Raigarh

एनटीपीसी लारा में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
Raigarh

एनटीपीसी लारा में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

रायगढ़। 11वां अंतर राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनटीपीसी लारा में समूह योगाभ्यास कर योग दिवस 2025 को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । रायगढ़ के प्रतिष्ठित संस्थान योग मंदिर के योग प्रशिक्षक के प्रत्यक्ष तत्वाधान में आयुष मंत्रालय द्वारा जारी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सभी प्रकार के योगाभ्यास किया गया। योग शिविर में एनटीपीसी लारा के कार्यकारी निदेशक श्री अनिल कुमार एवं श्रीमती अनुराधा शर्मा ने योग शिविर का उदघाटन करते योगाभ्यास किया और सभी को अपने दिनचर्या में योग को सामील करने के लिए अपील की। इस वर्ष योग दिवस की थीम है एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग आज के वैश्विक परिप्रेक्ष्य में बहुत प्रासंगिक है। योग दिवस की एक दशक पूर्ण होने पर इस वर्ष योग संगम कार्यक्रम के तहत पूरे देश में एक लाख स्थानों पर योग शिविर का आयोजन कर समाज के सभी वर्ग के लोगों तक इसको पहुंचाने की मकसद के साथ योगाभ्...
जिला अपर सत्र न्यायालय घरघोड़ा में हुआ विशेष योग शिविर का आयोजन
Raigarh

जिला अपर सत्र न्यायालय घरघोड़ा में हुआ विशेष योग शिविर का आयोजन

घरघोड़ा: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार  एवं प्रधान जिला न्यायाधीश जितेंद्र जैन जी के मार्गदर्शन में 21 जून 2025 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष योग शिविर व योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन न्यायालय प्रांगण घरघोड़ा में जिला अपर सत्र न्यायालय घरघोड़ा एवं तालुका विधिक सेवा समिति घरघोड़ा के द्वारा किया गया। उक्त शिविर का आयोजन तालुका विधिक सेवा समिति घरघोड़ा अध्यक्ष न्यायाधीश शहाबुद्दीन कुरैशी एफ.टी.एस.सी.(पाक्सो) एवं अभिषेक शर्मा जिला अपर सत्र न्यायाधीश घरघोड़ा के नेतृत्व में हुआ जिसमें व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी दामोदर प्रसाद चंद्रा एवं प्रीति झा व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष, अधिवक्तागण, न्यायालय कर्मचारीगण एवं तालुका घरघोड़ा के सभी पैरालिगल वैलेंटियर उपस्थित रहे। न्यायाध...
जिन्दल स्टील एंड पावर को कृषि प्रोत्साहन व बुजुर्ग कल्याण के लिए ग्रीनटेक अवार्ड
Raigarh

जिन्दल स्टील एंड पावर को कृषि प्रोत्साहन व बुजुर्ग कल्याण के लिए ग्रीनटेक अवार्ड

रायगढ़, 17 जून 2025: जाने-माने उद्योगपति और कुरुक्षेत्र से सांसद नवीन जिन्दल के नेतृत्व वाली कंपनी जिन्दल स्टील एंड पावर को "कृषि प्रोत्साहन" और "वरिष्ठ नागरिक कल्याण" के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए ग्रीनटेक अवार्ड-2025 से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रीय स्तर पर हुए सामाजिक कार्यों के मूल्यांकन के बाद 14 जून को नई दिल्ली में आयोजित एक सम्मान समारोह में कंपनी को दोनों ही क्षेत्रों में सराहनीय योगदान के लिए ये सम्मान प्रदान किये गए, जो श्रीमती शालू जिन्दल के नेतृत्व वाले जिन्दल फाउंडेशन के माध्यम से समाज में व्यापक और सकारात्मक बदलाव लाने के जेएसपी के व्यापक दृष्टिकोण का परिचायक है। जिन्दल फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्रीमती शालू जिन्दल ने इस अवसर पर कहा,"इन दोनों ग्रीनटेक पुरस्कारों को पाकर हम गौरवान्वित हैं। यह सम्मान हमें पंक्ति के आखिरी व्यक्ति तक विकास की लौ पहुंचाने की हमारी प्रति...
विश्व रक्तदान दिवस: स्काई एलॉयज एंड पावर लिमिटेड में रक्तदान शिविर का आयोजन
Kharsia, Raigarh

