रायगढ़ के नेशनल हाईवे 49 में फिर हुआ हादसा, दो युवकों की मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शनिवार को अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों मामलों में पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। पहली घटना में जहां एक ट्रेलर चालक की तो दूसरी घटना में सड़क पार करते समय एक युवक की मौत हो गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक पहली घटना शनिवार की सुबह तकरीबन 4 बजे के आसपास लकेश्वर पटैल आर.के.एम से कोयला खाली करके ट्रेलर क्रमांक सीजी 13 एएन 7132 को चलाते हुए वापस वेदांता साईडिंग जा रहा था। इस दौरान जब वह कुनकुनी गांव के पास स्थित रेल्वे ओवर ब्रिज के पास लगे डिवाडर में ट्रेलर का चक्का चढ़ गया था, जिसे देखने के लिए वह नीचे उतरा था और रोड किनारे खड़ा होकर देख रहा था। इसी दौरान रायगढ़ की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर क्रमांक सीजी एएन 6939 के चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाकर लकेश्वर पटैल को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई...










