छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी तेज, 5 सदस्यीय कमेटी गठित; कांग्रेस ने किया विरोध

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code-UCC) लागू करने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार ने गुरुवार को 5 सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति के गठन की अधिसूचना जारी कर दी।