विश्व रक्तदान दिवस: स्काई एलॉयज एंड पावर लिमिटेड में रक्तदान शिविर का आयोजन

खरसिया: “रक्त दे, उम्मीद दे” – जीवन बचाने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल के अंतर्गत आज विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर, स्काई अलॉयज एंड पावर लिमिटेड, टेमटेमा संयंत्र के व्यवसायजन्य स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करना था। कंपनी परिसर में आयोजित इस शिविर में कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस शिविर में लोगो ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया।इस अवसर पर स्काई अलॉयज एंड पावर लिमिटेड के कर्मचारीगण एवं कामगारगण उपस्थित थे, जिन्होंने रक्तदान के महत्व को समझा, और “रक्तदान सबसे बड़ा दान है और इससे किसी की जान बचाई जा सकती है।कंपनी के प्रबंध निदेशक विकास अग्रवाल ने रक्तदान के महत्व पर कहा, “रक्तदान एक महान सेवा है। स्काई एलॉयज एंड पावर लिमिटेड हमेशा समाज की सेवा के लिए तत्पर है और इस तरह के आय...
खरसिया में 14 जून को होगा विधानसभा स्तरीय संविधान बचाओ रैली का आयोजन
Kharsia, Raigarh

खरसिया में 14 जून को होगा विधानसभा स्तरीय संविधान बचाओ रैली का आयोजन

खरसिया। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार, जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर/ग्रामीण एवं कांग्रेस परिवार खरसिया द्वारा विधानसभा स्तरीय संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली 14 जून 2025, शनिवार को शहीद नंदकुमार पटेल स्मारक स्थल, रेस्ट हाउस के सामने शाम 4:30 बजे आयोजित होगी। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संविधान के मूल्यों की रक्षा और जन जागरूकता को बढ़ावा देना है। रैली में खरसिया विधायक उमेश पटेल मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। उनके साथ कांग्रेस के सभी प्रमुख पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल होंगे। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने सभी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों से इस रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। यह आयोजन संविधान के प्रति सम्मान और इसके संरक्षण के लिए एकजुटता का प्रतीक होगा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खरसिय...
विधायक रामकुमार यादव से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की मुलाकात, दर्रामुड़ा आने का दिया आश्वासन
Kharsia, Raigarh

विधायक रामकुमार यादव से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की मुलाकात, दर्रामुड़ा आने का दिया आश्वासन

खरसिया, 12 जून। चंदपुर विधानसभा के विधायक रामकुमार यादव आज अपने दौरे के दौरान खरसिया जीपी पैलेस में ठहरे रहे, जहां उनसे मुलाकात करने पहुंचे ग्राम दर्रामुड़ा निवासी व खरसिया के युवा कांग्रेस नेता मुकेश पटेल, गिरीश राठिया, उपसरपंच कुश पटेल, दिनेश पटेल, हरीलाल पटेल और खुशराम निषाद। विधायक यादव ने इस अवसर पर बातचीत करते हुए खरसिया प्रवास के दौरान ग्राम दर्रामुड़ा आने का भरोसा दिलाया, जिससे क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। मुलाकात के समय खरसिया के युवा कांग्रेस नेता, बड़े डुमरपाली निवासी तारेंद्र डनसेना, सरपंच राजेश राठिया सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। ...
श्रीराम ट्रांसपोर्ट फायनेंस कंपनी, रायगढ़ का चैंक बाउंस का मामला खारिज.. न्यायालय के निर्णय से फायनेंस कंपनी को तगड़ा झटका
Raigarh

श्रीराम ट्रांसपोर्ट फायनेंस कंपनी, रायगढ़ का चैंक बाउंस का मामला खारिज.. न्यायालय के निर्णय से फायनेंस कंपनी को तगड़ा झटका

फायनेंस कंपनियॉ मोटर गाड़ी फायनेंस करते समय अपनी शर्तो पर ऋण अनुबंध पर हस्ताक्षर करवाते समय 04 कोरा चेक लेकर रख लेती हैं। मासिक ईएमआई अदायगी में चूक होने पर कानून की प्रक्रिया को ठेंगा दिखाते हुए उनके  ऐजेन्ट अवैध रूप से वाहन छीन कर ले जा लेते हैं।  परक्राम्य लिखत अधिनियम 1881 का सहारा लेकर फायनेंस कंपनी को लाखों का वाहन मिल जाता हैं और ग्राहक/ऋणी के हिस्से में बेरोजगारी, मुकदमें और परेशानियाँ आ जाती हैं। कानून एवं न्याय का सवाल यह हैं कि ग्राहक से लाखों रूपए का वाहन छीन लेने के बाद भी फायनेंस कंपनी का पैसा बकाया कैसे रह जाता हैं? न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी, रायगढ़, पीठासीन अधिकारी प्रवीण मिश्रा की अदालत में *श्रीराम* *ट्रांसपोर्ट* *फायनेंस* *कंपनी* शाखा रायगढ़ की ओर से कंपनी के शाखा प्रबंधक  द्वारा क्रमशः *06.95लाख* एवं *11.34 लाख* रूपए का चैंक अनादरण का दो परिवाद पत्र धारा 138 प...
खरसिया : भालूनारा से रॉबर्टसन रेलवे स्टेशन तक जर्जर सड़क की मरम्मत और अक्टूबर से नई सड़क निर्माण के आश्वासन पर ग्रामीणों ने समाप्त किया अनिश्चितकालीन आंदोलन
Kharsia, Raigarh

