Raigarh

नशीली कैप्सूल गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार
Chhattisgarh, Raigarh

नशीली कैप्सूल गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार

एनडीपीएसी एक्ट में आरोपी जेल दाखिल रायगढ़। प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी करने वाले गिरोह के एक और फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई के साथ ही स्पास्मो प्रॉक्सीवॉन प्लस कैप्सूल की अवैध बिक्री के नेटवर्क का एक और महत्वपूर्ण सुराग पुलिस मिली है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार विगत 22 जनवरी को तमनार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक बिना नंबर के पल्सर मोटरसाइकिल से लैलूंगा की ओर से मिलूपारा की तरफ प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल बिक्री के ले जा रहा है। इससे पुलिस ने टीम गठित कर मिलूपारा-कोडक़ेल मार्ग पर घेराबंदी कर दी, इससे कुछ ही देर में उक्त युवक बाइक से पहुंचा तो उसे रोककर पूछताछ की गई, जिसने अपना नाम निलमणी गुप्ता पिता स्व. प्रेमलाल गुप्ता 30 वर्ष निवासी बिजना थाना तमनार बताया। इससे पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 36 पत्ते स्पास्मो प्रॉक्सीवॉ...
आग से झुलसी महिला की मौत
Raigarh

आग से झुलसी महिला की मौत

रायगढ़। आग जलाकर सो रही महिला के कपड़े में आग लगने से गंभीर रूप से झुलस गई थी, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कापू थाना क्षेत्र के ग्राम जलडेगा निवासी संपत्ति राठिया (45 वर्ष) की सीतापुर निवासी असतराम राठिया से हुई थी, लेकिन कुछ साल के बाद असतराम उसे तलाक दे दिया था, जिससे वह कई सालों से अपनी मायके जलडेगा में रहकर जीवन यापन करती थी। ऐसे में इन दिनों पड़ रही भीषण ठंड के कारण घर में गरम कपड़े नहीं होने से वह विगत 16 जनवरी को गोरसी में आग जलाकर वहीं पर सो रही थी। इस दौरान रात करीब 12 बजे अचानक आग उसके साड़ी में लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। घटना की सूचना पर 17 जनवरी को उसके परिजनों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल रायगढ़ में भर्ती कर उपचार करा रहे थे। जहां शनिवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे...
खरसिया एसडीएम प्रवीण तिवारी निर्वाचन कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए हुए सम्मानित
Kharsia, Raigarh

खरसिया एसडीएम प्रवीण तिवारी निर्वाचन कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए हुए सम्मानित

जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित खरसिया। राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 के अवसर पर अपने कार्यों को लेकर हमेशा सजग और तत्पर रहने वाले कर्त्तव्यनिष्ठ अधिकारी खरसिया एसडीएम एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी प्रवीण तिवारी जी को निर्वाचन कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण एसआईआर में सराहनीय कार्य के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने यह सम्मान दिया। ...
शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल संपन्न
Chhattisgarh, Raigarh

शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल संपन्न

26 जनवरी को प्रातः 9 बजे आयोजित होगा जिला स्तरीय मुख्य समारोह कृषि मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री रामविचार नेताम फहराएंगे तिरंगा झंडा भव्य मार्च पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं झांकियां रहेंगी आकर्षण का केंद्र रायगढ़, 24 जनवरी 2026/ शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम रायगढ़ में 26 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों के तहत आज फुल ड्रेस रिहर्सल संपन्न हुई। रिहर्सल के दौरान समारोह में शामिल सभी कार्यक्रमों का क्रमबद्ध एवं व्यवस्थित अभ्यास किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे, सहायक कलेक्टर श्री अक्षय डोसी, नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय, अपर कलेक्टर श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो एवं श्री रवि राही, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती पूजा बंसल सहित प्र...
पठन की आदत व्यक्तित्व विकास की महत्वपूर्ण कड़ी-लोकसभा सांसद
Chhattisgarh, Raigarh

पठन की आदत व्यक्तित्व विकास की महत्वपूर्ण कड़ी-लोकसभा सांसद

शासकीय जिला ग्रंथालय, रायगढ़ में “पठन की आदतों का विकास” पर व्याख्यान आयोजित रायगढ़, 24 जनवरी 2026/ शासकीय जिला ग्रंथालय, रायगढ़ में आज “पठन की आदतों का विकास” विषय पर सारगर्भित एवं प्रेरक व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पण के साथ हुआ। यह आयोजन नेशनल लाइब्रेरी मिशन के अंतर्गत विद्यार्थियों में नियमित अध्ययन और पठन संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया। कार्यक्रम में लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने कहा कि पुस्तकालय ज्ञान का सशक्त केंद्र है और पढ़ने की आदत बच्चों के व्यक्तित्व विकास की मजबूत नींव तैयार करती है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि पठन को जीवन शैली का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए, क्योंकि यही भविष्य निर्माण की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। विषय-विशेषज्ञों ने पठन संस...
हाथी प्रभावित क्षेत्रों में जानमाल की सुरक्षा के लिए जन जागरूकता जरूरी-कलेक्टर
Chhattisgarh, Raigarh

