रायगढ़ में बदमाशों की धरपकड़ : कोतवाली, चक्रधरनगर और जूटमिल क्षेत्र में पुलिस का ताबड़तोड़ कॉबिंग गश्त, 102 संदिग्ध, फरार आरोपी और वारंटी गिरफ्तार
रायगढ़ 4 जून, 2025। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन में अपराधियों पर कड़ा शिकंजा कसने हेतु आज सुबह जिला मुख्यालय में एक संगठित और व्यापक कॉबिंग गश्त अभियान चलाया गया। नगर पुलिस अधीक्षक श्री आकाश शुक्ला के नेतृत्व में डीएसपी साइबर सेल श्री अनिल विश्वकर्मा, डीएसपी ट्रैफिक श्री उत्तम प्रताप सिंह, शहर के छह थाना प्रभारियों, रक्षित केंद्र के रिजर्व बल और थाना स्टाफ की संयुक्त टीमों ने कोतवाली, चक्रधरनगर और जूटमिल थाना क्षेत्रों में एक साथ दबिश दी।
गश्त के दौरान निगरानी बदमाशों की सघन जांच की गई तथा मुखबिरों से प्राप्त सूचनाओं की तस्दीक कर छापेमारी की गई, जिसमें पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अभियान के तहत पुलिस ने कुल 102 संदिग्धों और फरार वारंटियों को हिरासत में लिया है। इनमें से 25 व्यक्तियों को धारा 170, 126, 135 बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय में पेश किय...










