बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या को लेकर रायगढ़ के पत्रकारों में आक्रोश
घटना में शामिल हत्यारों और षड्यंत्र में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग
रायगढ़। बीजापुर के युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या की सूचना के बाद पूरे प्रदेश भर के पत्रकारो में गहरा आक्रोश है। इस घटना को लेकर आज रायगढ़ के पत्रकारों ने भी एकता का प्रदर्शन करते हुए वरिष्ठ पत्रकार नरेश शर्मा और रमेश अग्रवाल के नेतृत्व में एडिशनल एस पी रायगढ़ को माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम लिखित ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में पत्रकारों ने मांग की है कि यह इस समय छत्तीसगढ़ के पत्रकार स्वतंत्र रूप से अपनी कलम नहीं चला पा रहें। आये दिन छत्तीसगढ़ के किसी भी क्षेत्र में पत्रकार की कलम को रोकने का प्रयास प्रशासनिक स्तर पर सहित.ठेकेदार,भू-माफिया, शराब माफिया अन्य असमाजिक तत्वों के द्वारा हर स्तर में प्रयास किया जा रहा है। जिसने अपनी कलम नहीं रोकी उसके साथ कोई न कोई बड़ी घटना को अंजाम दिया गया ह...










