आबकारी विभाग की कार्यवाही: ब्रेजा कार के साथ उड़ीसा की शराब जप्त
रायगढ़, 23 अगस्त 2024/ कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में आबकारी अपराधों पर नियंत्रण हेतु जारी अभियान के तहत वृत्त रायगढ़ दक्षिण अन्तर्गत आबकारी जांच चौकी रेंगालपाली में अंतर्राज्यीय अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्यवाही की गई। मुखबिर द्वारा आबकारी उपनिरीक्षक रागिनी नायक को सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की मारूति सुजुकी ब्रेजा कार में एक व्यक्ति द्वारा भारी मात्रा में अवैध रूप से अन्य प्रांत की मदिरा का परिवहन किया जा रहा है।
तत्काल कार्यवाही हेतु घेराबंदी कर उक्त वाहन क्रमांक सीजी 13 एवी 8881 को रोक कर विधिपूर्वक तलाशी ली गई। वाहन चालक रघुनंदन के समक्ष तलाशी में ब्रेजा गाड़ी में अवैध रूप से धारण कर परिवहन करते हुए केवल ओडिशा में विक्रय हेतु लेबल लगी हुई मदिरा जॉनी वॉकर ब्लैक लेबल 6 नग बॉटल, जॉनी वॉकर ब्लेंड 2 नग बॉटल, एब्सोल्यूट वोदका 2 नग बॉटल, कोरोना एक्स्ट्रा बीयर 30 नग बॉटल, ब्...










