खरसिया में किसान ने ज़हर खाकर की आत्महत्या की कोशिश
विधायक उमेश पटेल पहुँचे अस्पताल, किसान से की मुलाकात, समाधान का दिया भरोसा
खरसिया, 27 दिसंबर, शनिवार। खरसिया विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम बकेली से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ एक किसान कृष्ण कुमार गवेल ने ज़हर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। किसान की पत्नी सावित्री गवेल के अनुसार, धान टोकन नहीं मिलने से किसान मानसिक रूप से परेशान थे, इसी तनाव के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। वहीं सूत्रों के हवाले से यह भी जानकारी सामने आ रही है कि किसान परिवार में ज़मीन को लेकर आपसी विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि ज़मीन किसान की बहन के नाम दर्ज है, जिस कारण टोकन प्रक्रिया से जुड़ी कुछ व्यवहारिक परेशानियाँ सामने आई थीं। हालांकि इस संबंध में अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम और तहसीलदार मौके पर पहुँचे और तत्काल इलाज के निर्देश दिए। किसान को सिविल अस्पताल में भर्...









