छत्तीसगढ़ में ढहा खदान के ‘टेलिंग्स’ का पहाड़, हजारों पेड़ मलबे में दबे, अब लोगों को सता रही एक बात की चिंता

छत्तीसगढ़ में एक बड़े भूस्खलन के कारण सरकारी लौह अयस्क उत्पादक कंपनी NMDC का माइनिंग वेस्ट डंप (खनन अपशिष्ट का ढेर), जिसे टेलिंग्स भी कहा जाता है का पहाड़ ढह गया। जिससे कि निकला मलबा आसपास के वन क्षेत्र में फैल गया और हजारों पेड़ उसके नीचे दब गए।