जेल का नाम सुनते ही आमतौर पर कैदियों और सजा की तस्वीर सामने आती है, लेकिन छत्तीसगढ़ की एक जेल में इन दिनों कुछ अलग ही गतिविधियां चल रही हैं। यहां बंद कैदियों को कंप्यूटर चलाना सिखाया जा रहा है, जबकि महिला बंदी ब्यूटी पार्लर और हेयर ड्रेसिंग की ट्रेनिंग ले रही हैं।