छत्तीसगढ़ कैबिनेट का फैसला, पंचायत में अब मिलेगा 50% आरक्षण; नई औद्योगिक नीति को भी मंजूरी
छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार ने दिवाली से पहले लोगों को तोहफा दिया है। मंत्रिमंडल ने त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षण बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने का निर्णय लिया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार ने दिवाली से पहले लोगों को तोहफा दिया है। मंत्रिमंडल ने त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षण बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने का निर्णय लिया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मंत्रिमंडल ने नए रायपुर में निवेश को बढ़ावा देने पर भी चर्चा की और नई औद्योगिक नीति को मंजूरी दी गई।छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, 'छत्तीसगढ़ में पंचायत और शहरी निकाय चुनावों में ओबीसी को अब 50 प्रतिशत तक आरक्षण मिलेगा। पहले आरक्षण की सीमा 25 प्...










