Kharsia

जिला पंचायत चुनाव : खरसिया-03 में ‘उगता सूरज’ की चमक से गूंज रहे ग्रामीण इलाके, सतबाई छोटेलाल पटेल को मिल रहा अपार जनसमर्थन
Kharsia, Raigarh

जिला पंचायत चुनाव : खरसिया-03 में ‘उगता सूरज’ की चमक से गूंज रहे ग्रामीण इलाके, सतबाई छोटेलाल पटेल को मिल रहा अपार जनसमर्थन

खरसिया, 15 फरवरी। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 09 (खरसिया-03) से भाजपा समर्थित प्रत्याशी सतबाई छोटेलाल पटेल (ग्राम दर्रामुड़ा) के समर्थन में ग्रामीण इलाकों में जबरदस्त लहर देखने को मिल रही है। चुनाव चिन्ह ‘उगता सूरज’ जनता के बीच लोकप्रियता बटोर रहा है और मतदाता सतबाई छोटेलाल पटेल को विजयी बनाने के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं। शनिवार, 15 फरवरी 2025 को सतबाई छोटेलाल पटेल ने चपले मंडल के कई गांवों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने नवापारा पूर्व, जैमुड़ा, जैमुरा, बसनाझर सहित कई गांवों का दौरा कर घर-घर जाकर जनता से समर्थन मांगा। हर गांव में उन्हें अपार जनसमर्थन मिला और ग्रामीणों ने विकास और जनकल्याण के उनके वादों पर भरोसा जताते हुए ‘उगता सूरज’ को अपना समर्थन देने का भरोसा दिलाया। सतबाई छोटेलाल पटेल ने ग्रामीणों से मुलाकात के दौरान कहा कि उनका लक्ष्य क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाइयों...
जिपं क्षेत्र क्र. 09 (खरसिया-03) में “उगता सूरज” की लहर : सतबाई छोटेलाल पटेल को मिल रहा जनता का जबरदस्त समर्थन
Kharsia, Raigarh

जिपं क्षेत्र क्र. 09 (खरसिया-03) में “उगता सूरज” की लहर : सतबाई छोटेलाल पटेल को मिल रहा जनता का जबरदस्त समर्थन

खरसिया, 14 फरवरी। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 09 (खरसिया-03) से भाजपा समर्थित प्रत्याशी सतबाई छोटेलाल पटेल (ग्राम दर्रामुड़ा) को जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। चुनाव चिन्ह “उगता सूरज” के प्रति लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। ग्रामीण इलाकों में सतबाई छोटेलाल पटेल के पक्ष में लहर बनती दिख रही है और मतदाता उन्हें विजयी बनाने के लिए प्रतिबद्ध नजर आ रहे हैं। शुक्रवार, 14 फरवरी 2025 को सतबाई छोटेलाल पटेल ने चपले मंडल के कई गांवों में व्यापक जनसंपर्क किया। उन्होंने सिंघनपुर, नहरपाली, बड़े जामपाली, कुर्रुभांठा, गिंडोला, बिंजकोट, कुम्हारडीपा और भगोराडीह समेत विभिन्न गांवों का दौरा किया और घर-घर जाकर जनता से समर्थन मांगा। उन्होंने क्षेत्र के विकास और जनकल्याण को प्राथमिकता देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए “उगता सूरज” चुनाव चिन्ह पर मतदान की अपील की। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है ...
ग्राम दर्रामुड़ा के श्रद्धालुओं ने प्रयागराज महाकुंभ में लगाई आस्था की डुबकी
Kharsia, Raigarh

