लक्ष्मी नारायण मंदिर में 30 अक्टूबर से श्रीमद्भागवत कथा उत्सव सप्ताह का शुभारंभ — प्रतिष्ठित निगानिया परिवार कर रहा है भव्य आयोजन, आचार्य पं. भारतभूषण शास्त्री देंगे प्रवचन
रायगढ़। शहर के एमजी रोड़ स्थित भगवान लक्ष्मी नारायण मंदिर में प्रतिष्ठित निगानिया परिवार के श्रद्धालुगण 30 अक्टूबर से आगामी 5 नवंबर तक श्रीमद्भागवत कथा उत्सव सप्ताह का भव्य आयोजन कर रहे हैं। वहीं व्यासपीठ पर विराजित अंचल के सुप्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य पं भारतभूषण शास्त्री प्रतिदिन दोपहर तीन बजे से रात सात बजे तक अपने दिव्य प्रवचनों से श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराकर निहाल करेंगे।
यह होगा कार्यक्रम - श्रद्धालु प्रकाश निगानिया ने बताया कि इस धार्मिक कथा उत्सव सप्ताह के अंतर्गत वेदीपूजा और भगवान श्री हरि की पूजा अर्चना के पश्चात 30 अक्टूबर को दोपहर तीन बजे से कथा प्रारंभ होगी व व्यासपीठ पर विराजित कथा वाचक आचार्य पं भारत भूषण शास्त्री जी अपने मुखारविंद से शुकदेव जी की कथा का रसपान उपस्थित श्रद्धालुओं को कराएंगे। वहीं 31 अक्टूबर को कपिलोख्यान एवं वाराह अवतार, 1 नवंबर को प्रहलाद चरित्र, नर...










