Tag: chhattisgarh/raipur

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में दो नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, जानिए कितना इनाम रखा था सरकार ने इन पर
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में दो नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, जानिए कितना इनाम रखा था सरकार ने इन पर

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में दो इनामी नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जिले में सक्रिय दो नक्सलियों सुखराम फरसीक और पंडरू फरसीक ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया है।पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुखराम प्रतिबंधित माओवादी संगठन की गंगालूर एरिया कमेटी पार्टी का सदस्य है और पंडरू, बुरजी रिवोल्यूशनरी पार्टी कमेटी (आरपीसी) के तहत जनताना सरकार का प्रमुख है। दोनों नक्सलियों के सिर पर एक-एक लाख रुपए का इनाम है।अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने राज्य शासन की नक्सल उन्मूलन नीति और निया नेल्लानार (आपका अच्छा गांव) योजना से प्रभावित होकर तथा माओवादियों की क्रूर विचारधारा से तंग आकर आत्मसमर्पण करने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी कई नक्सली वारदातों में शामिल रहे हैं।अधिकारियों ने ...
छत्तीसगढ़ में अचानक तापमान गिरने से मौसम में बढ़ी ठंडक, तीन जिलों में शीतलहर चलने की आशंका
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में अचानक तापमान गिरने से मौसम में बढ़ी ठंडक, तीन जिलों में शीतलहर चलने की आशंका

छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों से मौसम में ठंडक है और सूरज की तपिश से आराम मिला है। शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। प्रदेश के सभी संभागों में अधिकतम तापमान सामान्य रहे। इस दौरान प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस अम्बिकापुर में दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के सरगुजा संभाग में 1 से 2 स्थानों पर शीतलहर चलने का अनुमान व्यक्त किया है। प्रदेश के मौसम की बात करें तो प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में काफी परिवर्तन हुआ है, इस दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 से 7 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं अगले 4 दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि और अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी होने की सम्भावना है। तीन...
छत्तीसगढ़ में पुलिस को बड़ी सफलता; 11 नक्सलियों ने डाले हथियार, घोषित था कुल 40 लाख रुपए का इनाम
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में पुलिस को बड़ी सफलता; 11 नक्सलियों ने डाले हथियार, घोषित था कुल 40 लाख रुपए का इनाम

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों को शुक्रवार को उस वक्त बड़ी सफलता मिली, जब 7 महिलाओं समेत कुल 11 नक्सलियों ने उनके सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इन नक्सलियों पर कुल 40 लाख रुपए का इनाम घोषित था। इस बारे में जानकारी देते हुए नारायणपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सली उत्तर बस्तर और माओवादियों के माड़ डिविजन में विभिन्न पदों पर सक्रिय थे और उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के सामने आत्मसमर्पण किया। बताया क्यों किया आत्मसमर्पण हथियार डालने के बाद नक्सलियों ने बताया कि वे माओवादियों की अमानवीय और खोखली विचारधारा, वरिष्ठ नक्सलियों द्वारा भोलेभाले आदिवासियों के शोषण और नक्सली गढ़ों में पुलिस कैंप बनने से निराश हो गए थे। साथ ही उन्होंने बताया कि वे सुरक्षाबलों...
छत्तीसगढ़ में एक साल में 171 औद्योगिक दुर्घटनाएं, 124 ने तोड़ा दम, प्रदेश सरकार ने बताया
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में एक साल में 171 औद्योगिक दुर्घटनाएं, 124 ने तोड़ा दम, प्रदेश सरकार ने बताया