ग्राम दर्रामुड़ा के श्रद्धालुओं ने प्रयागराज महाकुंभ में लगाई आस्था की डुबकी

खरसिया। धार्मिक आस्था और श्रद्धा से ओत-प्रोत दर्रामुड़ा ग्राम के श्रद्धालुओं का एक दल पवित्र प्रयागराज महाकुंभ में गंगा स्नान के लिए पहुँचा। इस पावन यात्रा में श्रद्धालुओं ने गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया और माँ गंगा का आशीर्वाद प्राप्त किया। यात्रा का नेतृत्व कर रहे मुकेश पटेल ने बताया कि महाकुंभ में स्नान करना उनके लिए एक अद्वितीय और आध्यात्मिक अनुभव रहा। इस दल में मुरलीधर पटेल, हिन्दू पटेल, भागवत पटेल, नरेंद्र पटेल, तेजप्रकाश पटेल और सोनू पटेल सहित कई श्रद्धालु शामिल रहे। श्रद्धालुओं ने बताया कि प्रयागराज की पावन धरती पर आकर उन्हें अलौकिक शांति की अनुभूति हुई। संगम में स्नान के बाद उन्होंने विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया और संत-महात्माओं के प्रवचनों को सुनकर धर्म, संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति अपनी आस्था को और अधिक दृढ़ किया। ...
जेईई मेंस में खरसिया के शौर्य अग्रवाल की बड़ी सफलता पर विधायक उमेश पटेल ने दी बधाई
Kharsia, Raigarh

जेईई मेंस में खरसिया के शौर्य अग्रवाल की बड़ी सफलता पर विधायक उमेश पटेल ने दी बधाई

नंदेली। खरसिया विधायक उमेश पटेल ने जेईई मेन्स परीक्षा में बड़ी सफलता हासिल करने पर खरसिया के शौर्य अग्रवाल को बधाई दी है। ज्ञात हो कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेंस में खरसिया के होनहार छात्र शौर्य अग्रवाल ने 99.99 प्रतिशतांक के साथ छत्तीसगढ़ में टॉप किया है। शौर्य ने प्रदेश और खरसिया का नाम रोशन किया है। शौर्य अग्रवाल की इस उपलब्धि पर खरसिया विधायक उमेश पटेल ने उन्हें और उनके परिवार को बधाई दी। विधायक पटेल ने कहा, "शौर्य की यह सफलता हम सभी के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है, जो प्रदेश के अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बनेगा।" शौर्य एक साधारण परिवार से आते हैं। उनके पिता जयप्रकाश अग्रवाल की किराने की दुकान है और माता कविता अग्रवाल गृहिणी हैं। परिवार में शिक्षा को हमेशा प्राथमिकता दी गई, जिसका परिण...
जिला पंचायत चुनाव : सतबाई छोटेलाल पटेल के प्रचार अभियान ने पकड़ी रफ्तार, जनता से मिल रहा जबरदस्त समर्थन
Kharsia, Raigarh

जिला पंचायत चुनाव : सतबाई छोटेलाल पटेल के प्रचार अभियान ने पकड़ी रफ्तार, जनता से मिल रहा जबरदस्त समर्थन

खरसिया, 12 फरवरी। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 09 खरसिया-03 से भाजपा समर्थित प्रत्याशी सतबाई छोटेलाल पटेल (ग्राम-दर्रामुड़ा) का चुनाव प्रचार अभियान पूरे जोश के साथ जारी है। गांव-गांव में उनका भव्य स्वागत किया जा रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में चुनावी माहौल गरमा गया है। आज 12 फरवरी 2025, बुधवार को सतबाई छोटेलाल पटेल ने छोटे जामपाली, तेंडुमुड़ी, कुकरीचोली, बरभौना, गुरदा, नौरंगपुर, रसियामुड़ा, जबलपुर और झिटीपाली गांवों में व्यापक जनसंपर्क किया। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें फूल-मालाओं से स्वागत कर “उगता सूरज” छाप को भारी मतों से जिताने का भरोसा दिया। जनसंपर्क अभियान के दौरान सतबाई छोटेलाल पटेल ने जनता से संवाद करते हुए कहा कि वे क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने ग्रामीणों से “उगता सूरज” छाप पर मतदान करने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि उनकी प्राथमि...
गौमाता की जान बचाने के लिए कामधेनु गौ सेवा संगठन और पशु-चिकित्सकों का सफल ऑपरेशन
Kharsia, Raigarh

