अफीम मामले पर सियासी संग्राम तेज, कांग्रेस प्रवक्ता तारेन्द्र डनसेना का भाजपा पर तीखा प्रहार
रायगढ़। रायगढ़ जिले में अवैध अफीम की खेती उजागर होने के बाद प्रदेश की राजनीति में घमासान मच गया है। सत्ता पक्ष के नेताओं द्वारा कांग्रेस पर लगाए गए आरोपों का अब कांग्रेस ने जोरदार खंडन किया है। कांग्रेस प्रवक्ता तारेन्द्र डनसेना ने भाजपा नेताओं के बयानों को “भ्रामक, तथ्यहीन और ध्यान भटकाने वाला” करार देते हुए कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
तारेन्द्र डनसेना ने कहा कि छत्तीसगढ़ को नशे के जाल में किसने धकेला, यह अब पूरी तरह स्पष्ट हो चुका है और इसके प्रमाण लगातार सामने आ रहे हैं। भाजपा पहले यह बताए कि अफीम की खेती का पहला खुलासा कहां हुआ था, और वह व्यक्ति भाजपा के किस पद पर था । उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोग अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिए विपक्ष पर आरोप मढ़ रहे हैं, जबकि वास्तविकता यह है कि जिन क्षेत्रों में अफीम की खेती पकड़ी जा रही है, वहां बिना स्थानीय संरक्षण के इस तरह की गतिविधियां...










