आदि कर्मयोगी अभियान’ के तहत जिले के 315 ग्रामों का ‘विजन-2030’ विशेष ग्राम सभाओं में हुआ पारित
आदिवासी बाहुल्य ग्राम पंचायतों में हुई ऐतिहासिक पहल-ग्रामीणों की आकांक्षाओं से तय होगा विकास का रोडमैप
रायगढ़, 3 अक्टूबर 2025/ भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय की महत्वाकांक्षी योजना 'आदि कर्मयोगी अभियान' के तहत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर रायगढ़ जिले के सभी 315 आदिवासी बाहुल्य ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में आयोजित इन ग्राम सभाओं के दौरान प्रत्येक ग्राम पंचायत ने अपनी ग्राम कार्ययोजना एवं ग्राम विजन 2030 को पारित किया। यह विजन दस्तावेज आने वाले वर्षों के लिए ग्रामों के समग्र एवं सतत विकास का खाका प्रस्तुत करेगा।
आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त श्री श्रीकांत दुबे ने बताया कि सभी ग्राम सभाओं द्वारा पारित ग्राम कार्ययोजनाओं को संकलित कर जिला स्तर पर समग्र कार्ययोजना तैयार की ज...