गौमाता की जान बचाने के लिए कामधेनु गौ सेवा संगठन और पशु-चिकित्सकों का सफल ऑपरेशन

खरसिया, 11 फरवरी। बेसहारा और बेजुबान पशुओं की सेवा में समर्पित कामधेनु गौ सेवा संगठन खरसिया ने एक और मिसाल पेश की। खरसिया के अजीत नगर गुरुद्वारे के पास एक गौमाता गंभीर स्थिति में थी। उसके गर्भ में पल रहा बछड़ा मृत हो चुका था और अत्यधिक बड़ा होने के कारण वह बाहर नहीं आ पा रहा था। अगर समय पर इलाज न किया जाता, तो गौमाता की जान भी खतरे में पड़ सकती थी। जैसे ही संगठन को इस स्थिति की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत खरसिया पशु-चिकित्सा विभाग से संपर्क किया। जिला प्रभारी दिलीप पटेल, पशु-चिकित्सक दीपक पटेल और उनकी टीम तुरंत मौके पर पहुंचे। पहले प्राकृतिक रूप से डिलीवरी कराने की कोशिश की गई, लेकिन असफलता मिलने पर ऑपरेशन करने का निर्णय लिया गया। लगभग चार घंटे तक चले इस जटिल ऑपरेशन में डॉक्टरों और गौसेवकों ने पूरी मेहनत और समर्पण के साथ काम किया। अंततः ऑपरेशन सफल रहा, और गौमाता को सुरक्षित बचा लिय...
जिला पंचायत चुनाव : खरसिया-03 में सतबाई छोटेलाल पटेल के समर्थन में ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह
Kharsia, Raigarh

जिला पंचायत चुनाव : खरसिया-03 में सतबाई छोटेलाल पटेल के समर्थन में ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह

खरसिया, 11 फरवरी। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 09 (खरसिया-03) से भाजपा समर्थित प्रत्याशी सतबाई छोटेलाल पटेल (ग्राम-दर्रामुड़ा) के पक्ष में चुनावी माहौल पूरी तरह गर्मा गया है। उनके चुनाव चिन्ह “उगता सूरज छाप” को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। क्षेत्र के गांव-गांव में समर्थन की लहर दौड़ पड़ी है, और लोग बढ़-चढ़कर उनके समर्थन में आगे आ रहे हैं। आज सतबाई छोटेलाल पटेल ने भाजपा चपले मंडल के अंतर्गत आने वाले ग्राम बेंदोझरिया, आमापाली, कुकरीझरिया, खैरपाली, टेमटेमा, कनमुरा और सेंद्रीपाली गांवों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान ग्रामीणों ने जगह-जगह स्वागत और अभिनंदन किया। गांव के हर गली-मोहल्लों से लेकर चौक-चौराहों तक लोगों ने उन्हें घेर लिया और भारी समर्थन जताया। गांवों में माहौल पूरी तरह से चुनावी रंग में रंग चुका है, और हर ओर “उगता सूरज छाप” को जिताने की चर्चा ...
युवा कांग्रेस नेता मुकेश पटेल ने धूमधाम से मनाया जन्मदिन, सत्यनारायण बाबा धाम में लिया आशीर्वाद
Kharsia, Raigarh

युवा कांग्रेस नेता मुकेश पटेल ने धूमधाम से मनाया जन्मदिन, सत्यनारायण बाबा धाम में लिया आशीर्वाद

