Raigarh

जामगाँव पहुंचा जिला प्रशासन, आयोजित हुआ जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर, विभागीय योजनाओं से लाभान्वित हुए हितग्राही
Raigarh

जामगाँव पहुंचा जिला प्रशासन, आयोजित हुआ जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर, विभागीय योजनाओं से लाभान्वित हुए हितग्राही

रायगढ़, 25 अक्टूबर 2024/ रायगढ़ विकासखंड के ग्राम जामगांव में जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। यहां विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी देने के लिए स्टॉल लगाए गए थे। शिविर में जामगांव सहित आस-पास के ग्रामीण पहुंचे थे। आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में शिविर से पूर्व ग्राम पंचायत स्तर पर प्राप्त 3020 आवेदनों में से 2982 आवेदनों का निराकरण कर दिया गया है। इसी प्रकार आज आयोजित शिविर में 660 आवेदनों में से लंबित आवेदनों का त्वरित निराकरण हेतु संबंधित विभागों को भेजा गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री निराकार पटेल ने इस मौके पर कहा कि जनसमस्या निवारण शिविर के माध्यम से लोगों की समस्याओं के निदान के लिए प्रशासन खुद लोगों तक पहुंच रहा है। यह बहुत अच्छा प्रयास है। सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव ने कहा कि इन शिविरों का आयोजन प्रत्येक माह में 2 बार अलग-अलग विकास...
झारखंड का समग्र विकास और समृद्धि भाजपा का संकल्प :- ओपी चौधरी
Raigarh

झारखंड का समग्र विकास और समृद्धि भाजपा का संकल्प :- ओपी चौधरी

ओपी ने कहा भाजपा के लिए राष्ट्र प्रथम रायगढ़ :-  झारखंड के नया नगर बड़कागांव के घुटवा फुटबॉल मैदान में एनडीए प्रत्याशी रोशन लाल चौधरी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ने कहा झारखंड का समग्र विकास और समृद्धि भाजपा का संकल्प है। अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना भाजपा का लक्ष्य है। कांग्रेस ने यह सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है कि आम जनता के लिए भेजे गए एक रुपए में उन तक 15 पैसे पहुंचते है लेकिन मोदी सरकार ने कांग्रेस के इस दावे को झुठलाया और गरीबों के जन धन खाते खुलवाए गए और आज करोड़ों रुपए की राशि लाभार्थियों के खाते में सीधे पहुंचती है। गरीबों को अपने हक के पैसे के लिए चक्कर नहीं लगाने पड़ते। ओपी चौधरी ने कहा भाजपा और कांग्रेस के मध्य यह कार्य करने का यही अंतर है । देश की समस्याओं के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए वित्त मंत...
भाजपा की सरकार आने पर छग ओडिसा की तर्ज पर बदलाव महसूस करेंगी महिलाएं :- ओपी चौधरी
Raigarh

भाजपा की सरकार आने पर छग ओडिसा की तर्ज पर बदलाव महसूस करेंगी महिलाएं :- ओपी चौधरी

हजारी बाग की नामांकन रैली में सत्ताधारी दल झामुको पर जम कर बरसे वित्त मंत्री ओपी चौधरी रायगढ़ :- झारखंड के हजारीबाग कर्जन मैदान में भाजपा प्रत्याशी प्रदीप प्रसाद एवं मांडू उम्मीदवार  तिवारी महतो की नामांकन रैली-सभा में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा भाजपा की सरकार आने पर  छग एवं ओडिसा की तर्ज पर झारखंड की माताएं बहने भी बड़ा बदलाव महसूस करेगी। विधायक रायगढ़ ने कहा वे छग में हर महीने महिलाओं को वितरित की जाने वाली फाइल में हस्ताक्षर करते है। निकटवर्ती राज्य ओडिसा में भाजपा की सरकार आने पर महिलाओं को लाभ मिला। भाजपा के लिए सत्ता को जनता की सेवा निरूपित करते हुए भाजपा नेता ने कहा आज यहां कार्यकर्ताओं व जनता जर्नादन की उपस्थिति भाजपा के प्रति समर्थन-एकता का प्रतीक है।मजबूत-विकसित झारखंड के निर्माण का  संकल्प दोहराते हुए ओपी चौधरी सत्ता धारी दल झामुमो पर भी जमकर बरसे। झामु...
सामुदायिक विकास कार्यों के लिए जिला कलेक्टर सक्ती और एनटीपीसी लारा के मध्य समझौते पर हस्ताक्षर
Raigarh

सामुदायिक विकास कार्यों के लिए जिला कलेक्टर सक्ती और एनटीपीसी लारा के मध्य समझौते पर हस्ताक्षर

