8 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त, 10500 रुपए किया गया जुर्माना, 16 प्रकरण बनाए गए
रायगढ़। रायगढ़ निगम की टीम द्वारा हेमू कॉलोनी सिग्नल चौक स्थित दुकानों की सघन जांच की गई इस दौरान दुकानों से 8 किलो से ज्यादा प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक जब तक किया गया इसी तरह 16 प्रकरण में 10500 रुपए जुर्माना किया गया। सिंगल यूज प्लास्टिक पूर्णतः प्रतिबंधित है। बावजूद इसके खाने पीने की समान बिक्री करने वाले सहित राशन, सब्जी, फल विक्रेता सामग्री देने में सिंगल यूज प्लास्टिक कैरी बैग का उपयोग कर रहे हैं। इसे देखते हुए निगम की टीम द्वारा हेमू कॉलोनी सिग्नल चौक पर स्थित दुकानों पर सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान यहां स्थित दुकानों से 8 किलो से ज्यादा सिंगल यूज प्लास्टिक से बनी कैरीबैग, डिस्पोजल आदि जब्त किया गया। निगम की टीम द्वारा 16 दुकानदारों से 10500 रुपए जुर्माना वसूला गया। इस दौरान सभी दुकानदारों को सिंगल यूज प्लास्टिक से बने कैरी बैग, डिस्पोजल आदि का उपयोग नहीं करने की समझाइस ...










