Raigarh

रायगढ़ विधानसभा में सड़क निर्माण के लिए 2024-25 के अनुपूरक बजट में 13 सड़कों के लिए 13 करोड़ 51 लाख रुपये की स्वीकृति
Raigarh

रायगढ़ विधानसभा में सड़क निर्माण के लिए 2024-25 के अनुपूरक बजट में 13 सड़कों के लिए 13 करोड़ 51 लाख रुपये की स्वीकृति

वित्त मंत्री ओपी के प्रयासों से लगातार हो रहे विकास कार्य रायगढ़:- वित्त मंत्री रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी की पहल पर रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए 2024-25 के प्रथम अनुपूरक बजट में 13 प्रमुख सड़कों के लिए कुल 13 करोड़ 51 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। सड़क  निर्माण कार्यों से विभिन्न गांवों और कस्बों को बेहतर सड़क सुविधाएं मिल सकेगी। क्षेत्रीय यातायात सुगम होगा  साथ-साथ सामाजिक और आर्थिक विकास को गति मिल सकेगी। 13 स्वीकृति सड़को में कोलाईबहाल से मानकेशरी मंदिर, लोहरसिंग से बिजना, सूरजगढ़ पडीगांव से तेलीपाली, कोतासुरा से लंकापाली, केसाईपाली से सोडेकेला, कठानी से लोहाखान, नवापाली पंचायत भवन से नवापाली बीय, बरमकेला मुख्य मार्ग से ग्राम मौहापाली होते हुए बुलमपुर, महुआपाली से पुलमपुर, मचिया कलमी मार्ग से सुद्धपाली पहुंच मार्ग, बारालोली से रायपाली, लोहाखान से झिल्गीटार, र...
संविधान दिवस पर न्यायालय में कार्यक्रम आयोजित
Raigarh

संविधान दिवस पर न्यायालय में कार्यक्रम आयोजित

संविधान हर हिंदुस्तानी का पवित्र ग्रंथ : न्यायाधीश शर्मा घरघोड़ा। राष्ट्रीय संविधान दिवस के अवसर पर  जिला एवं अपर  सत्र न्यायालय घरघोड़ा  में संविधान दिवस की 75वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाया गया ।इस अवसर पर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश अभिषेक शर्मा  के मुख्य आतिथ्य में स्थानीय अधिवक्ता कक्ष में संगोष्ठी आयोजित किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर से प्राप्त निर्देशानुसार, प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ, जितेन्द्र कुमार जैन के निर्देश में  कार्यक्रम आयोजित किए गए। सर्वप्रथम न्यायाधीश अभिषेक शर्मा ने उपस्थित अधिवक्ताओं को संविधान दिवस की बधाई देते हुए कहा कि संविधान हर हिंदुस्तानी का पवित्र ग्रंथ है इसे हम सबको आत्मसात करने के साथ आत्म अवलोकन करने की भी आवश्यकता है। संविधान के अनुसार हम सबको अपने आसपास के वातावरण पर्यावरण एवं समाज क...
बरगढ़ खोला स्थित मनसाराम इंग्लिश मीडियम स्कूल खम्हार में मनाया गया संविधान दिवस
Kharsia, Raigarh

बरगढ़ खोला स्थित मनसाराम इंग्लिश मीडियम स्कूल खम्हार में मनाया गया संविधान दिवस

रायगढ़: खरसिया विधानसभा अंर्तगत बरगढ़ खोला के मनसाराम इंग्लिश मीडियम स्कूल खम्हार में आज संविधान दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंगलवार, 26 नवंबर को आयोजित इस कार्यक्रम में स्कूल के प्रधान पाठक लक्ष्मी चौहान और गंगाधर पाण्डेय के अगुवाई में शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्रों ने भारत के संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ ली। इस अवसर पर विद्यालय के स्टाफ केशव महंत, अमित साहू, बिंदेश्वरी राठिया, नेहा राठिया, नीपिका राठिया, देवबाला राठिया, पूर्णिमा मेहरा, दीपिका यादव और कलिस्ता राठिया ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। प्रधान पाठक लक्ष्मी चौहान ने छात्रों को संविधान की महत्ता समझाते हुए इसके मूल अधिकारों और कर्तव्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “संविधान हमारी एकता और अखंडता का आधा...
पीएम आवास स्वीकृत ग्रामों का एसडीएम करें निरीक्षण-सीईओ जिला पंचायत यादव
Raigarh

