रायगढ़ पुलिस का प्रेरणादायक पहल: मेधावी छात्रों और विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान
11 जनवरी, रायगढ़। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन में 11 जनवरी 2025 को जिले के सभी थानों में ग्राम कोटवारों की बैठक आयोजित कर समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सकारात्मक कार्यों को प्रोत्साहित करना और पुलिस तथा नागरिकों के बीच संवाद को मजबूत बनाना था।
चक्रधरनगर थाना में नगर पुलिस अधीक्षक श्री आकाश शुक्ला (भा.पु.से.) और थाना प्रभारी प्रशांत राव आहेर द्वारा विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के 10 मेधावी छात्रों, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नर्सिंग स्टाफ और कोटवारों को प्रशस्ति पत्र और मेमेंटो प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की गई। नगर पुलिस अधीक्षक श्री शुक्ला ने कहा कि समाज के इन स्तंभों का योगदान हर क्षेत्र में प्रेरणादायक है और पुलिस विभाग इन्हें प्रोत्साहित कर गर्व...