खरसिया। 08 फरवरी 2025, शनिवार – खरसिया के ग्राम दर्रामुड़ा निवासी एवं युवा कांग्रेस के सक्रिय नेता मुकेश पटेल ने आज अपने जन्मदिन के अवसर पर अपने साथियों के संग धूमधाम से जन्मदिन मनाया। इस खास दिन की शुरुआत उन्होंने रायगढ़ के कोसमनारा स्थित सत्यनारायण बाबा धाम में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त करने से की। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी उन्होंने बाबा धाम में मत्था टेककर अपने उज्ज्वल भविष्य और समाज सेवा के लिए प्रार्थना की। बाबा धाम में दर्शन के पश्चात मुकेश पटेल ने अपने साथियों के संग केक काटकर जन्मदिन का जश्न मनाया। इस अवसर पर गिरीश राठिया, लवकुश पटेल, हिन्दू पटेल, सोनू पटेल, गजेंद्र पटेल, देवानंद पटेल, महेश्वर पटेल, नरेंद्र पटेल, सोमनाथ पटेल, भूषण निषाद, पवन पटेल, पंकज पटेल, चैतन पटेल, रमन पटेल, महावीर पटेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे, जिन्होंने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं। ...
ग्राम कोड़तराई (भूपदेवपुर) में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में श्रीकृष्ण-रूक्मणी विवाह का भव्य आयोजन, युवा कांग्रेस नेता मुकेश पटेल हुए शामिल
Kharsia, Raigarh

ग्राम कोड़तराई (भूपदेवपुर) में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में श्रीकृष्ण-रूक्मणी विवाह का भव्य आयोजन, युवा कांग्रेस नेता मुकेश पटेल हुए शामिल

रायगढ़, 08 फरवरी 2025 – रायगढ़ जिले के ग्राम कोड़तराई (भूपदेवपुर) में डनसेना परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के छठवें दिन श्रीकृष्ण-रूक्मणी विवाह का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कथा वाचक पंडित दीपककृष्ण महाराज ने श्रद्धालुओं को इस पावन प्रसंग का श्रवण कराया। इस धार्मिक आयोजन में खरसिया के ग्राम दर्रामुड़ा निवासी, युवा कांग्रेस नेता मुकेश पटेल अपने साथियों कुश पटेल, तेज प्रकाश पटेल, भूषण निषाद, हिन्दूलाल पटेल, नरेंद्र पटेल, सोनू पटेल, महेश्वर पटेल, पवन पटेल, देवधर पटेल के साथ शामिल हुए। इस दौरान पंडित दीपककृष्ण महाराज ने मुकेश पटेल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि आगामी दिनों में ग्राम दर्रामुड़ा स्थित मुकेश पटेल के निवास पर श्री शिवमहापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। धार्मिक आयोजन में उमड़ा भक्तों का उत्साह, कथा स्थल पर भक्ति और श्रद्धा का माहौल...
खरसिया नगर पालिका चुनाव में बड़ा सियासी उलटफेर : वरिष्ठ पत्रकार नितिन अग्रवाल ने बीजेपी छोड़ कांग्रेस का थामा हाथ, विधायक उमेश पटेल के विकास कार्यों से हुए प्रभावित
Kharsia, Raigarh

खरसिया नगर पालिका चुनाव में बड़ा सियासी उलटफेर : वरिष्ठ पत्रकार नितिन अग्रवाल ने बीजेपी छोड़ कांग्रेस का थामा हाथ, विधायक उमेश पटेल के विकास कार्यों से हुए प्रभावित

खरसिया, 08 फरवरी। खरसिया के संजय नगर में आज राजनीतिक माहौल गरमाया रहा, जब वरिष्ठ पत्रकार नितिन अग्रवाल ने विधायक उमेश पटेल के कार्यों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। इस अवसर पर नितिन अग्रवाल ने कहा कि विधायक उमेश पटेल के नेतृत्व में क्षेत्र का विकास तेजी से हो रहा है, और यही कारण है कि उन्होंने नगर पालिका कांग्रेस प्रत्याशी रमेश अग्रवाल एवं वार्ड नंबर 15 के पार्षद प्रत्याशी सोनू अग्रवाल को चुनाव में मजबूती देने का निर्णय लिया। उनके कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी को नगर पालिका चुनाव में और अधिक मजबूती मिलेगी। इस मौके पर कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और जीत के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। ...