गोवर्धनपुर पुल से भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित, आदेश जारी
पुल स्लैब कांक्रीट परीक्षण मानकों में भारी वाहनों के आवागमन के लिए उपयुक्त नहीं, जन सुरक्षा हेतु आवागमन प्रतिबंधित करने मुख्य अभियंता पीडब्ल्यूडी ने की अनुशंसा
वैकल्पिक मार्ग रायगढ़-पूंजीपथरा-तमनार हुकराडीपा चौक-धौराभांठा- हमीरपुर-रायगढ़ इंदिरा विहार से आवागमन के लिए अधिसूचना जारी
रायगढ़, 09 अक्टूबर 2024/ लोकनिर्माण विभाग के सेतु मंडल रायगढ़ की अनुशंसा पर जन सुरक्षा को देखते हुए गोवर्धनपुर के निकट केलो नदी पर बने पुल से भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया है। अपर जिला दंडाधिकारी सुश्री संतन देवी जांगड़े ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। जो तत्काल प्रभावशील होगा।
जारी आदेश में उल्लेख है कि कार्यालय अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण मण्डल रायगढ़ के दिनांक 08 अक्टूबर 2024 के अनुसार उच्च स्तरीय सेतु के स्लैब के कांक्रीट का परीक्षण मार्शल जियो टेस्ट लैब रायपु...










