पत्नी की हत्या कर फरार आरोपी को कापू पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
रायगढ़, 18 अप्रैल। ज़िले के कापू थाना क्षेत्र से सामने आई महिला की संदिग्ध मौत की गुत्थी को सुलझाते हुए कापू पुलिस ने महिला के पति नैहर साय मांझी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि घरेलू विवाद के चलते आरोपी ने लकड़ी के डंडे से बेरहमी से पिटाई की थी, जिसके चलते पत्नी की मौत हो गई थी।
जानकारी के अनुसार, 16 अप्रैल को थाना पत्थलगांव, जिला जशपुरनगर से मृतका सुरिता बाई पति नैहर साय (28 वर्ष), निवासी रूवाफुल, की मर्ग डायरी अग्रिम जांच के लिए थाना कापू को सौंपा गया। कापू थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित बंजारे ने मर्ग क्रमांक 12/2025 धारा 194 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि 25 मार्च की रात घरेलू विवाद के चलते आरोपी नैहर साय ने पत्नी सुरिता की लकड़ी के डंडे से पिटाई की, जिससे उसके दोनों पैर, जांघ, हाथ और सीने में गंभीर चोटे...










