पितृपक्ष पंचमी पर नगर क्षेत्र में गौमाता के लिए विशाल भंडारे का आयोजन

खरसिया। रविवार को पितृपक्ष पंचमी के दिन खरसिया नगर क्षेत्र में गौमाता के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। पितृपक्ष के पावन दिनों में गौमाता कि सेवा पितृदेव अति प्रसन्न होते हैं। खरसिया रायगढ़ चौक में गौमाता की महाआरती के पश्चात पुरे नगर क्षेत्र में सड़कों पर गली मोहल्ले में घुम-घुम कर गौवंश सहित अन्य जीव-जंतुओं को स्वादिष्ट खीर, पुड़ी, गुड़, फल, सब्जी का भंडारा भोग लगाया गया। नगरवासियों के सहयोग से गौसेवा संगठन खरसिया के तत्वावधान में यह विशाल भंडारा का आयोजन किया गया।

करीब चार घंटे तक चले इस महाभंडारा में पांच टब खीर, पांच हजार पुड़ी, तीन पेटी गुड़, फल, सब्जी को नगर के चारों तरफ गली-गली, मोहल्ले, मेन सड़कों पर बेसहारा भटक रहें भुखे, प्यासे गौमाता, नंदी बाबा को भंडारा भोग लगाया गया। नगर के गणमान्य नागरिक, कबीर पंथ, गौसेवा संगठन के सदस्यों ने बड़ी मेहनत किए और चार घंटे तक पैदल चलकर गौवंश को भोग भंडारा खिलाते रहें।

भंडारा कार्यक्रम में रायगढ़ चौक के दुकानदार और बड़ी संख्या में ग्रामवासी भी शामिल हुए। सभी ने अपने-अपने पुर्वज पितरों को याद करते हुए गौमाता को भोग भंडारा लगाया। पुरा नगर गोकुल धाम सा नजर आ रहा था। हर तरफ गौमाता की जय उद्घोष गुंजायमान हो रही थी पुरे नगरवासियों ने इस शानदार आयोजन कि मुक्तकंठ से प्रसंसा कर रहें हैं। भंडारा तो हर रोज किसी ना किसी मंदिरों में होती ही रहती है, लेकिन सड़कों पर विचरण कर रहें गौमाता के लिए भंडारा को जिसने भी देखा सुना खुब सराहना करते नजर आए।

गौसेवा संगठन के प्रमुख राकेश केशरवानी गौसेवक ने बताया की इस युग में गौसेवा को सर्वश्रेष्ठ सेवा माना गया है। जो लोग सच्चे मन से गौसेवा करते हैं उनके यहां सुख-शांति-समृद्धि स्वास्थ हमेशा बनी रहती है। हम सभी को सामर्थ्य के अनुसार गौसेवा करना चाहिए। गौमाता से सभी देवी-देवताओं का वास रहता है।

कार्यक्रम में खरसिया गौसेवा संगठन के प्रमुख राकेश केसरवानी, लम्बोदर मानिकपुरी, आनंद गवेल, प्रभात तिवारी, रजत शर्मा, राहुल डनसेना, भुपेंद्र उपाध्याय, हर्ष शर्मा, लाला सारथी, उमेश दास, निखिल दास, रोशन राजपुत, अमित चंदवानी, शुभम दास, गाड़ी चालक राजेन्द्र गबेल, नगर के गणमान्य नागरिकों में डा. हितेश गवेल, विष्णु शर्मा पत्रकार, अवधनारायण बंटी सोनी, कमल गर्ग, सतीष अग्रवाल, आनंद अग्रवाल और बड़ी संख्या में रायगढ़ चौक के दुकानदार उपस्थित थे।