पीएम आवास स्वीकृत ग्रामों का एसडीएम करें निरीक्षण-सीईओ जिला पंचायत यादव

हर घर जल प्रमाणीकरण के कार्यों में लाए तेजी विभिन्न शिकायत पोर्टल में लंबित आवेदनों का समय-सीमा में करें निराकरण रायगढ़, 26 नवम्बर 2024/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेते हुए विभागीय कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। सीईओ जिला पंचायत श्री यादव ने कहा कि पीएम आवास योजना शासन की महत्वपूर्ण योजना है। सभी एसडीएम पीएम आवास स्वीकृत ग्रामों का निरीक्षण करें, साथ ही आवास की प्रगति, राशि वितरण की मॉनिटरिंग करें। सीईओ जिला पंचायत श्री यादव ने पीएचई विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए जल जीवन मिशन अंतर्गत बनाए जा रहे उच्च स्तरीय जलागार के अद्यतन प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि उच्च स्तरीय जलागार निर्माण के कार्यों में प्रगति लाए। उन्होंने जल जीवन मिशन अंतर्गत सोर्स उपलब्ध एवं...
जनदर्शन में प्राप्त आवेदनोंं का सीईओ यादव ने त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
Raigarh

जनदर्शन में प्राप्त आवेदनोंं का सीईओ यादव ने त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायगढ़, 26 नवम्बर 2024/ जिला स्तरीय आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में मंगलवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी मांग एवं समस्याओं के संबंध में आवेदन दिए। जनदर्शन में राशन कार्ड, चिकित्सा, आवास निर्माण, आर्थिक सहायता राशि जैसे विभिन्न आवेदन भी प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव ने जनदर्शन में लोगों की समस्याएं, शिकायतें सुनी और उनसे आवेदन प्राप्त किए। जनदर्शन में संबलपुरी निवासी वृद्ध महिला समारीन अघरिया निराश्रित पेंशन राशि दिलाए जाने के संबंध में आवेदन लेकर आयी थी। उन्होंने बताया कि उनका कोई विधिक वारिसान नहीं है और उम्र के इस पड़ाव में कही भी काम करने में कठिनाई हो रही है, उन्होंने निराश्रित पेंशन राशि दिलाए जाने का आग्रह किया। विकासखण्ड खरसिया के ग्राम पंचायत अंजोरीपाली निवासी सीमा महंत बच्चे के इलाज ...
मेसर्स नवदुर्गा फ्यूल्स में सभी किल्न, एबीसी चेम्बर व एल्बो डक्ट एरिया में एके्रशन कटिंग तथा क्लिनिंग के कार्य में श्रमिकों के कार्य करने को किया गया प्रतिबंधित
Raigarh

मेसर्स नवदुर्गा फ्यूल्स में सभी किल्न, एबीसी चेम्बर व एल्बो डक्ट एरिया में एके्रशन कटिंग तथा क्लिनिंग के कार्य में श्रमिकों के कार्य करने को किया गया प्रतिबंधित

जांच में मिली कमियों के आधार पर की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही रायगढ़, 26 नवम्बर 2024/ मेसर्स नवदुर्गा फ्यूल्स में बीते दिनों दुर्घटना ग्रस्त होकर एक व्यक्ति के मृत्यु के संबंध में औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग द्वारा प्लांट की जांच की गई। जिसमें मजदूरों की सुरक्षा को लेकर इंतेजाम में गंभीर खामियां पाए जाने पर श्रमिकों के सुरक्षा को ध्यान रखते हुए कारखानें में स्थापित समस्त किल्न, एबीसी चेम्बर व एल्बो डक्ट एरिया में एक्रेशन कटिंग तथा क्लिनिंग के कार्य में श्रमिकों के कार्य करने को प्रतिबंधित कर दिया गया है। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने उद्योगों में श्रमिकों की सुरक्षा में लापरवाही पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए श्री मनीष श्रीवास्तव उप संचालक, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा ने बताया कि 25 नवंबर 2024 को मेसर्स नवदुर्गा फ्यूल्स की जा...
संविधान दिवस पर पीडी कॉलेज में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित
Raigarh

संविधान दिवस पर पीडी कॉलेज में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

रायगढ़, 26 नवम्बर 2024/ संविधान दिवस के अवसर पर आज शासकीय पालूराम धनानिया वाणिज्य एवं कला महाविद्यालय रायगढ़ के विधिक शिक्षा केन्द्र में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़ श्री जितेन्द्र कुमार जैन ने शिविर में संविधान के विषय में बताया कि संविधान की प्रस्तावना पूरे संविधान का सार है। आगे उनके द्वारा अन्य विषयों में जैसे टोन्ही प्रताडऩा अधिनियम, भारतीय नागरिक संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, जैसे नये कानून के बारे में बताया गया। न्यायाधीश श्री संतोष कुमार आदित्य के द्वारा संविधान के उद्देशिका पर महत्वपूर्ण रूप से प्रकाश डालते हुए बताया गया कि उदेशिका में संप्रभुत्ता सामाजवाद धर्मनिरपेक्षता, लोकतंत्र और गणतंत्र शामिल है तथा संविधान का मुख्य उद्देश्य न्याय, स्वतंत्रता, सामानता और बंधुत्व की प्राप्ति करना ...
बालिकाओं के कल्याण के लिए सुकन्या समृद्धि योजना के खुलवाए खाता
Raigarh

