नगर सरकार द्वारा पत्रकार पूजा जायसवाल को किया गया सम्मानित
शाल, श्रीफल, पुष्प गुच्छ एवं मोमेंटो देकर दिया उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए सम्मान
खरसिया। स्वतंत्रता दिवस पर आज नगरपालिका खरसिया में सम्मान पूर्वक तिरंगे की पूजा-अर्चना कर नगरपालिका अध्यक्ष राधा सुनील शर्मा द्वारा ध्वजारोहण किया गया, इसके पश्चात तिरंगे को सलामी देते हुए राष्ट्रगान किया गया। आज नगर पालिका द्वारा देश के चौथे स्तंभ पत्रकारों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। जिसमें सभी पत्रकारों का शाल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ एवं अवार्ड से सम्मान किया गया।
आपको बता दें की नगर सरकार द्वारा अपनी जिम्मेदारियों का निष्पक्ष रूप से पालना की जाती रही है आगे भी नगरपालिका अध्यक्ष ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करने का आश्वासन दिया। शहर की साफ सफाई का विशेष रूप से ध्यान रखने वाले सफाई कर्मचारियों को भी विशेष रूप से प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मान किया गया। उक्त कार्यक्रम के पश्चात सभी ...