छत्तीसगढ़ सरकार ने बृहस्पतिवार को विधानसभा में बताया कि एक जनवरी 2024 से 31 जनवरी 2025 तक छत्तीसगढ़ में औद्योगिक इकाइयों में हुई 171 दुर्घटनाओं में 124 श्रमिकों की मौत हो गई तथा 86 घायल हो गए। विधानसभा में विपक्ष के नेता चरण दास महंत के एक प्रश्न के लिखित उत्तर में राज्य के वाणिज्य और उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने बताया कि एक जनवरी, 2024 से 31 जनवरी 2025 की अवधि के दौरान औद्योगिक इकाइयों में 171 दुर्घटनाएं हुईं। उन्होंने बताया कि इन हादसों में 124 श्रमिकों की मौत हो गई और 86 घायल हो गए। देवांगन ने बताया कि इन दुर्घटनाओं में मृतक श्रमिकों के परिजनों को 17,23,68,454 रुपये का मुआवजा दिया गया, जबकि घायल श्रमिकों को 60,32,342 रुपये की सहायता प्रदान की गई। मंत्री ने बताया कि इस तरह की दुर्घटनाओं में मृतक श्रमिकों के परिवार के सदस्यों के पुनर्वास के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है, क्योंकि इसका...
तंत्र-मंत्र के चक्कर चाचा ने 3 साल की भतीजी की चढ़ाई बलि, सिर धड़ से अलग
Chhattisgarh

तंत्र-मंत्र के चक्कर चाचा ने 3 साल की भतीजी की चढ़ाई बलि, सिर धड़ से अलग

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में अंधविश्वास ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। बागबहार थाना क्षेत्र के छातासराई पंचायत में अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के चलते एक सगे चाचा ने अपने तीन साल की मासूम भतीजी का सिर धड़ से अलग कर के बलि चढ़ा दी। यही नहीं आरोपी ने बच्ची की लाश को चूल्हे में झोंक दिया। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने डेडबॉडी का पोस्टमार्टम कर के परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। सिर धड़ से किया अलग पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, छातासराई निवासी आरोपी रामप्रसाद नाग (35 वर्ष) ने अपने छोटे भाई राजाराम नाग की बेटी खुशी की हत्या कर दी। आरोपी ने तीन साल की बेटी का सिर धड़ से अलग कर दिया। बताया जाता है कि आरोपी ने अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसका अपने भाई से विवाद भी थ...
कुछ दूर दौड़ते ही उखड़ गई सांसे; 7 साल बाद सिलेक्ट हुए अभ्यर्थी की पुलिस ट्रेनिंग में मौत
Chhattisgarh

कुछ दूर दौड़ते ही उखड़ गई सांसे; 7 साल बाद सिलेक्ट हुए अभ्यर्थी की पुलिस ट्रेनिंग में मौत

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ट्रेनिंग के दौरान एक ट्रेनी की मौत की खबर सामने आई है। घटना रायपुर के चंद्रखुरी पुलिस ट्रेनिंग सेंटर की है, जहां शुक्रवार को सब इंस्पेक्टर की ट्रेनिंग के दौरान एक अभ्यर्थी की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, दौड़ते समय राजेश कोसरिया की तबीयत अचानक खराब गई। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। राजेश कोसरिया की ट्रेनिंग केवल एक सप्ताह पहले शुरू हुई थी। वह सात साल के लंबे इंतजार के बाद सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए चयनित हुए थे। आज सुबह जब अभ्यर्थियों को दौड़ने के लिए कहा गया, तो कुछ दूरी तक दौड़ने के बाद राजेश की तबीयत अचानक बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया तो जांच में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक का नाम राजेश कोसरिया है। राजेश महासमुंद के रह...
रायपुर में डिवाइडर तोड़कर ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार; भीषण भिड़ंत में 5 की मौत
Chhattisgarh

रायपुर में डिवाइडर तोड़कर ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार; भीषण भिड़ंत में 5 की मौत

छत्तीसगढ़ के रायपुर में ट्रक और कार के बीच भीषण भिड़ंत की खबर सामने आई है। इस दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। घटना गांव उमरिया के मयूर कॉलेज के सामने की है। तेज रफ्तार कार डिवाइडर तोड़कर सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई और दर्दनाक हादसे में इतनी मौत हो गईं।कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि गाड़ी डिवाइडर तोड़ती हुई पार कर गई और सामने से आते ट्रक में जा भिड़ी। भीषण हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आस-पास मौजूद लोग बचाने के लिए आए। घटना को देखकर पुलिस को सूचित किया गया। सूचना पाते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घायलों और मृतकों को अस्पताल पहुंचाया।...
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में 6 महिला पंचों के पतियों ने किया ऐसा काम कि मचा हड़कंप, जांच के आदेश
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में 6 महिला पंचों के पतियों ने किया ऐसा काम कि मचा हड़कंप, जांच के आदेश

