एक घर से मिले थे 5 शव, अब SIT ने किया बड़ा खुलासा, पिता ने ही कर दी थी हत्या

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के संजय नगर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत के मामले में विशेष जांच दल (SIT) की जांच में खुलासा हुआ है कि परिवार के मुखिया साजिद अली ने ही अपनी पत्नी और तीन बच्चों की हत्या करने के बाद खुद आत्महत्या की थी।