मुख्यमंत्री की पत्नी से लेकर कांग्रेस अध्यक्ष तक, छत्तीसगढ़ में घटाई गई VIP सुरक्षा, चली सरकार की कैंची

छत्तीसगढ़ में सशस्त्र नक्सलवाद के खात्मे के बाद राज्य सरकार ने वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा करते हुए 100 से अधिक नेताओं और अधिकारियों की सुरक्षा में बदलाव किया है। गृह विभाग की प्रोटेक्शन रिव्यू कमेटी की अनुशंसा के आधार पर कई नेताओं की सुरक्षा पूरी तरह वापस ले ली गई है।