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के एक गांव में नवनिर्वाचित छह महिला पंचों के पतियों ने ऐसा काम कर दिया जिसकी पूरी सूबे में चर्चा हो रही है। बताया जाता है कि पंडरिया विकासखंड के परसवारा ग्राम पंचायत में सोमवार को नवनिर्वाचित छह महिला पंचों की जगह उनके पतियों ने कथित तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ ले ली, जिसके बाद हड़कंप मच गया। मामला तूल पड़ने के बाद अब प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं। कबीरधाम जिला पंचायत के सीईओ अजय त्रिपाठी ने बताया कि परसवारा गांव में पंचायत प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो के सामने आने के बाद पंडरिया जिला पंचायत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) को मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। अब जांच रिपोर्ट के आधार पर इस संबंध में जरूरी कार्रवाई की जाएगी। कबीरधाम जिले में हाल ही में संपन्न त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के नवनिर्वाचित...
छत्तीसगढ़ में हुए जिला पंचायत चुनावों में भाजपा की बल्ले-बल्ले, सिर्फ एक जगह टॉस से हुआ फैसला
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में हुए जिला पंचायत चुनावों में भाजपा की बल्ले-बल्ले, सिर्फ एक जगह टॉस से हुआ फैसला

छत्तीसगढ़ के ज्यादातर जिला पंचायतों में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए। एक स्थान पर टॉस से अध्यक्ष पद का फैसला हुआ और वहां पर भी भाजपा प्रत्याशी की किस्मत बुलंद रही। दंतेवाड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी को बराबर 5-5 मत मिले। इसके बाद टॉस से अध्यक्ष पद का फैसला हुआ जिसमें भाजपा के नंदलाल मुडामी ने जीत हासिल की, जबकि अरविंद कुंजाम उपाध्यक्ष बने। कोरबा जिला पंचायत के अध्यक्ष पद पर भाजपा के पवन कुमार सिंह, सक्ती जिला पंचायत में भाजपा के द्रौपदी कीर्तन चंद्रा, जांजगीर-चाम्पा जिला पंचायत में सत्यलता मिरी, उपाध्यक्ष पद पर गगन जयपुरिया, गरियाबंद जिला पंचायत में अध्यक्ष पद पर गौरी शंकर कश्यप, सूरजपुर में अध्यक्ष पद पर चंद्रमणि निर्विरोध निर्वाचित हुए। जबकि बस्तर जिला पंचायत में अध्यक्ष पद पर वेतमति कश्यप निर्विरोध निर्वाचित हुए। बीजापु...
हसन ने कुछ खिला वश में किया; फिर शादी, रायपुर में हिन्दू युवती के VIDEO से गरमाया माहौल
Chhattisgarh

हसन ने कुछ खिला वश में किया; फिर शादी, रायपुर में हिन्दू युवती के VIDEO से गरमाया माहौल

रायपुर में कथित लव जिहाद का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता के दो वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहे हैं। इसको लेकर हिन्दूवादी संगठनों में आक्रोश है। हिन्दूवादी संगठनों की शिकायत पर पुलिस ने घटना की जांच शुरू की है। बता दें कि 22 साल की एक युवती ने घर से भागकर राजातालाब के रहने वाले हसन अली से शादी करने का वीडियो शेयर किया था। दो दिन पहले जारी किए गए वीडियो में उसने पुलिस से अपील की थी कि वह लड़के के परिजनों को परेशान ना करे। युवती का कहना था कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है। पीड़िता ने वीडियो जारी कर लगाया आरोप इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया में युवती का दूसरा वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें युवती आरोप लगा रही है कि हसन अली ने उसको मिलने बुलाया और कोई नशीली चीज सुंघाई और कुछ खिलाकर उसको अपने वश में कर लिया। फिर जबरन शादी कर दवाब बनाते हुए अपने परिजनों को परेशान नहीं करने का ...