल कर उसके खाता में जमा रकम को अलग-अलग एकाउंट नंबर देकर उसमें ट्रांसफर करने कहा गया। साथ ही यह भी झांसा दिया गया कि जांच...










