Kharsia

विकास के मामले में श्रेय लेने की ओछी राजनीति बंद करें भाजपा सरकार : उमेश पटेल
Kharsia, Raigarh

विकास के मामले में श्रेय लेने की ओछी राजनीति बंद करें भाजपा सरकार : उमेश पटेल

खरसिया रेलवे ओवरब्रिज निर्माण में देरी के खिलाफ कांग्रेस का धरना विधायक की खरी-खरी : खरसिया में रेलवे ओवरब्रिज बनने तक जारी रहेगी हर लड़ाई खरसिया, 10 दिसंबर: रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण खरसिया के विकास में मील का पत्थर साबित हो सकता है, लेकिन इसे लेकर चल रही राजनीतिक खींचतान ने जनता की उम्मीदों को झटका दिया है। आरओबी निर्माण में हो रही देरी के खिलाफ आज तहसील ऑफिस के सामने मदनपुर, खरसिया में छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री एवं खरसिया के विधायक उमेश पटेल के नेतृत्व में खरसिया कांग्रेस ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद की। इस दौरान अपने संबोधन में पूर्व मंत्री एवं विधायक उमेश पटेल ने भाजपा सरकार पर विकास कार्यों में बाधा डालने और श्रेय लेने की ओछी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए जमकर गरजे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में इस रेलवे ओवरब्रिज के लिए 64.95 करोड़ रुपये की...
नंदेली में 11 दिसम्बर बुधवार को होगी सुप्रसिद्ध गायिका आरु साहू की रंगारंग प्रस्तुति, कार्यक्रम हेतु विशाल पंडाल के साथ समस्त तैयारियां पूर्ण, मां महालक्ष्मी पूजन के अवसर पर होगा आयोजन
Kharsia, Raigarh

नंदेली में 11 दिसम्बर बुधवार को होगी सुप्रसिद्ध गायिका आरु साहू की रंगारंग प्रस्तुति, कार्यक्रम हेतु विशाल पंडाल के साथ समस्त तैयारियां पूर्ण, मां महालक्ष्मी पूजन के अवसर पर होगा आयोजन

खरसिया। नंदेली, गिरीश राठिया- अगहन मास आते ही नंदेली गांव एवं आसपास के क्षेत्र में एक विशेष उत्साह का माहौल निर्मित हो जाता है, क्योंकि इस गांव में प्रतिवर्ष मां लक्ष्मी पूजन बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है, गांव में विधि-विधान से मां लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित की जाती है एवं पूजन अर्चन किया जाता है। महिलाएं मां लक्ष्मी का दर्शन पाने एवं परिवार के सुख शांति के लिए पूजन व दर्शन करने आते हैं। उल्लेखनीय है कि ग्राम नंदेली में विगत कई वर्षों से मां लक्ष्मी की मूर्ति रखी जाती है। इस वर्ष 10 दिसंबर से मां लक्ष्मी की पूजन प्रारंभ हो रही है। 10 दिसंबर को शाम 4:00 बजे कलश यात्रा रखा गया है। मां लक्ष्मी की मूर्ति ग्रामीण बैंक के सामने स्थित पंडाल पर विराजित की जाएगी। 13 दिसंबर को कर्मा पार्टी द्वारा मां लक्ष्मी की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। इसी बीच 11 दिसंबर बुधवार को इस वर्ष गांव में छत्तीसग...
खरसिया में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण में देरी के खिलाफ कांग्रेस का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन
Kharsia, Raigarh

खरसिया में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण में देरी के खिलाफ कांग्रेस का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

खरसिया। खरसिया विधायक उमेश पटेल और स्थानीय लोगों ने रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण में हो रही अत्यधिक देरी के खिलाफ विरोध जताया है। दिनांक 10 दिसंबर 2024 को मदनपुर, खरसिया में तहसील ऑफिस के सामने विधायक और कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेंगे। इस प्रदर्शन में स्थानीय निवासियों का भी पूरा समर्थन मिलेगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे ओवरब्रिज क्षेत्र के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, लेकिन निर्माण में हो रही देरी के कारण उन्हें रोजाना जाम और अन्य यातायात समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। फाटक बंद होने के बाद तीन से चार गाड़ियाँ गुजरने के बाद ही खोला जाता है, जिससे आधे घंटे तक समय लगता है। कई बार तो फाटक देर तक बंद रहने के कारण एंबुलेंस में गंभीर मरीजों की मौत भी हो चुकी है। धरना प्रदर्शन में भाग लेने वाले लोग प्रशासन से ओवरब्रिज के निर्माण की प्रक्रिया को तुरंत...
खरसिया थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू की बेटियों ने बढ़ाया खरसिया का मान
Kharsia, Raigarh

खरसिया थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू की बेटियों ने बढ़ाया खरसिया का मान

खरसिया। रविवार को दुर्ग में आयोजित कलर बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन हुआ। 1 दिसंबर रविवार को मार्शल आर्ट्स की संस्था कारा-कु-जु-बो-काई- कान फुल कॉन्टैक्ट कराते द्वारा कलर बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन कुशाभाऊ ठाकरे भवन, आदित्य नगर में संस्था के डायरेक्टर सेंसाई गिरीराव के मार्गदर्शन में सीनियर परीक्षक अरविंद चंदेल, जे पी राजू, रामकुमार पांडे, गांधी सोनी, मनोज नेताम, भरत साहू, सुभाष सोनी, लक्ष्मी तिवारी एवं सहायक परीक्षक दीपेश आहूजा, मोनप्रीत कौर लहरी, रौनक बेहरा, अनुज दहाते, काजल बेहरा, मुस्कान मूंदड़ा की देखरेख में संपन्न हुआ। इस ग्रेडिंग परीक्षा में मुख्य रूप से खिलाड़ियों का स्टैमिना, बॉडी कंडीशनिंग, काता, कुमीते, एटिकांस एवं फुल कांटेक्ट फाइट की पावर और तकनीक को परखा गया। इस बेल्ट ग्रेडिंग कार्यक्रम के समापन समारोह के मुख्य अतिथि महापौर धीरज बाकलीवाल थे एवं विशेष अतिथियों में प...
शादी का प्रलोभन देकर बालिका का शारीरिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार
Kharsia, Raigarh

शादी का प्रलोभन देकर बालिका का शारीरिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। खरसिया पुलिस ने नाबालिक बालिका से दुष्कर्म मामले की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर पोक्सो और दुष्कर्म की धारों पर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। कल 7 दिसंबर को बालिका अपने परिजन के साथ थाना खरसिया में आवेदन दिया गया। थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक कुमार गौरव द्वारा महिला उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर से बालिका का विस्तृत कथन कराया गया जिसमें बालिका ने बताया कि कार्तिक जायसवाल से जान पहचान है, जुलाई 2024 से शादी का वादा कर शारीरिक शोषण कर रहा है, बालिका बताई  कि माता-पिता काम पर जाने के बाद अकेली पाकर उसने  कई बार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया और अब शादी से इनकार कर रहा है। थाना खरसिया में आरोपित पर अपराध क्रमांक 725/2024 धारा 64(2)एम,65(1) बीएनएस, 06 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद कर त्वरित कार्यवाही कर करते हुए टीआई कुमार गौरव साहू द्वा...
भाजपा सरकार धान का 31,00 रुपए एकमुश्त ना देकर किसानों के साथ कर रही छलावा :- वरिष्ठ कांग्रेसी हेतराम पटेल
Kharsia, Raigarh

भाजपा सरकार धान का 31,00 रुपए एकमुश्त ना देकर किसानों के साथ कर रही छलावा :- वरिष्ठ कांग्रेसी हेतराम पटेल

खरसिया, 8 दिसम्बर 2024। खरसिया ब्लॉक के वरिष्ठ कांग्रेसी हेतराम पटेल ने धान की 3100 रुपए एकमुश्त नहीं देने से भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 5 वर्ष तक सत्ता में रही कांग्रेस के शासनकाल में किसानों के हित में कई बेहतर निर्णय लिए गए। श्री पटेल ने कहा कि भाजपा ने चुनावी वादे में 3100 रुपए एकमुश्त धान की रेट की एवं प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदने का वादा किया था, उसके बाद केंद्र सरकार द्वारा समर्थन मूल्य में 117 रुपए बढ़ाया गया। जिससे अब 3217 रु की दर से अन्नदाता को भुगतान होना चाहिए किंतु 3217रु तो दूर एकमुश्त 3100 रुपए भी नहीं दिया जा रहा है। भाजपा सरकार बनने के बाद अपने वादे से मुकर गई है ना सिर्फ अनावरी रिपोर्ट गलत दिखा कर 16-17 क्विंटल ही धान लिया जा रहा है, बल्कि सिर्फ 2300 की दर से भुगतान किया जा रहा है, किसान समिति के चक्कर काट रहे हैं बारदाने...
लूटपाट मामले में बदमाश गिरफ्तार, हथियार और लूट की रकम जब्त, खरसिया पुलिस ने आरोपी को कोर्ट पेश कर भेजा जेल
Kharsia, Raigarh

लूटपाट मामले में बदमाश गिरफ्तार, हथियार और लूट की रकम जब्त, खरसिया पुलिस ने आरोपी को कोर्ट पेश कर भेजा जेल

रायगढ़। ग्राम हालाहुली में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को खरसिया पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित कृपालु विश्वास (22 वर्ष) ने थाना खरसिया में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 4 दिसंबर की रात उसकी दुकान पर दो अंबदमाशों ने लूटपाट की।  घटना का विवरण:कृपालु विश्वास ने बताया कि उसका ग्राम हालाहुली के मुडापार तालाब के पास चॉकलेट और बिस्किट की दुकान है। 4 दिसंबर की रात लगभग 11:30 बजे, रामतोष सिदार (निवासी पनझर) और उसका एक साथी काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल से आए। दोनों ने गाली-गलौज करते हुए सामान मांगा। जब कृपालु ने विरोध किया, तो उन्होंने एयरगन और चाकू निकालकर उसे डराया और दुकान में घुसकर उसकी जेब से ₹9,360 नकद लूट लिए।  तत्काल कार्रवाई:  घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी खरसिया, निरीक्षक कुमार गौरव ने पुलिस टीम के साथ तुरंत दबिश देकर आरोपी रामतोष सिद...
तीन लोगों ने एक शख्स को जमकर पीटा, अस्पताल में चल रहा इलाज, पुलिस कर रही मामले की जांच
Kharsia, Raigarh

तीन लोगों ने एक शख्स को जमकर पीटा, अस्पताल में चल रहा इलाज, पुलिस कर रही मामले की जांच

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रेलवे का लोहा चोरी करने की शिकायत की शंका जाहिर करते हुए तीन लोगों ने मिलकर एक शख्स की बेदम पिटाई कर दी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, खरसिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कुनकुनी निवासी कमल डनसेना ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह वेदांता कंपनी कोल साईडिंग में काम करता है। कमल डनसेना ने बताया कि उसके बड़े भाई मदन डनसेना को गांव के ही कुछ लोग शीतल बाई, हरीश राठिया और योगेश डनसेना तीनों ने मिलकर हाथ मुक्के और डंडे से बेदम मारपीट की है। जिससे उसके बड़े भाई के पैर के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई है।  मारपीट में घायल मदन डनसेना ने बताया कि रेलवे का लोहा चोरी करने की शिकायत करने की शंका ...
खरसिया एनएच-49 पर हादसा : इंसानियत की मिसाल बने जनपद पंचायत उपाध्यक्ष
Kharsia, Raigarh

खरसिया एनएच-49 पर हादसा : इंसानियत की मिसाल बने जनपद पंचायत उपाध्यक्ष

खरसिया। एनएच-49 पर बढ़ते हादसों ने लोगों की रूह कंपा दी है। ऐसे ही एक हृदयविदारक घटना में कुनकुनी के पास डीबी पावर को जाने वाली रेल लाइन के पास आज ढ़लती शाम को एक ट्रक (क्रमांक CG 07BY 4255) दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ट्रक, जो रायपुर से जेएसडब्ल्यू नहरपाली की ओर जा रही थी, का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के समय सड़क से गुजर रहे खरसिया जनपद पंचायत उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल ने एक आदर्श उदाहरण पेश किया। उन्होंने समय की गंभीरता को समझते हुए घायल चालक को तुरंत अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चपले पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू किया। उनकी तत्परता और मानवता ने एक अनमोल जीवन बचाने का कार्य किया। स्थानीय लोगों ने कृष्ण कुमार पटेल की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की है। घटना के बाद सवाल उठ रहे हैं कि एनएच-49 पर हो रहे हादसों को रोकने के लिए प्रशासन कब कदम उ...
खरसिया रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण में देरी पर कांग्रेस का आक्रोश, धरना प्रदर्शन की रणनीति तय
Kharsia, Raigarh

खरसिया रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण में देरी पर कांग्रेस का आक्रोश, धरना प्रदर्शन की रणनीति तय

खरसिया। खरसिया कांग्रेस परिवार ने खरसिया रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण में हो रही अत्यधिक देरी पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। इसी संदर्भ में आज, 4 दिसंबर 2024, बुधवार को शाम 4 बजे मदनपुर कांग्रेस कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधायक उमेश पटेल के प्रयासों से प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के विलंब पर चर्चा हुई और आगामी रणनीति तय की गई। निर्णय लिया गया कि 10 दिसंबर 2024 को मदनपुर तहसील कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। धरना प्रदर्शन में अधिकतम संख्या में शामिल होने का आह्वानबैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (शहर एवं ग्रामीण) और समस्त कांग्रेस परिवार के सदस्यों ने भाग लिया। कांग्रेस नेताओं ने खरसिया के सभी कांग्रेसजनों से इस धरना प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील ...