छत्तीसगढ़ में चक्रवात अकवान का प्रभाव समाप्त होने और उत्तरी छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में बने कम दबाव के क्षेत्र के कमजोर पड़ने के बाद मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग ने 24 नवंबर से प्रदेश के न्यूनतम तापमान में गिरावट आने और ठंड का प्रभाव बढ़ने की संभावना जताई है।