खरसिया : भालूनारा से रॉबर्टसन रेलवे स्टेशन तक जर्जर सड़क की मरम्मत और अक्टूबर से नई सड़क निर्माण के आश्वासन पर ग्रामीणों ने समाप्त किया अनिश्चितकालीन आंदोलन

खरसिया/रॉबर्टसन, 9 जून। भालूनारा से रॉबर्टसन रेलवे स्टेशन तक की जर्जर सड़क को लेकर प्रभावित गांवों के ग्रामीणों ने आज नवागांव चौक पर अनिश्चितकालीन आंदोलन किया। भारी ट्रकों की आवाजाही से क्षतिग्रस्त हुई इस सड़क को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश था। सड़क की मरम्मत व पुनर्निर्माण की मांग को लेकर किए जा रहे इस आंदोलन को तब समाप्त किया गया जब प्रशासन और अडानी कंपनी की ओर से लिखित आश्वासन दिया गया कि अक्टूबर से नई सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। भालूनारा चौक से नवागांव, पामगढ़ चौक, छोटेडूमरपाली, बड़ेडूमरपाली होते हुए अम्बेडकरनगर तक की सड़क से अडानी कंपनी द्वारा कोयला ढुलाई की जा रही है। लगातार भारी वाहनों की आवाजाही से सड़क की हालत बेहद खराब हो गई थी, जिससे क्षेत्रवासियों को भारी परेशानी हो रही थी। ग्रामीणों ने प्रशासन को पूर्व सूचना देकर आज सुबह से आंदोलन शुरू किया, जिसमें बड़ी स...
अंबेडकर प्रतिमा का अपमान असहनीय, पुलिस कार्रवाई करे वरना कांग्रेस उतरेगी सड़कों पर – उमेश पटेल
Kharsia, Raigarh

अंबेडकर प्रतिमा का अपमान असहनीय, पुलिस कार्रवाई करे वरना कांग्रेस उतरेगी सड़कों पर – उमेश पटेल

रायगढ़, 09 जून 2025: छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री एवं खरसिया विधायक उमेश पटेल ने रायगढ़ के चक्रधर नगर क्षेत्र में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ हुई शर्मनाक घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए पुलिस को अल्टीमेटम दे दिया है। विधायक उमेश पटेल ने इस घटना को असहनीय बताते हुए कहा, " रायगढ़ में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ जो हुआ है वह असहनीय है। पटेल ने अपने बयान में यह भी स्पष्ट किया कि यदि पुलिस इस मामले में उचित कार्रवाई करने में विफल रही, तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन का रास्ता अपनाएगी। विदित हो कि सोमवार की सुबह जिला मुख्यालय में स्थित चक्रधर नगर क्षेत्र में ठीक चक्रधर नगर थाना के नजदीक स्थापित भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के चेहरे पर अज्ञात असामाजिक तत्वों ने कीचड़ पोत दिया। यह कृत्य जैसे ही सामने आया, पूरे क्षेत्र में आक्रोश की लहर दौड़ गई। घटना के बाद ...
एनटीपीसी लारा मे भगवान जगन्नाथ जी का नवनिर्मित मंदिर का प्राणप्रतिष्ठा
Raigarh

एनटीपीसी लारा मे भगवान जगन्नाथ जी का नवनिर्मित मंदिर का प्राणप्रतिष्ठा

रायगढ़। एनटीपीसी लारा में दिनांक 5 से 8 तक चल रहे भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा की प्राणप्रतिष्ठा पर अनुष्ठित यज्ञों उत्सव का समापन पूर्णाहुति के साथ हुआ। आज अंतिम दिवस में भगवान श्री जगन्नाथ जी, बलभद्र जी एवं सुभद्रा जी के मूर्ति में प्राण प्रतिष्ठा के साथ तीनों देवता मंदिर मैं विराजितभी कर श्रद्धालुओं को दर्शन दे रहे है। इस अवसर पर अनुष्ठित कार्यक्रम में एनटीपीसी पश्चिमी क्षेत्र -l l के कार्यकारी निदेशक श्री प्रदीप्त कुमार मिश्रा एवं श्रीमती आयशा मिश्रा, अध्यक्षा अर्पिता महिला समिति ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हो कर भगवान की श्री चरणों में विश्व की कल्याण के लिए कामना किया। एनटीपीसी लारा की मैत्री नगर परिसर में निर्मित यह मंदिर पूरी की जगन्नाथ मंदिर के अनुरूप बनाया गया है, जिसमें मुख्य मंदिर, नाट मंडप एवं मुखशला के साथ सभी पार्श्व देवी देवताओं के मंदिर भी निर्मित ह...