Kharsia

भारतीय संस्कृति परीक्षा छात्रों को अपनी संस्कृति से परिचय कराती है – छात्रा एम्बेसडर धनेश्वरी लहरे
Kharsia, Raigarh

भारतीय संस्कृति परीक्षा छात्रों को अपनी संस्कृति से परिचय कराती है – छात्रा एम्बेसडर धनेश्वरी लहरे

खरसिया। शासकीय महात्मा गाँधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय खरसिया के हिंदी विभाग में दिनांक 19 अक्टूबर 2024 को गायत्री परिवार शांति कुञ्ज हरिद्वार के द्वारा भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया. प्राचार्य डॉ राकेश तिवारी के निर्देशन में प्रभारी शिक्षक डॉ रमेश टंडन ने परीक्षा आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. प्रो. अंजना शास्त्री हिंदी विभाग एवं छात्रा एम्बेसडर धनेश्वरी लहरे के प्रयास से विभिन्न कक्षाओं में नियमित अध्ययनरत छात्रों ने उक्त परीक्षा को दिलाया. परीक्षा में धर्म, संस्कृति, प्राचीन साहित्य, वेद, आयुर्वेद, योगा आदि से सम्बंधित प्रश्नों का जवाब ओ एम आर सीट में विकल्पीय प्रश्नों के रूप में छात्रों ने दिया, साथ ही पांच प्रश्नों का उत्तर एक एक पंक्ति में भी दिए. गायत्री परिजन पंचराम निषाद एवं अरविन्द गवेल ने इसके लिए छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए संस्कृति दर्पण नामक पुस्तक भी...
बर्रा ‘कोल ब्लॉक’ के आश्रित गांवों की सुनवाई लंबित, ग्रामीणों ने दी हड़ताल की चेतावनी
Kharsia, Raigarh

बर्रा ‘कोल ब्लॉक’ के आश्रित गांवों की सुनवाई लंबित, ग्रामीणों ने दी हड़ताल की चेतावनी

खरसिया। रायगढ़ जिले के खरसिया तहसील के अंतर्गत आने वाले बर्रा, जोबी, और कुरु गांवों के ग्रामीणों ने कोल ब्लॉक से जुड़ी समस्याओं को लेकर हड़ताल और चक्का जाम की चेतावनी दी है। ग्रामीणों का कहना है कि जिला प्रशासन की ओर से जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर में उनकी समस्याओं की सुनवाई का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक उन्हें कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है, जिससे उनमें रोष व्याप्त है। मामले का विवरणग्राम मुरा में 28 सितंबर 2024 को आयोजित जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर में बर्रा ‘कोल ब्लॉक’ के अंतर्गत आने वाले आश्रित गांवों के लोगों ने अपनी समस्याओं को जिला प्रशासन के समक्ष रखा था। ग्रामीणों ने शिविर में स्पष्ट रूप से बताया था कि उन्हें कोल ब्लॉक से जुड़ी जानकारी और उसके संभावित प्रभावों को लेकर चिंताएं हैं, जिनका निवारण करने के लिए खनिज विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों से चर्चा की आ...
महेश साहू ने रेफरल कोड से 12 हजार से अधिक लोगों को बनाए भाजपा सदस्य
Kharsia, Raigarh

महेश साहू ने रेफरल कोड से 12 हजार से अधिक लोगों को बनाए भाजपा सदस्य

रायगढ़। भाजपा सदस्यता अभियान में खरसिया के वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी महेश साहू ने एक नया कीर्तिमान स्थापित की है। अपने रेफरल आई. डी. से सदस्यता अभियान के तहत 12000 से अधिक लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई है इसकी तारीफ जिले से लेकर प्रदेश स्तर पर अब होने लगी है। सदस्यता अभियान के तहत खरसिया विधानसभा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी महेश साहू ने अपने रेफरल आईडी से 12000 से अधिक लोगों को युवाओं को महिला पुरुष नवयुवकों को इसके अलावा नव मतदाता को भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान में जोड़कर पार्टी में सम्मिलित किए हैं। सूत्र के मुताबिक यह सदस्यता अभियान में सदस्यों को जोड़ने तथा पार्टी में शामिल करने के लिए किसी नेता द्वारा सबसे अधिक कीर्तिमान बनाया हैं। यहां यह भी बताया जाना लाजमी होगा कि भाजपा ने प्रदेश में 60 लाख लोगों को सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है...
पुरानी रंजिश में युवक पर हमला, कोतरारोड़ पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर
Kharsia, Raigarh

पुरानी रंजिश में युवक पर हमला, कोतरारोड़ पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर

रायगढ़। दिनांक 13.10.2024 को थाना कोतरारोड़ प्रार्थी इसरार खान, निवासी नवागढ़, जिला जांजगीर-चांपा, ने अपने छोटे भाई रियाज खान पर हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसरार ने बताया कि मारपीट की घटना में रियाज खान बुरी तरह घायल है, जिसका उपचार वर्तमान में जिंदल अस्पताल पतरापाली में चल रहा है। प्रार्थी के अनुसार, घटना की जानकारी उनके भाई के मित्र कैलाश द्वारा 13 अक्टूबर सुबह 05:00 बजे दी गई, जब उसने फोन पर बताया कि रियाज खान को भानुप्रताप अस्पताल लाया गया है। इसरार खान और उनकी मां अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने देखा कि रियाज खान के सिर, कान और आंखों पर गंभीर चोटें हैं । रियाज खान के दोस्त प्रकाश जाते और कुणाल पटेल भी इस घटना में घायल हुए हैं। पूछताछ में पता चला कि 13 अक्टूबर 2024 के करीब 02:30 बजे रियाज खान के साथ रायगढ़ से लौट रहे थे, तब सरायपाली ओवर ब्रिज के पास कोसमपाली निवासी समीर उर्फ राजा चौहान...
रायगढ़ में ट्रेलर और हाईवा में भिडंत के बाद लगी भीषण आग
Kharsia, Raigarh

रायगढ़ में ट्रेलर और हाईवा में भिडंत के बाद लगी भीषण आग

रायगढ़। ओडिसा रोड में ग्राम गढ़उमरिया के पास मंगलवार की शाम उस वक्त हडक़ंप मच गई, जब सडक़ किनारे खड़ी ट्रेलर को पीछे की ओर से तेज रफ्तार आ रही एक अन्य हाईवा के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए ठोकर मार दिया। दोनों वाहनों के टकराने पर आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने भयावह रूप धारण कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही जुटमिल पुलिस मौके पर पहुंची तथा फायर बिग्रेड बुलवाया गया। वहीं दमकल की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका तब कहीं जाकर एनएच पर काबू पाया जा सका। मिली जानकारी के मुताबिक ओडिसा मार्ग पर गढ़उमरिया के पास सडक़ किनारे एक खाली ट्रेलर (क्रमांक ओडी 23 एन 8372) खड़ी थी। वहीं ओडिसा की ओर से कोयला लोड कर आ रही तेज रफ्तार हाईवा (क्रमांक ओडी 23 एन 7772) के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सडक़ किनारे खड़ी ट्रेलर को ठोकर मार दिया। बताया जा रहा है कि हाईवा की ठोकर से...
ग्राम दर्रामुड़ा के गौतम चौक में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का किया गया विसर्जन
Kharsia, Raigarh

ग्राम दर्रामुड़ा के गौतम चौक में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का किया गया विसर्जन

गाजे-बाजे के साथ निकाली गई विसर्जन यात्रा, नम आंखों से दी गई मां दुर्गा को विदाई रायगढ़-खरसिया। खरसिया के ग्राम दर्रामुड़ा के गौतम चौक में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का विगत 13 अक्टूबर, रविवार को गांव के तालाब में विसर्जन किया गया और नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी गई। इस दौरान गाजे-बाजे के साथ मां दुर्गा की विसर्जन यात्रा निकाली गई। जिसमें युवा समिति के सदस्य के अलावा बड़ी संख्या में गांव के बच्चे, बुजुर्ग, महिला और पुरुष विसर्जन यात्रा में शामिल हुए। सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव युवा समिति द्वारा रविवार को दोपहर के बाद करीब दो बजे से मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन का कार्य प्रारंभ किया गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर मां दुर्गा की प्रतिमा को रखकर गाजे-बाजे के साथ नाचते-गाते, झूमते हुए विसर्जन यात्रा निकाला गया, जो गांव की गलियों से गुजरते हुए नीचे बस्ती तालाब पहुंचा, जहां म...
ग्राम केनसरा में क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए विधायक उमेश पटेल
Kharsia, Raigarh

ग्राम केनसरा में क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए विधायक उमेश पटेल

खेल अनुशासन और टीम वर्क का महत्व बढ़ाता है : उमेश पटेल खरसिया, 15 अक्टूबर 2024। छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और खरसिया के विधायक उमेश पटेल आज विकासखंड पुसौर के ग्राम केनसरा में आयोजित ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में उन्होंने विजेता टीम मनुआपाली और उपविजेता टीम ननसिंया के उर्जावान खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विधायक उमेश पटेल ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन में अनुशासन, टीम वर्क और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व को बढ़ाता है। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की और ऐसे आयोजनों को क्षेत्र में खेल के विकास के लिए प्रेरणादायक बताया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से सुशील भोय, नरेश तिवारी, गोपी चौधरी, अशोक डनसेना, धर्मेन्द...
ग्राम भगोराडीह में दशहरा महोत्सव में शामिल हुए विधायक उमेश पटेल
Kharsia, Raigarh

ग्राम भगोराडीह में दशहरा महोत्सव में शामिल हुए विधायक उमेश पटेल

रावण दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश खरसिया। खरसिया के ग्राम भगोरीडीह में 14 अक्टूबर, सोमवार को विराट दशहरा महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और खरसिया के विधायक उमेश पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। ग्राम भगोराडीह पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामवासियों ने प्रभु श्रीराम-लक्ष्मण और हनुमान जी की सुंदर झांकी के साथ विधायक उमेश पटेल सहित उनके साथ पहुंचे अतिथियों को मंच पर आसीन कराया और स्वागत-अभिनन्दन किया। इस दौरान विधायक उमेश पटेल ने दशहरा महोत्सव में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा की “यह पर्व असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। हम लोग हर साल रावण का वध करते है, परंतु इस पर्व की सार्थकता तभी है, जब हम काम, क्रोध, मद, लोभ रूपी रावण, जो हमारे मन में है, उसका वध करें।” कार्यक्रम के दौरान ...
ग्राम दर्रामुड़ा में धूमधाम से मनाया गया विजयादशमी पर्व : गौतम चौक में प्रभु श्रीराम ने किया रावण दहन, बुराई पर अच्छाई की जीत का मनाया गया जश्न
Kharsia, Raigarh

ग्राम दर्रामुड़ा में धूमधाम से मनाया गया विजयादशमी पर्व : गौतम चौक में प्रभु श्रीराम ने किया रावण दहन, बुराई पर अच्छाई की जीत का मनाया गया जश्न

रायगढ़-खरसिया। बुराई पर अच्छाई, अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की जीत का महापर्व विजयादशमी (दशहरा) 12 अक्टूबर, शनिवार को खरसिया के ग्राम दर्रामुड़ा में बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया। सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव युवा समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के द्वारा गौतम चौक में दशहरा मेले का सुंदर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में बच्चे, बुजुर्ग, महिला और पुरुष शामिल हुए। कार्यक्रम के मुताबिक सर्वप्रथम प्रभु श्रीराम-लक्ष्मण और हनुमान जी की सुंदर झांकी निकाली गई। युवा समितियों द्वारा प्रभु श्रीरामचन्द्र जी की पूजा-अर्चना की गई, तत्पश्चात् पूरी सेना के साथ गांव में शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान कर्मा-नृत्य और मांदर झांझ ने सभी को अपनी ओर आकर्षित किया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। जब प्रभु श्रीरामचन्द्र जी की पूरी सेना गांव भ्रमण कर गौतम चौक पहुंची...
दुर्गा नवमी को किया गया नौ कन्या भोज.. विभिन्न थीम पर बने पण्ड़ालों की सजावट कर रही श्रद्वालुओं को आकर्षित
Kharsia, Raigarh

दुर्गा नवमी को किया गया नौ कन्या भोज.. विभिन्न थीम पर बने पण्ड़ालों की सजावट कर रही श्रद्वालुओं को आकर्षित

खरसिया। अंचल का प्रसिद्व नवरात्रि त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। नगर में अनेक स्थानों पर माता की प्रतिमाओं की स्थापना कर विधिवत पूजा-अर्चना की जा रही है। इसी तारतम्य में दुर्गा नवमी को माता रूपी नौ कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया, तथा कन्याओं को उपहार दिये गये। नगर के छ़परीगंज स्थित रानी सती दुर्गोत्सव समिति में दुर्गाष्टमी की रात्रि को हवन कर नवमी को नौ कन्या भोज कराकर भण्ड़ारा किया गया, नन्हें-मुन्ने बच्चों के लिए कुर्सी दौड़ तथा हौजी का कार्यक्रम भी रानी सती दुर्गोत्सव समिति के द्वारा किया गया था। श्रीमद् दुर्गा उत्सव समिति अर्चना टाकीज के पास के पंडाल में मंगल पाठ का आयोजन किया गया था। हमालपारा पंडाल में बनाया गया सेल्फी कार्नर श्रद्वालुओं के आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है, तो पोस्ट आफिस रोड़ के पंडाल को मदुरई के मीनाक्षी मंदिर से संबंधित थीम से सजाया गया है, रेलवे स्टेशन क...