दिल्ली के संगम विहार में कूड़े-कचरे के ढेर से आम जनता परेशान
नई दिल्ली: नगर निगम को लेकर आम आदमी पार्टी में बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन निगम की सत्ता में आने के बाद भी हालात बदले नहीं हैं। एक तस्वीर दिल्ली के देवली विधानसभा क्षेत्र के संगम विहार वार्ड 161 से सामने आई है। यहां एमसीडी के कर्मचारी बांध रोड पर बने सड़क पर ही कचरा फेंक जाते हैं। कूड़े कचरे के ढेर की वजह से इलाके में गंभीर बीमारियों का भी खतरा बढ़ रहा है। यहां से गुजरने वाले राहगीर और स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं है।जब निगम में बीजेपी की सरकार थी, तब यहां पर एफटीसीपी प्लांट लगाया गया था, तब यह प्लांट चल रहा था, लेकिन अब इस प्लांट में कूड़ा नहीं जाता है। नाम मात्र के लिए प्लांट के अंदर कूड़ा जा रहा है। सारा कूड़ा-कचरा सड़क पर फेंका जा रहा है। एमसीडी की गाड़ियां आती हैं। रात में कूड़ा यहां पर फेंक कर चली जाती हैं।संगम विहार में रहने वाली बबली शर्मा...