हाथी प्रभावित क्षेत्रों में जानमाल की सुरक्षा के लिए जन जागरूकता जरूरी-कलेक्टर

विद्युत सुरक्षा, जन-जागरूकता एवं विभागीय समन्वय से मानव-हाथी द्वंद्व नियंत्रण पर जोर जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित रायगढ़, 23 जनवरी 2026/ जिले में जंगली हाथियों की सुरक्षा तथा मानव-हाथी द्वंद्व के कारण होने वाली जन-धन की क्षति को रोकने के उद्देश्य से वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा जिला स्तरीय समन्वय समिति बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने की। बैठक में रायगढ़ वनमण्डलाधिकारी श्री अरविंद पी.एम., धरमजयगढ़ वनमण्डलाधिकारी श्री जितेन्द्र उपाध्याय, उप मंडलाधिकारी रायगढ़ श्री तन्मय कौशिक, डिप्टी कलेक्टर श्री धनराज मरकाम सहित वन, राजस्व, पुलिस, विद्युत, कृषि एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने कहा कि हाथी प्रभावित क्षेत्रों में जनहानि की रोकथाम जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने इस दिशा में व्यापक जन-जागरूकता अभि...
बहादुरी की मिसाल बने राकेश मिंज और आर्यन खेस
Raigarh

बहादुरी की मिसाल बने राकेश मिंज और आर्यन खेस

राज्य वीरता पुरस्कार से होंगे सम्मानित रायगढ़, 23 जनवरी 2026/ जिले के दो होनहार बालक मास्टर राकेश मिंज एवं आर्यन खेस ने अदम्य साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए एक मासूम की जान बचाकर पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर दोनों बच्चों का नाम राज्य वीरता पुरस्कार के लिए प्रस्तावित किया गया था, जिसे शासन द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। अब दोनों वीर बालकों को 26 जनवरी को राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में राज्य वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। दोनों को 25 हजार रुपए की राशि, प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान किया जाएगा। कलेक्टर ने दोनों बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री एल.आर.कच्छप ने बताया  कि 24 सितंबर 2025 को एक 05 वर्षीय बालक दादू मिंज पानी में डूब रहा था। समय...
केलो परियोजना बनी रायगढ़ की जीवनरेखा, कृषि विकास और जल सुरक्षा को मिली नई मजबूती
Raigarh

केलो परियोजना बनी रायगढ़ की जीवनरेखा, कृषि विकास और जल सुरक्षा को मिली नई मजबूती

केलो परियोजना ने बदली रायगढ़ की तस्वीर, कृषि विकास और जल सुरक्षा को मिला रहा ठोस आधार रायगढ़ की जीवनदायिनी केलो परियोजना से समृद्धि की नई धारा, कृषि विकास और जल सुरक्षा की बनी मजबूत आधारशिला कलेक्टर ने समीक्षा बैठक में सकारात्मक चर्चा, परिचर्चा कर  विकास की श्रृंखला को आगे बढ़ाया रायगढ़, 23 जनवरी 2026। रायगढ़ जिले की जीवनदायिनी केलो वृहद सिंचाई परियोजना आज जिले के कृषि आधारित विकास, जल सुरक्षा और आर्थिक समृद्धि की मजबूत रीढ़ के रूप में स्थापित हो चुकी है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित सभाकक्ष में केलो परियोजना की समीक्षा बैठक लेकर प्रभावित ग्रामों के प्रमुखों से सकारात्मक संवाद किया तथा परियोजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।बैठक के दौरान कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने भू-अर्जन एवं पुनर्वास से संबंधित मुआवजा वितरण को मिशन मोड में शीघ्र प...
आतंकियों को बचाने कांग्रेस के हिंदुओं को बताया भगवा आतंकवाद :- अरूणधर दीवान
Raigarh

आतंकियों को बचाने कांग्रेस के हिंदुओं को बताया भगवा आतंकवाद :- अरूणधर दीवान

भाजपा को हिंदू विरोधी बताए जाने पर अब जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान ने किया कांग्रेस पर किया पटलवार रायगढ़ :- भाजपा को हिंदू विरोधी बताए जाने पर जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान ने अब कांग्रेस को आड़े हाथों लेते पटलवार करते हुए कहा आतंकी संगठनों को बचाने के लिए यूपीए सरकार ने हिंदुओं को आतंकी निरूपित करने भगवा आतंकवाद की साजिश रखी और हिंदूवादी संगठनों से जुड़े नेताओं साधु संतों को जेल में डाल दिया। आरएसएस संगठन को बदनाम करने का कुचक्र रचा। यूपीए सरकार के नेतृत्व में 2004 से 2014 तक का  कालखंड हर दूसरे महीने में बम धमाकों का गवाह रहा और इन दस सालों में इन आतंकी हमलों में आठ हजार से  ज्यादा नागरिक इन हमलों में मारे गए। वाराणसी में संकट मोचन मंदिर पर हमला हो या मालेगांव धमाके में बम धमाका हो या समझौता एक्सप्रेस में ब्लास्ट का मामला हो यूपीए सरकार के दौरान इन आधा दर्जन हमलों में  ...
रायगढ़ पुलिस की डीजल चोरी गिरोह पर बड़ी कार्रवाई, आरोपियों से 2000 लीटर डीजल व छोटा टैंकर जप्त, तीन आरोपी गिरफ्तार
Chhattisgarh, Raigarh

रायगढ़ पुलिस की डीजल चोरी गिरोह पर बड़ी कार्रवाई, आरोपियों से 2000 लीटर डीजल व छोटा टैंकर जप्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़, 23 जनवरी। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (साइबर सेल) अनिल कुमार विश्वकर्मा तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी प्रभात कुमार पटेल के मार्गदर्शन में साइबर सेल और छाल पुलिस की संयुक्त टीम ने डीजल चोरी करने वाले संगठित गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी कर एकत्रित किया गया करीब 2000 लीटर डीजल तथा एक छोटा डीजल टैंकर जप्त किया है। आरोपी चोरी के डीजल को टैंकर में भरकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश कर रहे थे। पुलिस अधीक्षक को छाल थाना क्षेत्र अंतर्गत हाइवे पर खड़ी भारी वाहनों से डीजल चोरी की शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिन्हें गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल और छाल पुलिस को विशेष कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में 22 जनवरी 2026 को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिरों से सूचना संकलित की जा रही थी, तभी ग्राम हाटी–ध...