Sakti: छत्तीसगढ़ के नवनिर्मित सक्ती जिला में सामुदायिक विकास के लिए, जिला कलेक्टर, सक्ती और एनटीपीसी लारा के मध्य दिनांक 22 अक्टूबर 2024 को एक समझौते पर हस्ताक्षर किया गया। समझौते पर अमृत विकास टोपनो, आईएएस, जिला कलेक्टर (सक्ती) और अनिल कुमार, कार्यकारी निदेशक (एनटीपीसी लारा) ने जाकिर खान, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) और जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए। जिला कलेक्टर, द्वारा सक्ती जिले में सामुदायिक विकास के लिए एनटीपीसी लारा की पहल की सराहना की। इस समझौते के तहत एनटीपीसी लारा ग्रामीण विकास/स्वच्छता क्षेत्र में (जल जीवन मिशन) के तहत आईओटी आधारित जल रखरखाव प्रणाली के विकास और स्टेनलेस-स्टील वाटर टैंक, आरओ आधारित जल उपचार प्रणाली की स्थापना और सक्ती जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में चल रहे पानी की पाइपलाइन के बुनियादी ढांचे की स्थापना के लिए 508.30 लाख र...
छत्तीसगढ़ में भाजपा सदस्यता महाअभियान ने नई ऊंचाइयों को छुआ :- ओपी चौधरी
Raigarh

छत्तीसगढ़ में भाजपा सदस्यता महाअभियान ने नई ऊंचाइयों को छुआ :- ओपी चौधरी

ओपी ने इस उपलब्धि को मोदी सरकार की नीति एवं विष्णु देव साय सरकार के सुशासन की नतीजा बताया रायगढ़ :- छत्तीसगढ़ में भाजपा सदस्यता अभियान के दौरान छत्तीसगढ़ में 50 लाख से अधिक जनता के जुड़ने पर विधायक रायगढ़ एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा प्रदेश की जनता ने मोदी सरकार की नीतियों एवं विष्णु देव साय सरकार के सुशासन पर विश्वास जताया है। ओपी चौधरी इन दिनों झारखंड राज्य में होने वाले विधान सभा चुनाव के संघन प्रचार अभियान पर है। सघन प्रचार अभियान के दौरान झारखंड जीत का दावा करते हुए ओपी ने कहा प्रदेश की 50 लाख जनता भाजपा परिवार से बतौर सदस्य जुड़ी है प्रदेश की जनता का यह जुड़ाव प्रदेश में युगांतरकारी परिवर्तन लाएगी।भाजपा के सदस्यता अभियान को महायज्ञ निरूपित करते हुए कहा प्रदेश की जनता में सदस्य बनकर इसमें अपनी आहुति दी है। जनता के अभूतपूर्व उत्साह के आमने नतमस्तक हो...
मेसर्स श्री रूपाणाधाम स्टील प्राईवेट लिमिटेड के कारखाने में सुरक्षा उपकरणों की कमी पर स्लैग कशर में निर्माण प्रक्रिया को किया गया प्रतिबंधित
Raigarh

मेसर्स श्री रूपाणाधाम स्टील प्राईवेट लिमिटेड के कारखाने में सुरक्षा उपकरणों की कमी पर स्लैग कशर में निर्माण प्रक्रिया को किया गया प्रतिबंधित

श्रमिकों को आवश्यक सुरक्षा उपकरण प्रदान के दिए गए निर्देश रायगढ़, 23 अक्टूबर 2024/ कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा रायगढ़ द्वारा गत दिवस मेसर्स श्री रूपणाधाम स्टील प्राईवेट लिमिटेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में स्लैग क्रशर में सुरक्षा आवरण की कमी और श्रमिकों को आवश्यक सुरक्षा उपकरण नहीं प्रदान किए जाने की कमियां पाई गईं। जिस कारण कारखाने में श्रमिकों की सुरक्षा को खतरा है। उप संचालक, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा ने कारखाने के अधिभोगी और प्रबंधक को स्लैग क्रशर में सुरक्षा आवरण और श्रमिकों को आवश्यक सुरक्षा उपकरण प्रदान किए जाने तक उत्पादन कार्य को प्रतिबंधित रखे जाने हेतु निर्देशित किया है। उप संचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, रायगढ़ एवं उप मुख्य कारखाना निरीक्षक छ.ग.शासन रायगढ़ मनीष कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि 21...
रायगढ़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष हेमंत थवाईत ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया
Raigarh

रायगढ़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष हेमंत थवाईत ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया

रायगढ़। रायगढ़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष हेमंत थवाईत ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। श्री थवाईत ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा देते हुए कहा कि पिछले कुछ महीनों से मुझे ऐसा महसूस हो रहा है कि मैं पत्रकारों के हितों और संवर्धन की रक्षा करने के  लिए समर्थवान नहीं हूं। इसलिए आज मैंने रायगढ़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का निर्णय किया है और वर्तमान परिस्थितियों में मेरे लिए यही एकमात्र सर्वोत्तम विकल्प नजर आ रहा है। ...
रात में कलेक्ट्रेट के सामने गाड़ियों में हो रहा अवैध परिवहन, टेलर यूनियन ने सौंपा ज्ञापन
Raigarh

रात में कलेक्ट्रेट के सामने गाड़ियों में हो रहा अवैध परिवहन, टेलर यूनियन ने सौंपा ज्ञापन

रायगढ़। जिले में संपूर्ण रूप से ओवरलोड बंदी और रात में शहर के मध्य जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने से अवैध रूप से गाड़ियों के परिवहन पर रोक लगाने के लिए रायगढ़ टेलर यूनियन लामबंद हो गया है। ऐसे में जिला एवं पुलिस प्रशासन से लगाई गुहार लगाते हुए जिला टेलर मालिक कल्याण संघ ने ओवरलोड परिवहन और ओवरलोड देने वाले सभी प्रकार के छोटे-बड़े उद्योगों पर भी कड़ी कार्यवाही की पुरजोर वकालत की है। जिला टेलर मलिक कल्याण संघ के सदस्यों ने रायगढ़ एसडीएम प्रवीण तिवारी को ज्ञापन देते हुए ध्यानाकर्षण कराया। ज्ञात हो कि जिलाधिकारी और मंत्री के द्वारा 2 माह पूर्व जिले मे सम्पूर्ण ओवरलोड बन्द करने का आदेश पारित किया गया था, जिसका रायगढ़ जिला ट्रेलर मालिक कल्याण संघ के साथ जिले के प्रबुद्ध नागरिक और मीडिया ने खुले दिल से स्वागत भी किया था, परन्तु बड़े ही निराशा और दुखी मन से आपको यह लिखना पड़ रहा है की शासन – प्रश...
कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश सह प्रभारी ने निगम व पंचायत चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से की चर्चा
Raigarh

कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश सह प्रभारी ने निगम व पंचायत चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से की चर्चा

डबल इंजन की भाजपा सरकार है नाकाम : जरिता लैतफलांग रायगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ में मंगलवार दोपहर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव और छत्तीसगढ़ प्रदेश की सह प्रभारी जरिता लैतफलांग ने कांग्रेस शहर तथा ग्रामीण कमेटियों की अलग-अलग समय पर आवश्यक महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में कांग्रेस जनों ने प्रदेश सह प्रभारी जरिता लैतफलांग का आत्मीय स्वागत किया। तत्पश्चात जिला ग्रामीण और शहर की बैठक हुई। जरिता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर कहा कि मै आदिवासी समाज से आती हूं और कांग्रेस से 30 वर्ष से अधिक समय से जुड़ी हूं। आज स्वयं के बलबूते यह मुकाम हासिल किया है। परिणामस्वरूप मुझे शीर्ष नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ का सहप्रभारी बनाया है। अब मेरी जिम्मेदारी बनती है कि प्रदेश कांग्रेस परिवार को मजबूती से जोड़कर अपना कर्तव्य निर्वहन कर सकूं। आप सभी कार्यकर्ताओं से मिलकर मुझे अपार हर्ष की अनुभूति प्राप्त हुई है...
घरघोड़ा के लोगों का फूटा गुस्सा, नगर पंचायत कार्यालय का किया घेराव
Raigarh

घरघोड़ा के लोगों का फूटा गुस्सा, नगर पंचायत कार्यालय का किया घेराव

सडक़, बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं, की जमकर नारेबाजी अध्यक्ष एवं पार्षद भी बैठे आंदोलन के समर्थन में, तहसीलदार व सीएमओ ने दिया आश्वासन रायगढ़। बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी से नाराज नागरिकों ने सोमवार को एकजुट होकर नगर पंचायत कार्यालय घरघोड़ा का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी और पार्षदों के साथ सैकड़ों नागरिकों ने नगर पंचायत कार्यालय में तालाबंदी कर दी और अपनी समस्याओं को लेकर जमकर नारेबाजी की। आंदोलन के दौरान नागरिकों ने सडक़ों की जर्जर हालत, बिजली कटौती, पेयजल आपूर्ति में बाधा और सफाई व्यवस्था की खराब हालत की ओर ध्यान आकर्षित किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि कई वार्डों में बोरवेल खराब हैं, जिससे पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई है। एक स्थानीय निवासी ने कहा, हमें पानी के लिए दूर-दूर तक जाना पड़ता है और कई बार हमें लंबा इंतज़...