
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में गांजा तस्कर को पुलिस ने पकड़ा है। उसके पास कार में रखे 250 किलो 18 लाख से अधिक का गांजा को जब्त किया है। रायगढ़ से लैलूंगा की ओर तस्करी किया जा रहा था। तभी पुलिस ने नाकेबंदी कर उसे पकड़ लिया। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक गुरूवार की शाम को घरघोड़ा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि सफेद रंग की हुंडई कार में रायगढ़ से लैलूंगा की ओर गांजा की तस्करी की जा रही है। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल थाना के मुख्य गेट सामने लैलूंगा रोड में बेरिकेटिंग कर नाकेबंदी कर दी। तभी सफेद रंग की हुंडई कार रायगढ़ की ओर से आते दिखा, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। इसके बाद पूछताछ करने में चालक ने सरगुजा जिला के ग्राम चीताबहार का रहने वाला संतोष दास 26 साल बताया। इसके बाद पुलिस ने कार की तालाशी ली। तब कार के बीच सीट से लेकर डिग्गी तक 250 नग गांजा का पैकेट मिला।
आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज..
सभी पैकेट में 1-1 किलो गांजा होना बताया गया। इसके बाद पुलिस ने 250 किलो गांजा 18 लाख 2 हजार 500 रुपए का कागजात मांगा, तो उसके पास कुछ नहीं था। पुलिस ने 18 लाख से अधिक का गांजा को जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

