जयंती पर गांधी और शास्त्री को कांग्रेस परिवार ने किया नमन

रायगढ़। कांग्रेस भवन रायगढ़ में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री और साबरमती के संत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने महापौर जानकी काटजू व वरिष्ठ कांग्रेसजनों की उपस्थिति में उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। तत्पश्चात कांग्रेसजनों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किया

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने कांग्रेस से जुड़े दोनों महान विभूतियों के विषय मे बताया कि उन्होंने अंग्रेजों से भारत को आज़ाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जिन्हें देश के लोग बापू कहकर पुकारते हैं, वे हमेशा सच, अहिंसा और सत्याग्रह के मार्ग पर चलते थे। उनका मानना था कि समाज और राजनीति में बदलाव लाने का यही सबसे अच्छा तरीका है। उनके नेतृत्व और अहिंसा के प्रति समर्पण ने लाखों भारतीयों को आज़ादी की लड़ाई में शामिल होने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने आगे कहा कि आज हम उन्हें श्रद्धापूर्वक याद कर नमन करते हैं। वहीं देश के जवान, किसान और स्वाभिमान के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। इस पावन दिवस में ही नगर कांग्रेस से जुड़े वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी सैय्यद इम्तियाज का जन्मदिन भी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक मनाया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक पांडेय, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला, महापौर जानकी काटजू, प्रदेश प्रवक़्ता हरेराम तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता संतोष राय, जिला कांग्रेस प्रभारी महामन्त्री शाखा यादव, नगर कांग्रेस अध्यक्ष द्वय विकास ठेठवार व मदन महन्त, संतोष चौहान, नरेश जायसवाल, विनोद कपूर, अभिषेक शर्मा, राजू चौहान, रवि पांडेय, आशीष शर्मा, रमेश भगत, दीपक उरांव, राजेश कछवाहा, रोहित महन्त, घासीदास महन्त, राजू बोहिदार, कमर खान, सैय्यद इम्तियाज, शेख ताजीम, गोविंद साहू, मनीष चौहान, हरिराम खुंटे उपस्थित थे।