खरसिया में नवरात्रि विजयादशमी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई
खरसिया। नवरात्रि एवं विजयदशमी के त्योहारों को लेकर आज चौकी खरसिया में तहसीलदार लोकेश मिरी मुख्य नगर पालिका अधिकारी विक्रण भगत थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू चौकी प्रभारी संजय नाग एवं शहर के गणमान्य नागरिकों पत्रकारों नवदुर्गा उत्सव समिति के सदस्यों एवं विजयादशमी महोत्सव आयोजन समिति के सदस्यों की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें सभी लोगों ने अपने सुझाव एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।
तहसीलदार लोकेश मिरी ने कहा कि डीजे साउंड पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा मध्यम साउंड में आरती के समय छोटे माइक में आरती एवं भजन की परमिशन रहेगी जहां तक हो सके सीसीटीवी कैमरे लगवाने की कोशिश करें एवं व्यवस्था बनाने के लिए अपने स्वयं के गार्ड की व्यवस्था कर सके तो उत्तम रहेगा विसर्जन के समय सडक़ के एक तरफ ही चले ताकि दूसरी तरफ से आना जाना होता रहे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था के लिए प्लान बनाया जा रहा है सफ...