बालिकाओं के कल्याण के लिए सुकन्या समृद्धि योजना के खुलवाए खाता

बालिका के जन्म से 10 वर्ष की आयु तक खुलवा सकते है खाता, जिले के समस्त डाकघरों में मिलेगी सुविधा कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने सभी प्राचार्यों को पालकों को योजना की जानकारी देकर लाभ लेने प्रोत्साहित करने हेतु लिखा पत्र रायगढ़, 26 नवम्बर 2024/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने जिले के समस्त शासकीय एवं अद्र्धशासकीय विद्यालयों के प्रधान पाठक को बालिकाओं के कल्याण के लिए डाक विभाग एवं बैंक से समन्वय करते हुए विद्यालय में अध्ययनरत बालिकाओं के अभिभावकों से संपर्क कर सुकन्या समृृद्धि योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए सभी पात्र बालिकाओं का अधिक से अधिक खाता खुलवाएं जाने हेतु पत्र लिखा है। कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि सुकन्या समृद्धि योजना बालिकाओं के सुरक्षित भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है। सुकन्या समृद्धि योजनान्तर्गत एक बालिका के नाम पर केवल एक तथा एक पालक द्वारा अधिकतम दो कन्याओं के नाम ...
पर्यावरण विभाग द्वारा बीते एक वर्ष में उद्योगों पर लगाया गया 2 करोड़ का जुर्माना
Raigarh

पर्यावरण विभाग द्वारा बीते एक वर्ष में उद्योगों पर लगाया गया 2 करोड़ का जुर्माना

अवैध फ्लाई ऐश परिवहन और डंपिंग पर 1 करोड़ 70 लाख का जुर्माना, बिना तारपोलिन ढकें परिवहन पर 18 लाख रुपए और उत्सर्जन मानक निर्धारित सीमा से अधिक होने पर 8.70 लाख का लगाया गया अर्थ दंड नवंबर माह में उद्योगों पर 2 लाख पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति की गई अधिरोपित रायगढ़, 26 नवम्बर 2024/ क्षेत्रीय कार्यालय रायगढ़ द्वारा इस शीत ऋतु में वायु प्रदूषण के प्रभावी नियंत्रण हेतु अभियान चलाकर उद्योगों की आकस्मिक जांच में तेजी लाते हुये जल एवं वायु अधिनियमों के तहत् तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी श्री अंकुर साहू ने बताया कि कार्यालय द्वारा माह नवम्बर 2024 में जिला-रायगढ़ में संचालित वृहद-मध्यम श्रेणी के उद्योगों-मेसर्स जिंदल स्टील एण्ड पॉवर लिमिटेड, मेसर्स सुनील इस्पात एण्ड पॉवर लिमिटेड, मेसर्स सन स्टील एण्ड पावर प्रा.लिमिटेड, मेसर्स श्...
जिले के 104 अमृत सरोवर स्थलों पर मनाया गया संविधान दिवस
Raigarh

जिले के 104 अमृत सरोवर स्थलों पर मनाया गया संविधान दिवस

भारतीय संविधान की उद्देशिका की सामूहिक पाठन एवं पौध रोपण कर लोगों को जल संरक्षण के लिए किया गया जागरूक रायगढ़, 26 नवम्बर 2024/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन एवं सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में आज जिले के सात विकास खंड के 104 अमृत सरोवर स्थलों में संविधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय संविधान की उद्देशिका के सामूहिक पाठन किया गया। जिसका उद्देश्य संविधान के प्रति नागरिकों को जागरूक करना और उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों का महत्व समझाना था। आयोजित कार्यक्रम में जनसामान्य ने रैली निकालकर संविधान के प्रति जागरूक करते हुए पर्यावरण संरक्षण हेतु पौध रोपण भी किया। इस दौरान जल संरक्षण के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए जल संरक्षण के उपायों के संबंध में जानकारी दी। साथ ही वर्मी कम्पोस्ट के स्थल का चिन्हांकन के विषय पर जनसामान्य को जागरूक क...