दहला देने वाला हादसा! खरसिया के चोढ़ा चौक पर मौत बनकर आया तेज रफ्तार ट्रेलर, सद्भावना बस को रौंद डाला—एजेंट की दर्दनाक मौत, 11 यात्री लहूलुहान, क्या आप जानते हैं मृतकों और घायलों के नाम? देखें पलटने वाली बस की एक्सक्लूसिव तस्वीरें!
रायगढ़, 18 नवंबर। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मंगलवार सुबह एक बस हादसा हो गया, जिसमें ट्रेलर ड्राइवर ने बस को जोरदार टक्कर मार दी। बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस एजेंट की मौत हो गई। जबकि 11 यात्री घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना खरसिया थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, करीब सुबह 10 बजे, खरसिया से छाल की ओर जा रही सद्भावना बस अपने निर्धारित समय पर रवाना हुई थी। चोढ़ा चौक के पास बस को ट्रेलर ने टक्कर मार दी, जिसके बाद बस पलट गई और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
एजेंट का बस के नीचे दबा पैरस्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने यात्रियों का बाहर निकाला। जबकि बस एजेंट पैर बस के नीचे दब गया। इसके अलावा महिला समेत 7-8 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को खरसिया के सिविल अस्पताल ले जा गया। जहां से उसकी हालत न...










