श्री रामलला जन्म उत्सव समिति, खरसिया ने विधायक उमेश पटेल को रामनवमी शोभा यात्रा का दिया आमंत्रण

खरसिया, 26 मार्च 2025 – खरसिया विधानसभा के विधायक उमेश पटेल को आज उनके गृह ग्राम नंदेली में श्री रामलला जन्म उत्सव समिति, खरसिया के सदस्यों द्वारा रामनवमी शोभा यात्रा में आमंत्रित किया गया। यह शोभा यात्रा आगामी 06 अप्रैल 2025 को भव्य रूप से आयोजित की जाएगी।

समिति के सदस्यों ने विधायक को कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी और उनसे शोभायात्रा में शामिल होने का आग्रह किया। इस दौरान समिति के प्रमुख पदाधिकारी और कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

शोभायात्रा के आयोजन को लेकर क्षेत्र में भक्तों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। नगरवासियों को उम्मीद है कि यह आयोजन भव्य और ऐतिहासिक होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे।