Kharsia

सीएमओ ने लिया आवास योजना का जायजा
Kharsia, Raigarh

सीएमओ ने लिया आवास योजना का जायजा

पारुल बेबी का पक्का मकान का सपना हुआ साकार खरसिया। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा नगरीय प्रशासन मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव के नेतृत्व में खरसिया नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी विक्रण भगत ने शहर  के सभी वार्डों  में भ्रमण कर आवास  योजना के तहत निर्मित हो रहे भवनों का सघन जायजा लिया जा रहा है। सीएमओ ने कहा कि जीवन में प्रत्यक व्यक्ति का सपना होता है की उसका अपना पक्का घर हो, जिसमे वह अपने परिवार के साथ सुरक्षित और सुखी जीवन व्यतीत कर सके। गरीबों के लिए पक्के घर का सपना, सपना बनकर ही रह जाता था लेकिन, प्रधानमंत्री आवास योजना आने के बाद यह सपना साकार हो रहा है। ऐसे में प्रदेश के मुखमंत्री विष्णदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार  प्रदेश के हर तबके के जरूरतमंद परिवारों को आवास देने का सपना पूरा कर रही है, इसी कड़ी में वार्ड नंबर 18 निवासी पारुल बेबी पति सफरुल के प...
अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने छत्तीसगढ़ में गुणवत्तायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं पर दिया जोर
Kharsia, Raigarh

अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने छत्तीसगढ़ में गुणवत्तायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं पर दिया जोर

छत्तीसगढ़ के अनेक जिलों में अदाणी की स्वास्थ्य सेवाओं से हजारों लोगों को मिल रहा फायदा रायपुर, दुर्ग, बलौदा बाजार- भाटापारा, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़ और सरगुजा जिलों में अदाणी फाउंडेशन की स्वास्थ्य सेवाओं का प्रसार अदाणी फाउंडेशन द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, आजीविका उन्नयन और ढांचागत विकास के अनेक कार्यक्रम पुसौर प्रखण्ड के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक और मोबाइल हेल्थ केयर यूनिट को किया समर्पित रेलवे लाइन प्रोजेक्ट से जुड़े 22 गांवों के 26000 से अधिक लोगों को मिलेगी घर पहुंच स्वास्थ्य सेवा रायगढ़, 13 जनवरी 2025: रविवार को एक दिन के प्रवास में छत्तीसगढ़ पधारे अदाणी समूह के चेयरमैन श्री गौतम अदाणी ने रायगढ़ जिले के पुसौर ब्लॉक में स्थित पॉवर प्लांट का दौरा किया। यहां उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की सु...
स्व-सहायता समूह की दीदियों के लिए बना सरस मेला मिल का पत्थर
Kharsia, Raigarh

स्व-सहायता समूह की दीदियों के लिए बना सरस मेला मिल का पत्थर

84.40 लाख रुपए से अधिक का व्यवसाय हुआ 9 दिनों में घरेलू सामानों से लेकर जैविक खाद्य सामग्रियां पसंद कर रहे लोग छत्तीसगढिय़ां व्यंजन खूब लुभाया लोगों को, समूह की दीदियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में दी बेहतरीन प्रस्तुति रायगढ़, 12 जनवरी 2025/ शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम रायगढ़ में पहली बार पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा बिहान कार्यक्रम अंतर्गत क्षेत्रीय सरस मेला-2025 का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बिहान की महिला स्व-सहायता समूह के द्वारा निर्मित उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया जा रहा है। सरस मेला में रायगढ़ समेत छ.ग. के सभी 33 जिलों से बिहान की महिला स्व-सहायता समूह की दीदियां एवं अन्य राज्यों जैसे-झारखण्ड, बिहार, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, असम, महाराष्ट्र की स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने भाग लिया है। सरस मेला में 224 से अधिक स्टॉल लगाये है, जिनमें 268 से अधि...
ग्राम जबलपुर में आयोजित सरईदरहा टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता 2024-25 का भव्य समापन, खरसिया विधायक उमेश पटेल मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल
Kharsia, Raigarh

ग्राम जबलपुर में आयोजित सरईदरहा टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता 2024-25 का भव्य समापन, खरसिया विधायक उमेश पटेल मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

खरसिया, 12 जनवरी 2025।खरसिया के ग्राम जबलपुर में आयोजित सरईदरहा टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता 2024-25 का आज 12 जनवरी 2025 को भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें खरसिया विधायक उमेश पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर मुकेश पटेल (मरार पटेल महासंघ, रायगढ़ जिलाध्यक्ष), चंद्रमणि राठिया (जनपद सदस्य), विजय राठिया (पूर्व सरपंच जबलपुर), हेतराम पटेल, नारायण डनसेना, डोलनारायण डनसेना, पदुम डनसेना सहित क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक, खिलाड़ी और दर्शक भी उपस्थित थे। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक उमेश पटेल ने कहा, “हर आयोजन चार चक्कों की तरह होता है। पहला चक्का आयोजन समिति के सदस्यों का है, जो समर्पण और मेहनत से कार्यक्रम को सफल बनाते हैं। दूसरा चक्का उन सभी लोगों का है, जो आर्थिक और अन्य प्रकार से समर्थन देते हैं। तीसरा चक्का उन खिलाड़ियों का है, जो खेल भावना और उत्साह के साथ प...
चपले कॉलेज में मनाया गया “राष्ट्रीय युवा दिवस”
Kharsia, Raigarh

चपले कॉलेज में मनाया गया “राष्ट्रीय युवा दिवस”

खरसिया। शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से संबंध नवीन शासकीय महाविद्यालय चपले में आज दिनांक 12.01. 2025 को हर्षोल्लास के साथ 'राष्ट्रीय युवा दिवस' मनाया गया । स्वयं सेविका कुमारी काजल पटैल की अध्यक्षता एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी श्री एम.एल.पटेल नोडल श्री जी .एस.राठिया एवं समस्त स्वयंसेवकों की उपस्थिति में मां शारदा एवं स्वामी विवेकानंद जी के पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रांगण की साफ सफाई, जागरूकता रैली, व्याख्यान एवं स्वामी विवेकानंद की जीवन से संबंधित पोस्टर प्रदर्शन कर उनके विचारों को व्यक्त किया गया। कुमारी सोमलता ,रंजीता, लीना,देव कुमारी, वर्षा गुणनिधि, ने स्वामी विवेकानंद जी के युवाओं को दिए संदेश पर अपनी विचार रखें।गोमती ,कामिनी ,चंद्रकला, एलीशिबा, गायत्री आदि ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को पोस्टर के माध्यम से प्रदर्शि...
महेंद्र सिंह पटेल मेमोरियल आदर्श विद्यालय नंदेली के राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर का समापन
Kharsia, Raigarh

महेंद्र सिंह पटेल मेमोरियल आदर्श विद्यालय नंदेली के राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर का समापन

समापन के पूर्व संध्या पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व मंत्री व विधायक उमेश पटेल विद्यार्थी राष्ट्र के भविष्य होते हैं उनमें भविष्य की दशा एवं दिशा सुधारने की अद्भुत क्षमता होती है - उमेश पटेल नंदेली- शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान बन चुके महेंद्र सिंह पटेल मेमोरियल आदर्श विद्यालय नंदेली द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर ग्राम पंचायत नावापारा के आश्रित ग्राम जुनवानी में हुआ, 6 जनवरी से 12 जनवरी तक हुए इस शिविर के समापन के पूर्व संध्या में झमाझम सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ इस आयोजन में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री एवं खरसिया विधायक उमेश पटेल जी एवं विशिष्ट अतिथि में ग्राम पंचायत नंदेली के उप सरपंच सुदर्शन पटेल, नावापारा के सरपंच प्रतिनिधि लाल कुमार पटेल एवं समिति अध्यक्ष प्रेम शंकर पटेल जी की मौजूदगी में हुआ। अतिथिय...
जमनीपाली में शिव महापुराण कथा के पांचवे दिन भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह की महिमा पर प्रवचन
Chhattisgarh, Kharsia, Raigarh

जमनीपाली में शिव महापुराण कथा के पांचवे दिन भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह की महिमा पर प्रवचन

छत्तीसगढ़। कोरबा शहर के जमनीपाली में स्थित जय जग जननी कीर्तन मंडली महिला समिति द्वारा आयोजित श्री शिव महापुराण कथा के पांचवे दिन 11 जनवरी को श्रद्धालुओं को भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का पवित्र प्रसंग सुनाया गया। इस दिन की कथा का शुभारंभ भगवान शिव, माता पार्वती और शिव महापुराण की विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। इसके बाद कथा वाचक आचार्य दीपककृष्ण महाराज ने प्रवचन दिया। आचार्य दीपककृष्ण महाराज ने प्रवचन में कहा कि वर्तमान समय में कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं है जो दुखों से मुक्त हो, लेकिन इसका यह अर्थ नहीं कि हम भगवान का स्मरण करना छोड़ दें। जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन भगवान के नाम का स्मरण ही हमें हर कठिनाई से उबार सकता है। इसलिए सभी को निरंतर भगवान के नाम का जाप करना चाहिए। कथा के दौरान भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह की कथा सुनाई गई। आचार्य ने बताया कि माता पार्वती का ज...
भाजपा को चुनौती देने के लिए युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अंकित अग्रवाल मैदान में तैयार!
Kharsia, Raigarh

भाजपा को चुनौती देने के लिए युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अंकित अग्रवाल मैदान में तैयार!

खरसिया। खरसिया नगर पालिका चुनाव में इस बार राजनीतिक माहौल गर्म है। चर्चा है कि युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अंकित अग्रवाल इस चुनाव में उतर सकते हैं। अंकित की लोकप्रियता और जमीनी पकड़ को देखते हुए उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है। खरसिया में कुल 8-9 सामान्य सीटें हैं, जहां से अंकित अग्रवाल चुनाव लड़ सकते हैं। यह सीटें पार्टी के लिए भी अहम मानी जा रही हैं। अंकित की बेहतरीन कार्यशैली और जनसमर्थन को देखते हुए उन्हें टिकट मिलने की संभावनाएं प्रबल हैं। अंकित अग्रवाल किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। एक छोटे कार्यकर्ता से जिला उपाध्यक्ष तक का सफर तय करने वाले अंकित ने अपनी मेहनत और जनसेवा से लोगों का दिल जीता है। प्रदेश में युवा कांग्रेस के चुनाव के दौरान उन्हें भारी जनसमर्थन मिला था, जिससे वह जिले के उपाध्यक्ष चुने गए। अंकित अग्रवाल की राजनीतिक ताकत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वह ...
अंबेडकर स्कूल में रंगारंग वार्षिकोत्सव समारोह सम्पन्न
Kharsia, Raigarh

अंबेडकर स्कूल में रंगारंग वार्षिकोत्सव समारोह सम्पन्न

खरसिया- अंबेडकर पब्लिक स्कूल मसनिया कला में भव्य रंगारंग वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया था जिसमें सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित थे इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सक्ती एस डी एम अरुण कुमार सोम एवं गांव के सेवानिवृत प्रधान पाठक सी आर जांगड़े नवभारत ब्यूरो चीफ सक्ती सुमित शर्मा एवं सेवानिवृत शिक्षक  परदेशी कर्मवीर तथा पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता जयप्रकाश डनसेना एवं पत्रकार विद्या चौहान तथा स्कूल के उपाध्यक्ष ईश्वरी भास्कर प्रगतिशील सतनामी समाज सक्ती के कोषाध्यक्ष संजय लहरें सर्व समाज युवा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार चौहान सामाजिक कार्यकर्ता रमेश गबेल ग्राम पंचायत दूरपा के सरपंच सुखीराम राठौर एवं अनिल राठौर के द्वारा बाबासाहेब अंबेडकर एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र में दीप प्रचलित कर पुष्प अर्पित किया गया एवं कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ...
महात्मा गाँधी महाविद्यालय खरसिया में विश्व हिंदी दिवस आयोजित
Kharsia, Raigarh

महात्मा गाँधी महाविद्यालय खरसिया में विश्व हिंदी दिवस आयोजित

खरसिया। 10 जनवरी 2025 को हिंदी विभाग में विश्व हिंदी दिवस मनाया गया. दिवस का मुख्य विषय – “मेरा प्रिय साहित्यकार” था. विभागाध्यक्ष हिंदी डॉ रमेश टंडन के संयोजन एवं दिशा निर्देशन में मंचासीन छात्रों ने माँ शारदे की पूजा की. देवलता साहू और डिगेश्वरी दर्शन ने छत्तीसगढ़ी राज्य गीत की प्रस्तुति दी, स्वागत उपरांत डॉ आर के टंडन ने यूरेशिया, भारोपीय, भारत ईरानी, भारतीय आर्य भाषा, वैदिक संस्कृत, लौकिक संस्कृत, शौरशेनी अपभ्रंश, पश्चिमी हिंदी से खड़ी बोली हिंदी की यात्रा को विस्तार से बताया। विशिष्ट अतिथि तोष कुमारी साहू सूरदास के बारे में मुखरित हुई. विशिष्ट अतिथि जीतू जोशी ने हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने में किये जा रहे प्रयास पर प्रकाश डाला. वक्ता कौशल दास ने विश्व स्तर पर हिंदी की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए अंग्रेजी की स्थिति को भी रेखांकित किया. अध्यक्ष की आसंदी से उमा साहू ने छात्र...