धान खरीदी की शुरुआत को लेकर उपार्जन केंद्रों में तैयारियां तेज
जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में बुनियादी और मूलभूत तैयारियां सुनिश्चित करें- कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी
नोडल अधिकरियों को सभी धान उपार्जन केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के दिए सख्त निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रायगढ़, 10 नवम्बर 2025/ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने लंबित प्रकरणों के त्वरित और नियमानुसार निराकरण के निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी जनसुविधा से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता में लें। कलेक्टर ने कहा कि जिले की 69 समितियों के 105 उपार्जन केंद्रों में किसानों से नगद एवं लिकिंग में धान खरीदी 15 नवम्बर से 31 जनवरी तक की जाएगी। उन्होंने उपार्जन केंद्रों की तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली और नोडल अधिक...










