
कोरबा जिला पंचायत के अध्यक्ष पद पर भाजपा के पवन कुमार सिंह, सक्ती जिला पंचायत में भाजपा के द्रौपदी कीर्तन चंद्रा, जांजगीर-चाम्पा जिला पंचायत में सत्यलता मिरी, उपाध्यक्ष पद पर गगन जयपुरिया, गरियाबंद जिला पंचायत में अध्यक्ष पद पर गौरी शंकर कश्यप, सूरजपुर में अध्यक्ष पद पर चंद्रमणि निर्विरोध निर्वाचित हुए। जबकि बस्तर जिला पंचायत में अध्यक्ष पद पर वेतमति कश्यप निर्विरोध निर्वाचित हुए।
बीजापुर जिला पंचायत में भाजपा की जानकी कोर्स, कोरिया जिला पंचायत में मोहित पैकरा, दुर्ग जिला पंचायत में सरिता बंजारे, खैरागढ़ जिला पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए प्रियंका खंबन ताम्रकार और उपाध्यक्ष के तौर पर विक्रांत सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए।
जबकि कांकेर जिला पंचायत में अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा की किरण नरेटी ने कांग्रेस की झरना ध्रुव को हरा दिया। जिला पंचायत के 13 सदस्यों ने मतदान किया, इनमें से 10 ने भाजपा की प्रत्याशी को, तो तीन सदस्यों ने कांग्रेस प्रत्याशी को वोट दिया।
इसी तरह बेमेतरा में भाजपा प्रत्याशी कल्पना तिवारी कांग्रेस की शशि गायकवाड़ को पराजित कर अध्यक्ष पद पर काबिज हुईं। कल्पना तिवारी को 10 तो वहीं कांग्रेस उम्मीदवार को महज चार मत मिले। कल्पना प्रदेश में सबसे ज्यादा वोटों से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीतकर आई हैं। बाकी जिला पंचायतों में निर्वाचन आगामी सप्ताह तक सम्पन्न हो जाएगा।
